किसी जन्नत से कम नहीं है हिमाचल प्रदेश का यह जादूई गाँव,यहाँ की खूबसूरती कर देगी आपको भी अचंभित

Tripoto
Photo of किसी जन्नत से कम नहीं है हिमाचल प्रदेश का यह जादूई गाँव,यहाँ की खूबसूरती कर देगी आपको भी अचंभित by Pooja Tomar Kshatrani
Day 1

हिमाचल प्रदेश अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। काफी संख्या में पर्यटक हिमाचल प्रदेश घूमने आते हैं। खासकर शिमला पर्यटकों का पसंदीदा स्पॉट है। हालांकि, शिमला के अलावा भी हिमाचल में कई पर्यटन स्थल हैं, जो अपनी प्राकृतिक विशेषता के लिए जाने जाते हैं। इनमें एक किब्बर गांव है, जिसे वंडरलैंड कहा जाता है। अगर आप भी आने वाले दिनों में घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो एक बार किब्बर गांव जरूर जाएँ। आइए, इसके बारे में सबकुछ जानते हैं-

किब्बर कहाँ है?

Photo of Kibber by Pooja Tomar Kshatrani

किब्बर उर्फ ​​किबर गाँव हिमाचल प्रदेश में स्पीति घाटी में 14200 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। यह कई चीजों के लिए प्रसिद्ध है - मठ, किब्बर वन्यजीव अभयारण्य, दुनिया का सबसे ऊंचा डाकघर, और ऊंचे पहाड़ पर मोटर चलाने योग्य सड़क के रूप में। किब्बर चिचम पुल के पास स्थित है जो एशिया का सबसे ऊंचा मानव निर्मित पुल है। चिचम ब्रिज को देख आपको हॉलीवुड मूवी की याद आ जाएगी। यह खूबसूरत गाँव कोल्ड डेजर्ट में है। यहां का वातावरण बेहद आनंददायक है। किब्बर गाँव फोटोग्राफरों की पहली पसंद है। काफी संख्या में फोटोग्राफर किब्बर गाँव आते हैं।

वंडरलैंड का फेवरेट स्पॉट -

Photo of किसी जन्नत से कम नहीं है हिमाचल प्रदेश का यह जादूई गाँव,यहाँ की खूबसूरती कर देगी आपको भी अचंभित by Pooja Tomar Kshatrani

पर्यटक मंदिर और मठों की यात्रा करते हैं। साथ ही वाइल्ड लाइफ अभ्यारण्य की सैर करते हैं। इस अभ्यारण्य में आप लाल लोमड़ी, नीली भेड़, हिमालयन भेड़िया, हिम तेन्दुआ और खरगोश समेत कई अन्य वन्य जीवों का दीदार कर सकते हैं। इसके अलावा, दुनिया के सबसे उंचे डाक घर, चिचम पुल की भी सैर कर सकते हैं।

100 से अधिक एक जैसे घर -

Photo of किसी जन्नत से कम नहीं है हिमाचल प्रदेश का यह जादूई गाँव,यहाँ की खूबसूरती कर देगी आपको भी अचंभित by Pooja Tomar Kshatrani

इस गांव में तकरीबन 100 घर हैं, इनमें 77 परिवार रहते हैं। खास बात यह है कि इस गांव में सभी घर पत्थर और ईट से बने हुए हैं। सभी घर सफेद रंग के होते हैं। ऐसे में दूर से देखने पर इनकी एकरूपता सभी का मन मोह लेती है। यहां तकरीबन चार सौ लोग रहते हैं।

लोकनृत्यों का दिखेगा अनूठा संगम -

Photo of किसी जन्नत से कम नहीं है हिमाचल प्रदेश का यह जादूई गाँव,यहाँ की खूबसूरती कर देगी आपको भी अचंभित by Pooja Tomar Kshatrani

यहां के लोग नाच-गानों के बहुत शौकीन हैं। यहां के लोकनृत्यों का अनूठा ही आकर्षण है। यहां की युवतियां जब अपने अनूठे परिधान में नृत्यरत होती हैं तो नृत्य देखने वाला मंत्रमुग्ध हो उठता है। दक्कांग मेला यहां का मुख्य उत्सव है जिसमें किब्बर के लोकनृत्यों के साथ-साथ यहां की अनूठी संस्कृति से भी साक्षात्कार किया जा सकता है।

विवाह की अनूठी प्रथा आपको कर देगी हैरान -

Photo of किसी जन्नत से कम नहीं है हिमाचल प्रदेश का यह जादूई गाँव,यहाँ की खूबसूरती कर देगी आपको भी अचंभित by Pooja Tomar Kshatrani

किब्बर ग्राम में विवाह की परंपराएं भी निराली हैं। प्राचीन समय से ही यहां विवाह की एक अनूठी प्रथा रही है। इस प्रथा के अनुसार यदि किसी युवती को कोई युवक पसंद आ जाए तो वह युवती से किसी एकांत स्थल में मिलता है और उसे कुछ धनराशि भेंट करता है, जिसे स्थानीय भाषा में अंग्या कहा जाता है। यदि लड़की इस भेंट को स्वीकार कर ले तो समझा जाता है कि वह विवाह के लिए तैयार है। लेकिन यदि लड़की भेंट स्वीकार करने से मना कर दे तो यह उसकी विवाह के प्रति अस्वीकृति मानी जाती है।

किब्बर में देखने और घूमने लायक जगहें -

1. चिचम

Photo of किसी जन्नत से कम नहीं है हिमाचल प्रदेश का यह जादूई गाँव,यहाँ की खूबसूरती कर देगी आपको भी अचंभित by Pooja Tomar Kshatrani

चिचम हिमालय का एक छोटा सा गाँव है जो 1000 फीट गहरे घाट के ऊपर स्टील के पुल के लिए जाना जाता है। यह पुल 150 मीटर ऊँचा है जिसको बनने में 14 साल का समय लगा, इससे पहले यहाँ ग्रामीण एक खतरनाक रोपवे का इस्तेमाल किया करते थे।

2. गेटे

Photo of किसी जन्नत से कम नहीं है हिमाचल प्रदेश का यह जादूई गाँव,यहाँ की खूबसूरती कर देगी आपको भी अचंभित by Pooja Tomar Kshatrani

गेटे लगभग 4500 मीटर की ऊंचाई पर स्थित और किब्बर से केवल 7 किमी दूर एक गाँव है। यहाँ जाने के लिए आप रास्ते को ट्रेक कर सकते हैं क्योंकि मोटर योग्य सड़क पहले ही खत्म हो जाती है। यहाँ गंदगी और ढीली बजरी की वजह से वाहन लाने में दिक्कत हो सकती है। यहाँ का वातावरण और शांत परिदृश्य अदभुद है।

3. ताशीगंग

Photo of किसी जन्नत से कम नहीं है हिमाचल प्रदेश का यह जादूई गाँव,यहाँ की खूबसूरती कर देगी आपको भी अचंभित by Pooja Tomar Kshatrani

ताशीगंग की यात्रा आप गेटे के साथ कर सकते हैं और इसको स्पीति घाटी का सबसे ऊंचा गांव माना जाता है। भारत-तिब्बत सीमा के पास स्थित ताशीगंग तिब्बती शैली में निर्मित चार घर हैं। यहाँ रहने वाले लोगों के लिए कृषि आजीविका का मुख्य स्रोत है।

4. मठों पर जाएं

Photo of किसी जन्नत से कम नहीं है हिमाचल प्रदेश का यह जादूई गाँव,यहाँ की खूबसूरती कर देगी आपको भी अचंभित by Pooja Tomar Kshatrani

यह क्षेत्र के तिब्बती बौद्ध इतिहास के लिए जाना जाता है, किब्बर कई मठों से घिरा हुआ है। काई मठ इस क्षेत्र में सबसे लोकप्रिय है। 4166 मीटर की ऊंचाई पर एक पहाड़ी की चोटी पर खड़ा यह स्पीति घाटी का सबसे बड़ा मठ है। यहाँ लामाओं के लिए एक प्रशिक्षण मैदान भी है। कॉमिक मठ और शाक्य तंगयुद मठ भी देखने लायक हैं। काई मठ किब्बर से 6 किलोमीटर दूर स्थित है।

किब्बर गाँव की यात्रा का सबसे सही समय-

गर्मी का मौसम सबसे सही मौसम है, स्पिति और किब्बर गाँव की यात्रा के लिए। इसके अतिरिक्त मौसम में यहाँ जलवायु बहुत ही ज़्यादा ठंडी होती है। मई-जुलाई के महीने सबसे सही महीने हैं यहाँ की यात्रा के लिए।

किब्बर गाँव पहुँचें कैसे?

Photo of किसी जन्नत से कम नहीं है हिमाचल प्रदेश का यह जादूई गाँव,यहाँ की खूबसूरती कर देगी आपको भी अचंभित by Pooja Tomar Kshatrani

आप बस, रेल और हवाई तीनों मार्ग से शिमला पहुंच सकते हैं। शिमला से आप राज्य स्तरीय बस से स्पीति पंहुच सकते हैं। काई और हिक्किम गांव के रास्ते आप किब्बर गांव पहुंच सकते हैं। स्थानीय लोग सर्दी के दिनों में गर्म स्थानों पर चले जाते हैं। गर्मी के दिनों में आप किब्बर जा सकते हैं। सुबह में बस कज़ा से किब्बर के लिए बस मिलती है। रास्ते में एक दो जगह पर कुछ समय के लिए बस रूकती है।

किब्बर जाने से पहले जानने योग्य मुख्य बातें -

1. यह ऊंचाई वाला पर्वतीय क्षेत्र है।

2. सड़क मार्ग सुविकसित नहीं हैं। पैदल चलना एक बेहतरीन विकल्प है।

3. ट्रेकिंग के लिए यह एक अच्छी जगह है।

4. किब्बर में हवा हमेशा थोड़ी सर्द होती है। गर्म जैकेट ले जाना बिल्कुल भी ना भूलें ।

5. चूंकि यह एक सुनसान गांव है, इसलिए हमारी सलाह है कि आप अपनी खुद की दवाएं साथ लेकर ही चलें यदि जरूरत हो तो।

6. किब्बर में एक हाई स्कूल, एक अस्पताल, एक डाकघर और एक टेलीग्राफ कार्यालय है।

7. किब्बर बेहद कड़ाके की सर्दी पड़ती है।

8. अगर ट्रेकिंग या कैंप की योजना बना रहे हैं, तो अपना खुद का गियर ले जाएं।

9. अगर आपको होम स्टे के लिए जगह नहीं मिलती है, तो आप आसानी से किसी एक परिवार में रात बिता सकते हैं।

कैसा लगा आपको यह आर्टिकल, हमें कमेंट बॉक्स में बताएँ।

अपनी यात्राओं के अनुभव को Tripoto मुसाफिरों के साथ बाँटने के लिए यहाँ क्लिक करें।

बांग्ला और गुजराती के सफ़रनामे पढ़ने के लिए Tripoto বাংলা  और  Tripoto  ગુજરાતી फॉलो करें।

रोज़ाना Telegram पर यात्रा की प्रेरणा के लिए यहाँ क्लिक करें।