हैरान कर देने वाली भारत की 6 रोचक जगहें जो गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड में भी हैं शामिल

Tripoto
3rd Aug 2022
Photo of हैरान कर देने वाली भारत की 6 रोचक जगहें जो गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड में भी हैं शामिल by Sachin walia
Day 1

भारत एक खूबसूरत राज्यों से सजा एक ऐसा देश है जिसकी अनेकों बोलियां और उसकी अलग अलग अपनी ही परम्पराएं हैं। इसी तरह पहाड़ हो या समतल क्षेत्र, सभी की अपनी अपनी खूबसूरत कथायें भी हैं और ऐसी ही, ना जाने कितनी सारी खूबसूरत जगहें हैं। जहां सभी का अपना अपना रोचक इतिहास भी मौजूद है।

Photo of हैरान कर देने वाली भारत की 6 रोचक जगहें जो गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड में भी हैं शामिल by Sachin walia

लेकिन भारत में कुछ ऐसी रोचक और अद्भुत जगहें भी हैं जिनको गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड द्वारा ख्याति मिली हुई है। आज हम उन्हीं रोचक जगहों के बारे में आपको बताने जा रहे हैं। चलिए जानते हैं कि भारत में बह अद्भुत 6 जगहें कहाँ कहाँ पर मौजूद हैं।

1) भारत में तैरता हुआ इकलौता गांव

भारत में एक ऐसी भी खूबसूरत जगह है। जहां आश्चर्यचकित तरीके से एक गांव पानी में तैरता हुआ दिख जाएगा। इसलिए यहां आने बाला हर कोई शख्स कुछ देर के लिए ही सही, सोच में जरूर पड़ जाता है। इस गांव को देखने के लिए पर्यटक देश विदेश से आते हैं। तैरते हुए इस गांव को इसकी इसी खूबी के चलते गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड की ख्याति भी प्राप्त है।

2) विश्व का सबसे ऊंचा डाकघर

भारत में ऐसी बहुत सी खूबसूरत जगहें हैं जो कि किसी ना किसी कारणों से प्रसिद्ध हैं। क्या आपको भी मालूम है कि भारत में विश्व का सबसे ऊंचा डाकघर मौजूद है। जी हाँ यह ऊंचा डाकघर और कहीं नहीं बल्कि हिमाचल प्रदेश लाहौल स्पिति के हिक्किम गाँव में मौजूद है। इसकी इस खासियत के कारण जिसे गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड में भी दर्ज किया गया है।

लाहौल स्पिति घूमने आए पर्यटक इस डाकघर को जरूर देखने के लिए आते हैं। दिलचस्प बात तो ये है कि इस डाकघर में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के लिए पर्यटक डाकघर से अपने प्रियजनों को डाक भी जरूर भेजते हैं।

3) दुनिया की सबसे ऊंची सड़क

विश्व भर में आज हम कहीं पर भी आसानी से घूम सकतें हैं चाहे पहाड़ों पर जाना हो या समतल जगहों पर जाना हो। हम अपना सफर सड़क के रास्ते बड़ी ही आसानी से कर सकते हैं।

लेकिन आपको मालूम है कि विश्व की सबसे ऊंची सड़क जो भारत में ही मौजूद हैं वहाँ पर जाना हर किसी का सपना रहता है। लद्दाख के उमलिंग ला में समुद्र तल से 19,000 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। यह चिसुम डेमचोक सड़क दुनिया की सबसे ऊंची सड़क है। जिसे गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड में भी दर्ज किया गया है।

4) दुनिया का सबसे ऊंचा रेल ब्रिज

पूरी दुनिया में रेल्वे को यात्रा के लिए सस्ता और सर्वोत्तम साधन माना जाता है। अगर विदेशों को छोड़, भारत की बात की जाये तो भारत में भी रेल्वे का बहुत बड़ा योगदान और विस्तार रहा है और इसी विस्तार में रेल्वे के कई ऊँचे ऊँचे स्थानों पर कई शानदार ब्रिज भी बने हुए हैं। इन्हीं ब्रिजों में एक ऐसा ब्रिज भी है जो पूरी दुनिया में ऊंचाई के लिए प्रसिद्ध है। भारत के चेनाब में मौजूद इस ब्रिज की कुल लंबाई 13,15 मीटर है। जो कि एफिल टावर से भी 30 मीटर लंबा है। भारत में स्थित चेनाब के इस ब्रिज ने गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड का भी खिताब हासिल किया है।

5) भारत में सबसे पहले सूर्योदय

भारत देश बहुत सारी खूबसूरती जगहों से भरा पड़ा है। आप भारत के किसी भी कोने में चले जाओ आपको वहां की खूबसूरती दिख ही जायेगी। ऐसा ही एकमात्र राज्य है अरुणाचल प्रदेश। जहां सबसे पहले जमीन पर सूर्य की किरणें गिरने का मंज़र देखा जा सकता है। अगर समय के हिसाब से देखा जाए तो सूरज यहाँ सुबह ठीक चार बजकर पंद्रह मिनट पर अपनी रोशनी बिखेर देता है और शाम ठीक पांच बजे तक सूर्य अस्त भी हो जाता है। यह मंज़र देखने लायक होता है। ऐसा मंज़र आपको सिर्फ अरुणाचल प्रदेश के डोंग जगह पर ही दिखाई देगा।

6) भारत का पहला तैरता हुआ पुस्तकालय

Photo of हैरान कर देने वाली भारत की 6 रोचक जगहें जो गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड में भी हैं शामिल by Sachin walia

आजतक आपने ऐसी बहुत सारी लाइब्रेरीं देखीं होंगीं जहां आप आराम से बैठ कर कई सारी पुस्तकें पढ़ीं होंगी। खास बात यह है कि बह सारी लाइब्रेरीं किसी बिल्डिंग या हाल में ही होतीं होंगीं। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी लाइब्रेरी के बारे में बतानें जा रहें हैं जो कि किसी बिल्डिंग के हाल में नहीं बल्कि पानी के ऊपर बनी हुई है और हमेशा तैरती रहतीं है। यह अनोखी लाइब्रेरी भारत के पश्चिम बंगाल में मौजूद है। कोलकाता के हुगली नदी में स्थित इस लाइब्रेरी में ऑक्सफोर्ड बुक स्टोर द्वारा क्यूरेट की गई तीन भाषाओं जैसीं अंग्रेजी, हिंदी और बंगाली में 500 से अधिक किताबों का एक अच्छा कलेक्शन है। यहां पुस्तकों को पढ़ने के साथ-साथ लोग इस तैरती हुई लाइब्रेरी का अधिक आनंद लेते हैं। इसलिए यहां बहुत से लोग आते हैं।

आपको यह आर्टिकल कैसा लगा कमेन्ट बॉक्स में बताएँ

क्या आपने इन जगहों की यात्रा की है? अपने अनुभव को शेयर करने के लिए यहाँ क्लिक करें

बांग्ला और गुजराती में सफ़रनामे पढ़ने और साझा करने के लिए Tripoto বাংলা और Tripoto ગુજરાતી फॉलो करें।

रोज़ाना टेलीग्राम पर यात्रा की प्रेरणा के लिए यहाँ क्लिक करें