पार्टनर के साथ रोमांटिक शाम के लिए बेस्ट हैं झील किनारे बसे ये 10 आशियाने!

Tripoto

घर में रहते हुए पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का मौक़ा कितना ही मिलता है, ये तो हर कोई जानता है। कभी पापा आ जाते हैं, तो कभी छोटे बच्चे आ जाते हैं। ऐसे में अपने पार्टनर के साथ थोड़ा टाइम साथ में बिताना अपने आप में चुनौती हो जाता है।

अगर आप अपने पार्टनर के साथ अकेले भी रहते हैं, तो भी घर की वही पुरानी दीवारों को देखकर कितना बोर हो गए होंगे। है न?

लगभग साल भर से ज़्यादा का समय हो चुका है और हम घर से बाहर नहीं निकले। ऐसे में कहीं बाहर निकलने का ख़्याल तो आता होगा। कि कहीं जाकर सुबह की चाय पीते हुए उगते हुए सूरज को देखें, चहचहाती चिड़िया को निहारें, झील के किनारे बाँहों में बाँहें डालकर प्यार की दो मीठी बातें करें।

आज हम ऐसे ही कुछ झील किनारे प्यारे प्यारे आशियानों से आपको मिलाने जा रहे हैं, जो आपकी बोरिंग लाइफ़ में रोमांस के जादुई रंग भर देंगे।

1. होटल लेकएंड, उदयपुर, राजस्थान

Photo of पार्टनर के साथ रोमांटिक शाम के लिए बेस्ट हैं झील किनारे बसे ये 10 आशियाने! 1/11 by Divyangna (Nomadic_Missy)

फतेहसागर झील के किनारे बसा हुआ यह शाही रिसॉर्ट आकर्षक नज़ारों का नगर है। अपने कमरे से आप झील के नज़ारों का आनंद ले सकते हैं। इसके साथ ही यहाँ पर बड़े बड़े लॉन में घूमने निकल सकते हैं और इन्फ़िनिटी पूल में समय बिता सकते हैं।

यह रिसॉर्ट फ़तेह सागर झील से 500 मी0, पिचोला झील से 3.4 किमी0 और उदय सागर झील से 15.4 किमी0 दूर है।

दो लोगों का खर्च: 9,500 रु0

बुक करने के लिए क्लिक करें

2. रेड अर्थ, काबिनी, कर्नाटक

Photo of पार्टनर के साथ रोमांटिक शाम के लिए बेस्ट हैं झील किनारे बसे ये 10 आशियाने! 2/11 by Divyangna (Nomadic_Missy)

अलसाई हुई सुबह, मद्धम आँच पर निकलता सूरज, पंछियों का चहचहाना, चारों ओर सुकून भरी शांति और पानी से घिरा आपका आशियाना। इससे ज़्यादा रोमांटिक भी कुछ हो सकता है क्या? रेड अर्थ बिल्कुल यही आशियाना है। लज़ीज़ खाना और शानदार आवभगत यहाँ की ख़ासियत है। जंगलों के पास होने के कारण आपको यहाँ की विचित्र सभ्यता को भी देखने का मौक़ा मिलता है। काबिनी नदी के किनारे बसा यह आलीशान आशियाना आपके रोमांटिक वीकेंड के लिए बेस्ट है।

दो लोगों का खर्चः 10,144 रु.

बुक करने के लिए क्लिक करें

3. शरॉय रिसॉर्ट, केरल

Photo of पार्टनर के साथ रोमांटिक शाम के लिए बेस्ट हैं झील किनारे बसे ये 10 आशियाने! 3/11 by Divyangna (Nomadic_Missy)

बानसुरा सागर डैम के सामने एक ऐसा विस्ता, जिसे देखने के बाद आप अपने मन से नहीं हटा पाते। उसी विस्ता का नाम है शरॉय रिसॉर्ट। वाडनाड स्थित यह हरियाली भरी जन्नत पश्चिमी घाटी के पहाड़ों पर ही बसी है। अपने परिवार, दोस्तों और अपनी प्रेमिका के साथ समय बिताने के लिए इससे अच्छी जगह आपको यहाँ नहीं मिलेगी।

दो लोगों का खर्चः 11,000 रु.

बुक करने के लिए क्लिक करें

4. द नैनी रिट्रीट, नैनीताल

Photo of पार्टनर के साथ रोमांटिक शाम के लिए बेस्ट हैं झील किनारे बसे ये 10 आशियाने! 4/11 by Divyangna (Nomadic_Missy)

अयारपट्टा किनारे पर बसा यह दिलकश रिसॉर्ट पहाड़ों के ऊपर इस तरह बनाया गया है कि नैनी झील के नज़ारे आपकी आँखों से भी ओझल नहीं होते। बड़ी खिड़कियों से दिखते यहाँ के नज़ारे आपको और सुंदर एहसास दिलाते हैं। लेकिन जो बात मुझे सबसे ज़्यादा पसंद आती है, वो है इसका आर्किटेक्चर। आपको अगर इसके नज़ारे पसंद आए हैं, तो इसका आर्किटेक्चर तो आपके मन में बस जाएगा।

नैनीताल के मॉल से 1 किमी0 दूरी पर बसा यह आशियाना आपके लिए बहुत नज़दीक पड़ेगा।

दो लोगों का खर्चः 9,000 रु.

बुक करने के लिए क्लिक करें

5. अकबर ग्रुप ऑफ़ हेरिटेज हाउसबोट्स, डल झील, श्रीनगर

Photo of पार्टनर के साथ रोमांटिक शाम के लिए बेस्ट हैं झील किनारे बसे ये 10 आशियाने! 5/11 by Divyangna (Nomadic_Missy)

कश्मीर के पहाड़ों पर झील के किनारे किसी हाउसबोट में रहने का मौक़ा मिले, तो इससे ज़्यादा अच्छी बात और क्या हो सकती है। अगर आप इसे अलेप्पी की हाउसबोट के अनुभव जैसा मान रहे हैं, तो आप बहुत ग़लत हैं। श्रीनगर की हाउसबोट अपने आप में एक लग्ज़री घर हैं, सुकून का सफ़र कहते हैं इसे। एक नर्म एहसास से भरे इस हाउसबोट में उगते सूरज को देखने का आनंद ही कुछ और होता है।

यहाँ पर पास में स्कीइंग और साइकिलिंग भी रेंट पर उपलब्ध है।

दो लोगों का खर्चः 3,400 रु.

बुक करने के लिए क्लिक करें

6. लेक साइड होमस्टे, पेल्लिंग, सिक्किम

Photo of पार्टनर के साथ रोमांटिक शाम के लिए बेस्ट हैं झील किनारे बसे ये 10 आशियाने! 6/11 by Divyangna (Nomadic_Missy)

कंचनजंगा पहाड़ों की गोद में खेलता यह प्यारा सा आशियाना खेचोपलरी झील पर बसे अपने दिलकश नज़ारों के लिए विख्यात है। दो फ़्लोर की इस बिल्डिंग में एक फ़्लोर पत्थरों का बना है, जबकि दूसरा पूरी तरह से लकड़ी का बना हुआ है।

खेचोपलरी झील को बौद्ध के साथ हिंदू धर्म के अनुसार एक पवित्र स्थान माना जाता है। खेचोपलरी झील का अर्थ है ‘पद्मसंभव का स्वर्ग’। पद्संभव 8वीं सदी में एक बौद्ध गुरू हुए और इस झील को मनोकामना पूरी करने वाला माना जाता है।

कैसे पहुँचेः खेचोपलरी झील बागडोगर हवाई अड्डे से 160 किमी0 दूर है। आप यहाँ पर ट्रांसपोर्ट गाड़ियों से भी पहुँच सकते हैं।

बुक करने के लिए क्लिक करें

7. ब्लू लगून, कोला बीच, साउथ गोआ

Photo of पार्टनर के साथ रोमांटिक शाम के लिए बेस्ट हैं झील किनारे बसे ये 10 आशियाने! 7/11 by Divyangna (Nomadic_Missy)

आपने मीठे पानी की झीलों के बारे में तो सुना ही होगा। गोआ में भी ऐसी ही एक झील है। हरे रंग की इस साफ़ सुथरी झील में आप भी तैरने का आनंद ले सकते हैं।

आप यहाँ पर अपनी सुकून भरी छुट्टियाँ बिता सकते हैं। लगून में कायाकिंग का आनंद लें, दिल भर देने वाले सूर्यास्त के आकर्षक नज़ारे देख सकते हैं और गोआ के लज़ीज़ ज़ायके का लुत्फ़ उठा सकते हैं।

दो लोगों का खर्चः 5,500 रु.

बुक करने के लिए क्लिक करें

8. पामग्रोव लेक रिसॉर्ट, पन्नामदा, अलेप्पी, केरल

Photo of पार्टनर के साथ रोमांटिक शाम के लिए बेस्ट हैं झील किनारे बसे ये 10 आशियाने! 8/11 by Divyangna (Nomadic_Missy)

हरियाली की पलकों में छिपा एक शाही रिसॉर्ट जो कि ख़ूबसूरत पन्नामदा झील के मुहाने पर स्थित है। शुद्ध एकांत और सुकून भरे वातावरण में आप प्यार की बातें कर सकते हैं। अपने आप में ही यह जगह स्वर्ग से कम नहीं है।

दो लोगों का खर्चः 3,679 रु.

बुक करने के लिए क्लिक करें

और हाँ, यहाँ पर आएँ, तो बैकवाटर में बोट राइड का आनंद लेना न भूलें

Photo of पार्टनर के साथ रोमांटिक शाम के लिए बेस्ट हैं झील किनारे बसे ये 10 आशियाने! 9/11 by Divyangna (Nomadic_Missy)

9. ग्रीन वेल्वेट रिसॉर्ट, पवना झील, लोनावला, महाराष्ट्र

Photo of पार्टनर के साथ रोमांटिक शाम के लिए बेस्ट हैं झील किनारे बसे ये 10 आशियाने! 10/11 by Divyangna (Nomadic_Missy)

अगर आप पुणे के निवासी हैं और मुंबई की ओर जा रहे हैं, या फिर मुंबई से पुणे आ रहे हैं, तो कामशेत के नज़दीक इस प्यारी सी झील को देखने का मौक़ा मिलेगा। समुद्री जलस्तर से 1500 मीटर की ऊँचाई पर स्थित इस झील पर आपको एक अलग ही ठण्डका का आनंद मिलेगा, जिससे आप पूरी तरह फ़्रेश हो जाएँगे। यहाँ की लोकेशन, मौसम, पैनारोमा नज़ारे सब कुछ जन्नत का दूसरा नाम हैं।

ग्रीन वेल्वेट रिसॉर्ट अपने दोस्तों, परिवार और प्रेमिका के साथ समय बिताने के लिए परफ़ेक्ट जगह है। सितारों भरी रात में आपको यहाँ के नज़ारे देखने का इतना आनंद मिलेगा, कि आप इस जगह के दीवाने हो जाएँगे।

दो लोगों का खर्चः 3,950 रु.

बुक करने के लिए क्लिक करें

10. कूर्ग जंगल कैंप बैकवॉटर रिसॉर्ट, कूर्ग

Photo of पार्टनर के साथ रोमांटिक शाम के लिए बेस्ट हैं झील किनारे बसे ये 10 आशियाने! 11/11 by Divyangna (Nomadic_Missy)

आकर्षक नज़ारे, जिन्हें बार-बार देखने के बाद भी दिल न भरे और मोहक वातावरण, दोनों ही आपको मिलता है कूर्ग के इस जंगल कैंप बैकवॉटर रिसॉर्ट में। इस शाही रिसॉर्ट में आप छुट्टियाँ और वीकेंड का प्लान बनाकर आ सकते हैं। कूर्ग से यह रिसॉर्ट 36 किमी0 दूरी पर स्थित है।

आप यहाँ पर स्पा का आनंद भी ले सकते हैं। इसके साथ ही यहाँ देखने के लिए कॉफ़ी के बागान भी मौजूद हैं।

कैसे पहुँचेः यह रिसॉर्ट मंगलौर हवाई अड्डे से 157 किमी0 और मैसूर जंक्शन से 106 किमी0 दूर है।

दो लोगों का खर्चः 4,872 रु.

बुक करने के लिए क्लिक करें

मुझे पूरा यक़ीन है कि आपको यह जगहें ख़ूब पसंद आई होंगी। आप अपने पार्टनर के साथ इन आकर्षक रिसॉर्ट का प्लान बना सकते हैं और कुछ यादगार लम्हे यादों के रूप में सँजो सकते हैं। और हाँ, यात्रा के दौरान सावधानियाँ बरतें, पूरे ध्यान से यात्राएँ करें।

कैसा लगा आपको यह आर्टिकल, हमें कमेंट बॉक्स में बताएँ।

अपनी यात्राओं के अनुभव को Tripoto मुसाफिरों के साथ बाँटने के लिए यहाँ क्लिक करें।

बांग्ला और गुजराती के सफ़रनामे पढ़ने के लिए Tripoto বাংলা और Tripoto ગુજરાતી फॉलो करें।

रोज़ाना Telegram पर यात्रा की प्रेरणा के लिए यहाँ क्लिक करें।

यह एक अनुवादित आर्टिकल है। ओरिजिनल आर्टिकल पढ़ने के लिए क्लिक करें।