जयपुर की सैर: भाग 2...

Tripoto

इस सीरीज के सभी पोस्ट निम्न हैं। पढ़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें..

1. जयपुर की सैर: भाग 1...

2. जयपुर की सैर: भाग 2...

स्टेशन से होटल के लिए निकले। दोपहर के 2 बजने वाले थे और भूख जोरों पर थी। इसलिए होटल पहुँचने से पहले खाना खाने Four Seasons Restaurant पहुंचे।

यह रेस्टोरेंट C स्कीम में सुभाष मार्ग पर स्थित है। इस रेस्टोरेंट में हम अपनी पिछली जयपुर ट्रिप में भी आ चुके थे। तब यहाँ का खाना हम सबको बहुत पसंद आया था। इसलिए हम अपनी इस ट्रिप की शुरुआत इसी रेस्टोरेंट से करना चाहते थे । रेस्टोरेंट इतना लोकप्रिय है कि रात को यहाँ 20 - 30 मिनट की वेटिंग बहुत ही सामान्य है।

हमने एक थाली और साथ में राजस्थानी गट्टे की सब्जी ऑर्डर की। खाना बहुत ही बढ़िया था। खास तौर पर गट्टे की सब्जी और मिस्सी रोटी कमाल थीं। रेस्टोरेंट थोड़ा महँगा है लेकिन खाना लाजवाब है।

खाना खाकर होटल के लिए चल पड़े। हमारी बुकिंग होटल रैडिसन ब्लू में थी। टोंक रोड पर स्थित होटल रैडिसन जयपुर शहर के प्रमुख होटल्स में से एक है। इस होटल का विस्तृत रिव्यु पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।

होटल पहुँच चेक-इन किया। रिसेप्शन पर यश जी थे। उनको आग्रह किया कि हमें टोंक रोड की तरफ वाला फ्रंट व्यू रूम दिया जाये। उन्होंने कंप्यूटर में चेक कर हमें फ्रंट व्यू रूम दिया। चाबी ले कर रूम में पहुंचे तो पता लगा कि ये तो पीछे वाला रूम है। इस होटल के पीछे 2 और होटल्स हैं जिनकी वजह से व्यू बिलकुल ब्लॉक है। रूम से वापस रिसेप्शन पर फोन किया और यश जी को दोबारा फ्रंट व्यू रूम का आग्रह किया। थोड़ी देर में उन्होंने दुसरे रूम की चाभी अपने स्टाफ के हाथों भिजवा दी।

Pls click here to read the complete post at my blog.

Photo of जयपुर की सैर: भाग 2... 1/4 by प्रवेश गोस्वामी
Photo of जयपुर की सैर: भाग 2... 2/4 by प्रवेश गोस्वामी
Photo of जयपुर की सैर: भाग 2... 3/4 by प्रवेश गोस्वामी
Photo of जयपुर की सैर: भाग 2... 4/4 by प्रवेश गोस्वामी