महाराष्ट्र की ये छुपीरुस्तम जगह किसी जन्नत से कम नहीं है,आप भी बनाए घूमने का प्लान

Tripoto
19th Sep 2023
Photo of महाराष्ट्र की ये छुपीरुस्तम जगह किसी जन्नत से कम नहीं है,आप भी बनाए घूमने का प्लान by Priya Yadav


            महाराष्ट्र को भारत के सबसे खूबसूरत राज्यों में से एक माना जाता है। यहां ऐसी बहुत सी जगह है जो पहले से ही पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय है जैसे लोनावला, खंडाला, महाबलेश्वर और पंचगनी। बॉलीवुड फिल्मों में अक्सर ही इन जगहों का जिक्र होता है।पर महाराष्ट्र की खूबसूरती इससे कहीं ज्यादा है।ऐसे बहुत से स्थान है जिसे देख कर आप यही लगेगा की जन्नत तो बस यही है।खूबसूरत पहाड़,खूबसूरत समुंद्र तट, ऐतिहासिक स्थल और बहुत से साहसिक खेल जोकि आपकी छुट्टियों को बहुत ही खास बना देंगे।ऐसी ही एक जगह है मालवन जहां पर आपको एक बार जरूर जाना चाहिए।इस जगह की खूबसूरती देखकर आप भी यही कहेंगे कि ये तो जन्नत है। तो आइए जानते इस खूबसूरत जगह के बारे में।


मालवन

मालवन महाराष्ट्र का एक खूबसूरत ,छोटा और ऐतिहासिक शहर है। जोकि पूर्व में पश्चिमी घाट और पश्चिम में अरब सागर के बीच कोंकण क्षेत्र में स्थित है।शहर के चहल पहल से दूर यह एक शांत स्थल है जहां आपको शांत बीच , ऐतिहासिक किले और समुद्री वन्यजीव अभयारण्य जैसे जगहें देखने को मिलेंगी।अगर आप ऐसी जगह की तलाश में है जहां आपको शांति का अनुभव हो तो यह जगह आपके लिए एकदम परफेक्ट है।

मालवन के मुख्य आकर्षण 

अरब सागर के तट पर बसे इस खूबसूरत शहर में एक्सप्लोर करने के लिए बहुत कुछ है। यहां की प्राकृतिक सौंदर्य में आपको खो जाने का दिल करेगा।तो आइए ले चलते है आपको इस खूबसूरत जगह की सैर पर।

मालवन बीच

महाराष्ट्र की सबसे साफ सुथरी बीचों में से एक मालवन बीच अपनी खूबसूरती के लिए पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय है।खूबसूरत रेत के किनारे,दूर दूर तक फैला हुआ नीला समुंद्र, किनारों पर लगे हुए नारियल और काजू के पेड़ किसी खूबसूरत पेंटिंग की याद दिलाते है।इसकी इस खूबसूरती का दीदार करने लाखों देशी और विदेशी पर्यटक प्रतिदिन यहां घूमने पहुंचते हैं।

Photo of Malvan by Priya Yadav


रॉक गार्डन

रॉक गार्डन मालवन के खूबसूरत जगहों में से एक है, जहां पर आप सूर्योदय और सूर्यास्त के खूबसूरत नजारे देख सकते हैं। सुबह और शाम को यहां पर घूमना एक सुखद अनुभव देता है।गार्डन के पास की छोटे बड़े चट्टानों से जब सागर की लहरे टकराती हैं तो नजारा बहुत ही सुन्दर लगता है।अगर आप कुछ पल सुकून से बिताना चाहते हैं तो आपको यहां सुबह और शाम को घूमने जरूर जाना चाहिए।

Photo of महाराष्ट्र की ये छुपीरुस्तम जगह किसी जन्नत से कम नहीं है,आप भी बनाए घूमने का प्लान by Priya Yadav


सिंधुदुर्ग फोर्ट 

मालवन से कुछ ही दूरी पर स्थित सिंधुदुर्ग फोर्ट एक ऐतिहासिक स्थल है।इस फोर्ट को 1664 में पुर्तगाली, डच और ब्रिटिश के आक्रमण से बचने के बनाया गया था।अरब सागर के तट पर बना यह फोर्ट उस समय के संघर्ष का गवाह है।अब यह एक पर्यटन स्थल के रूप में काफी प्रचलित है।करीब 48 एकड़ में फैले इस फोर्ट से अरब सागर का खूबसूरत नजारा देखा जा सकता है।लहरों की अटखेलिया और खूबसूरत नजारों को आप अपने कमरे में कैद कर सकते है।

Photo of महाराष्ट्र की ये छुपीरुस्तम जगह किसी जन्नत से कम नहीं है,आप भी बनाए घूमने का प्लान by Priya Yadav


देवबाग बीच

देवबाग बीच मालवन से लगभग 12 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।यह मालवन के मुख्य आकर्षण में से एक है।यह खास तौर पर अपनी वाटर एक्टिविटीज के लिए जानी जाती है। यहां की खूबसूरत चमकदार रेत पर धूप सेक सकते है और साथ की कई सारे गेम भी खेल सकते है। यहां पर आपको सीगल और अन्य जलीय पक्षी भी देखने को मिल जायेंगे।

Photo of महाराष्ट्र की ये छुपीरुस्तम जगह किसी जन्नत से कम नहीं है,आप भी बनाए घूमने का प्लान by Priya Yadav


रामेश्वर मंदिर

रामेश्वर मंदिर मालवन के सबसे भव्य मंदिर में से एक है।यह मंदिर भगवान शिव को समर्पित है।इस मंदिर में दो शिव लिंग स्थापित है।ऐसी मान्यता है कि एक शिवलिंग स्वयं माता सीता द्वारा स्थापित है जबकि दूसरा शिवलिंग भगवान हनुमान जी के द्वारा स्थापित है।इस मंदिर की वास्तुकला और बनावट की बता करे तो इसकी भव्यता देखते ही बनती है।

Photo of महाराष्ट्र की ये छुपीरुस्तम जगह किसी जन्नत से कम नहीं है,आप भी बनाए घूमने का प्लान by Priya Yadav


मालवन में करने के लिए एक्टिविटीज

मालवन अपने वॉटर स्पोर्ट के लिए जाना जाता है।आप यहां बहुत से वाटर एक्टिविटीज कर सकते है।मालवन के मालवन बीच, देवबाग बीच और अर्चना बीच स्कूबा डाइविंग के लिए काफी लोकप्रिय है।इसके अलावा आप यहां पैरासेलिंग, स्पीड बोट और जेट स्काई का भी लुत्फ उठा सकते हैं। अगर आप परिवार या दोस्तो के साथ मौज मस्ती के मूड में हैं तो इन स्पोर्ट्स का लुफ्त उठाया न भूले।

कैसे पहुंचें? 

आप देश के किसी भी कोने से मालवन आसानी से पहुंच सकते हैं। इसके लिए आपको कोल्हापुर पहुंचना होगा।कोल्हापुर से मालवन की दूरी करीब 157 किमी है।कोल्हापुर से आप टैक्सी या बस से मालवन पहुंच सकते है।

इसके अलावा मालवन पुणे से करीब 7 घंटे की दूरी पर है।जबकि मुंबई से इसकी दूरी लगभग 530 किमी है।तो आप इन शहरों में से किसी भी जगह से मालवन आसानी से पहुंच सकते है।

Photo of महाराष्ट्र की ये छुपीरुस्तम जगह किसी जन्नत से कम नहीं है,आप भी बनाए घूमने का प्लान by Priya Yadav

कैसा लगा आपको यह आर्टिकल हमे कमेंट में जरुर बताए।

क्या आपने हाल में कोई की यात्रा की है? अपने अनुभव को शेयर करने के लिए यहाँ क्लिक करें

बांग्ला और गुजराती में सफ़रनामे पढ़ने और साझा करने के लिए Tripoto বাংলা और Tripoto ગુજરાતી फॉलो करें।