गुजरात के हैरीटेज शहर भावनगर की कुछ दिलचस्प बातें भाग -1

Tripoto
31st Jan 2021
Day 1

#भावननगर_हैरीटेज_यात्रा
#भाग_1

नमस्कार दोस्तों 🙏🙏
आज 31 जनवरी  2021 को गुजरात के पांचवें बड़े शहर भावननगर की यात्रा करने का मौका मिला।
भावननगर एक रियासती शहर हैं जिसको 1723 ईसवीं में
भावसिंनजी गोहल ने बसाया था, सिहोर से अपनी राजधानी को यहां शिफ्ट करके। भावननगर शहर में बहुत सारी हैरीटेज ईमारतें हैं , जो देखनेलायक हैं।
बहुत सारी दिलचस्प बातें है जो मुझे भावननगर हैरीटेज के
एक पंने पर पढ़ कर पता चला जैसे कि
1900 ईसवी :  भावननगर राज्य पहला राज्य था, ब्रिटिश राजकाल में जिसने 1900 ईसवीं में पड़े काल के बाद अपने राज्य के किसानों का कर्ज माफ किया था।
1932 ईसवीं :  एशिया का पहला वाटर फिलटर पलांट भावननगर में लगा।
1934 ईसवीं : एशिया की पहली आटोमेटिक टैलीफोन exchange  भावननगर में बनी।
1969 ईसवीं : एशिया का पहला lock gate system  भावननगर पोर्ट में बना।
इसके ईलावा डैमोक्रेटिक ईडिया का पहला सटेट था जिसने अपने राज्य को भारत को सौंपा था।
गुजरात का एकमात्र शहर हैं भावननगर जहां आपको शहर के बीचोंबीच पब्लिक forest मिलेगा।
भारत की एकमात्र जगह भावननगर रेलवे स्टेशन जहां आपको women porters मिलेगी।
मैंने भावननगर शहर में नीलमबाग पैलेस, तख्तेशवर मंदिर, बारटन लाईब्रेरी,  घंटा घर ,घोगा बीच, कुडा बीच आदि  जगहों को देखा।
कैसे पहुंचे- भावनगर रेलमार्ग से अहमदाबाद से.जुड़ा हुआ है। सड़क मार्ग से सारे गुजरात से जुड़ा हुआ है। आप गुजरात के किसी भी बड़े शहर से भावनगर की बस ले सकते है।

नीलम बाग भावनगर

Photo of Bhavnagar by Dr. Yadwinder Singh

तख्तेशवर मंदिर

Photo of Bhavnagar by Dr. Yadwinder Singh

घंटा घर भावनगर

Photo of Bhavnagar by Dr. Yadwinder Singh

बार्टन लाईब्रेरी भावनगर

Photo of Bhavnagar by Dr. Yadwinder Singh