भारत के इन राज्यों की एक नहीं बल्कि दो-दो हैं राजधानियां, क्या जानते हैं आप?

Tripoto
30th Jun 2023
Photo of भारत के इन राज्यों की एक नहीं बल्कि दो-दो हैं राजधानियां, क्या जानते हैं आप? by Smita Yadav
Day 1

भारत एक लोकतांत्रिक देश है। यहाँ राज्य और राजधानियों का हर नागरिक के जीवन में खास महत्व होता है। आप सभी को याद हो तो जब हम स्कूल में पढ़ा करते थे तो इतिहास की क्लास में आपने कई बार पढ़ा होगा कि पहले के समय में हर राज्य की एक नहीं बल्कि एक से ज्यादा राजधानियां हुआ करती थी, लेकिन क्या ऐसा आज भी है? तो आपको बता दूं कि आज भी ऐसा ही हैं देश में आज भी ऐसे कई राज्य मौजूद हैं, इसलिए आज इस आर्टिकल में हम आपको भारत के एक ऐसे राज्यों के बारे में बताएंगे जिसकी एक नहीं बल्कि दो राजधानियां है। सुनकर आपको थोड़ा अजीब लगेगा लेकिन ये एकदम सच बात है। तो चलिए आपको उन राज्यों और उनकी राजधानियों के बारे में बताते हैं, जिनके बारे में आपको शायद ही पहले पता होगा। या अपने शायद ही सुना होगा।

1. हिमाचल प्रदेश

Photo of भारत के इन राज्यों की एक नहीं बल्कि दो-दो हैं राजधानियां, क्या जानते हैं आप? by Smita Yadav

आपको बता दूं दोस्तों कि हिमाचल प्रदेश की दो राजधानियां हैं। पहली राजधानी शिमला और दूसरी राजधानी धर्मशाला है। ब्रिटिश काल में भी हिमाचल प्रदेश की दोनों राजधानियां हुआ करती थी। अपनी जानकारी के लिए बता दूं कि 1971 में हिमाचल प्रदेश अस्तित्व में आया था। तब से हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला थी, लेकिन 2017 में प्रदेश की दो राजधानियां बना दी गईं। हिमाचल प्रदेश के प्रमुख शहरों में शामिल धर्मशाला को 19 जनवरी 2017 को इसकी दूसरी राजधानी बना दिया गया। शिमला को ग्रीष्मकालीन राजधानी माना जाता है और धर्मशाला को शीतकालीन राजधानी माना जाता है।

घूमने की जगहें

प्रकृति की गोद में बसा हिमाचल टूरिस्ट्स को अपनी ओर बर्बस ही खींच लाता है। हिमाचल’ का नाम लेते ही सबसे पहले आंखों के सामने बर्फ से ढके पहाड़ और चारों तरफ दिखाई देने वाले सुंदर नजारें दिखाई देते हैं। यहीं नजारें टूरिस्ट्स को यहाँ आने के लिए मजबूर करते हैं। यहाँ की शीतल, मंद और महकती हवाएं हर किसी के मन को मोह लेती हैं। इसलिए आप भी अपने छुट्टीयों में कुछ दिन हिमाचल के किसी भी कोने में जरूर गुजारने के लिए जाएं। यहां कई खूबसूरत पर्यटन स्थल जैसे डलहौजी, पालमपुर, कुफरी, कसौली, कुल्लू मनाली, शिमला, धर्मशाला आपका इंतजार कर रही हैं।

2. महाराष्ट्र

Photo of भारत के इन राज्यों की एक नहीं बल्कि दो-दो हैं राजधानियां, क्या जानते हैं आप? by Smita Yadav

दोस्तों, आपको तो पहले से पता ही होगा। कि महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई है जहाँ पूरे साल पर्यटकों की भीड़ देखी जाती है क्योंकि यह जगह घूमने के हिसाब से भी काफी खूबसूरत है, जैसा की आप सभी को पता हैं कि महाराष्ट्र की दो राजधानियां हैं जिनमें से एक मुंबई, और दूसरी नागपुर हैं। मुंबई को ग्रीष्मकालीन और नागपुर को शीतकालीन राजधानी के रूप में माना जाता है। ऐसा भी कहा जाता हैं कि साल 1953 में एक राजनितिक समझौता हुआ था, जिसके बाद नागपुर को शीतकालीन राजधानी घोषित किया गया।

घूमने की जगहें

महाराष्ट्र एक बहुत बड़ा राज्य है, जहाँ पर लाखों की तादात में लोग रहते हैं। बहुत से लोगों का सपना होता है महाराष्ट्र घूमने का क्योंकि महाराष्ट्र में ऐसी कई सारी जगहें है, जहाँ पर आप अपना समय व्यतीत कर सकते है। यहाँ जाने के लिए हर मौसम सर्वश्रेष्ठ है। आप किसी भी समय महाराष्ट्र जा सकते हैं। यहाँ पर घूमने के लिए कई सारे जगह भी मौजूद हैं। यहाँ कई खूबसूरत पर्यटन स्थल जैसे, मुंबई, पुणे, नागपुर, लोनावाला, नासिक, लवासा, पंचगनी, महाबलेश्वर आदि मौजूद हैं। आप अपनी इच्छानुसार इन पर्यटन स्थल पर घूमने के लिए जा सकते हैं।

3. उत्तराखंड

Photo of भारत के इन राज्यों की एक नहीं बल्कि दो-दो हैं राजधानियां, क्या जानते हैं आप? by Smita Yadav

उत्तराखंड में भी घूमने के लिहाज से बेहद ही खूबसूरत जगह है। उत्तराखंड को देवों की भूमि के रूप में भी जाना जाता है। आपकी जानकारी के लिए बता दूं दोस्तों, कि उत्तराखंड भी एक ऐसी ही जगह है, जिसकी दो राजधानियां हैं। देहरादून और गैरसैंण। ग्रीष्मकाल में गैरसैंण और शीतकाल में देहरादून राजधानी है। यहाँ दो-दो राजधानी इसलिए बनाई गई ताकि दूर से आने वाले लोगों के साथ आसानी से जुड़ा जा सकें।

घूमनें की जगहें

दोस्तों, हर साल उत्तराखंड में अलग-अलग जगहों से बहुत सारे पर्यटक घूमने आते हैं। उत्तराखंड भारत का एक बहुत ही लोकप्रिय स्थल है जहाँ हिल स्टेशन के साथ-साथ कई सारे तीर्थ स्थल भी हैं, ऋषिकेश, नैनीताल, हरिद्वार, बद्रीनाथ, केदारनाथ, यमुनोत्री, गंगोत्री, मसूरी, उत्तराखंड के पर्यटन स्थल हैं। ये जगहें उत्तराखंड के खूबसूरत पर्यटन स्थलों में से एक हैं जहाँ आप घूमने जा सकते हैं।

4. आंध्र प्रदेश

Photo of भारत के इन राज्यों की एक नहीं बल्कि दो-दो हैं राजधानियां, क्या जानते हैं आप? by Smita Yadav

आपको तो पता ही होगा कि आंध्र प्रदेश अपने दिव्य मंदिरों के लिए प्रसिद्ध है, यहाँ आपको काफी प्राचीन मंदिर भी देखने को मिल जाएंगे। जिनके लिए ये राज्य बहुत मशहूर है। लेकिन एक और चीज है, जिसके लिए आंध्र प्रदेश जाना जाता हैं वो इसकी राजधानियां, जो एक नहीं बल्कि कई हैं। आंध्र प्रदेश की राजधानी पहले हैदराबाद हुआ करती थी, और अब अमरावती है। आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि साल 2020 में आंध्र प्रदेश विधानसभा में प्रस्ताव भी पारित किया गया, जिसमें विशाखापत्तनम को कार्यकारी राजधानी और कर्नूल को न्यायिक राजधानी बनाने का प्रस्ताव था।

घूमने की जगहें

आन्ध्र प्रदेश राज्य के प्रमुख पर्यटन में यहाँ के धार्मिक, ऐतिहासिक और प्राकृतिक स्थानों के अलावा आकर्षित समुद्री बीच भी हैं। आप इन समस्त जगहों पर घूमने जा सकते हैं और अपनी आंध्र प्रदेश की यात्रा को यादगार बना सकते हैं। आंध्र प्रदेश में घूमने के लिए सबसे खुबसूरत जगह कुरनूल, अमरावती, विशाखापट्टनम, तिरुपति, विजयवाड़ा, अनंतपुर, नेल्लोर, आदि शामिल हैं।

क्या अपने भारत के इन दो राजधानी वाले राज्यों में से किसी राज्य की सैर की हैं अगर हाँ, तो अपने अनुभव हमारे साथ शेयर करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

बांग्ला और गुजराती में सफ़रनामे पढ़ने और साझा करने के लिए Tripoto বাংলা और Tripoto ગુજરાતી फॉलो करें।

रोज़ाना टेलीग्राम पर यात्रा की प्रेरणा के लिए यहाँ क्लिक करें।