Amazing Trip

Tripoto
14th May 2022
Day 1

क्या है zero budget travelling
    आप घर से बिना पैसों के या कुछ पैसे लेकर, अपना bag उठाकर निकल लिए और घूम-घाम कर उतने ही पैसे लेकर अपने घर आ गए... मने total expenses are निल बटे सन्नाटा.... ये हुई जीरो बजट ट्रेवलिंग, जिसमे आप मंदिर, गुरुद्वारे, ढाबे या किसी के घर में रुक गए... वहीं पर खाना खाया और ट्रक, बस, बाइक या कार में लिफ्ट ले-ले कर जगह घूमते गए। आजकल इसको एक शब्द dedicate कर दिया है,जिसे कहते हैं hittch-hiking। कुछ साल पहले प्रयागराज के अंश मिश्रा   ऐसा करके पूरा भारत घूम चुके हैं।
अब कुछ लोग होते हैं ऐसे, जो लिफ्ट मांगने या किसी के घर रुकने में शर्माते है, तो वो वहां कुछ काम कर देते हैं...बदले में जो पैसे मिलते हैं,उनसे घुमक्कड़ी करते हैं। जैसे वो बुजुर्ग दम्पति, जो चाय बेच-बेच कर 37 देश घूम चुके हैं।
      अब ये है सबके मन पर निर्भर। आम लोग कीचड़ देखकर ही नाक सिकोड़ लेते हैं, पर सुअर को वही कीचड़ स्वर्ग के समान लगता है। सबका अपना-अपना taste है, आनन्द की परिभाषा सबके लिए भिन्न है। पर प्रश्न वही जस का तस...... हम zero budget travelling कैसे करें।
तो भैया सुनो.... अगर हम zero budget नही कर सकते तो हम least budget travelling तो कर सकते हैं। वो कैसे करें.... अच्छा चलो गोआ घूम कर आते हैं। अब गोआ जा रहे हैं तो flight में जाना तो बनता है...टिकट 7-8 हजार रुपये... अब गोआ जा रहे हैं तो sea face hotel में रुकना तो बनता है...किराया 2000₹ per night....अब गोआ जा रहे हैं तो casino night तो करेंगे ही... entry 3000₹ एक बार की... फिर cruise boat...अटरम शटरम.... मने 4-5 दिन के टूर में बन्दा 35-40 हजार फूंक के अपने घर आएगा।
     चलो दुबारा गोआ ही चलते हैं.... अब चलेंगे sleeper class में... किराया 700₹.... sea face hotel के सामने अपना टेंट गाड़ेंगे...किराया😁😁😁.... मन किया तो 5 दिन में एक बार casino भी हो आएंगे,  या नही भी,चलो फिर भी 2000₹..... cruise boating तो नही करेंगे पर skuba diving जरूर करेंगे....charges हद मारके 1000₹....बाकी खाना वगरह छोटे होटलो में..... वही 4-5 दिन का खर्च 7 या 8 हजार पड़ेगा।
       मैंने कहा था न... आनन्द की परिभाषा सबकी अलग होती है.... अब किसी को 40हजार में भी आनन्द नही मिलता, ओर कोई 4000 में भी छलांग मारते हुए घूमता है। ये तो थी गोआ की बात... पहाड़ो में तो यही खर्च 30-40% रह जाता है। आप यकीन नही करोगे, श्रीखण्ड कैलाश का 6 दिन का trek हम लोगो ने मात्र 2200 रुपये में किया था, जिसमे 750₹ 5 दिन का टेंट का किराया था, ओर एक दिन लेट होने कारण हम paid tent में 300 per person के हिसाब से रुके थे।
      अब ऐसी travelling आप करना चाहते हैं तो उससे पहले एक काम करना होगा....करने वाले को support कीजिये। अपने घर के दरवाजों को खोलिए.... अपनी रसोई में 1 थाली ओर जोड़िए ओर अपने busy schedule में से चंद घण्टे कभी-कभार निकालिये। जो आपके शहर से गुजारे, उसे बुलाइये.... जो रोटी आप खा रहे, वही खिलाइए, जहां normally सोते, वहीं सुलाइये.... कोई स्पेशल ट्रीटमैंट नही। एकदम सिम्पल, साधारण..... करके देखिए अच्छा लगेगा।
बस चन्द बातो का ख्याल रखिये... अगर fb पर मिल रहे तो पहले बन्दे की profile history सही से देख लें। सम्भव हो तो बीच मे एक mutual friend को known में भी रखिये। वैसे तो सच्चा घुमक्कड़ कभी धोखा नही देता, पर आजकल जोल्हे बहुत हो रखे हैं।
     खैर, घुमक्कडों की खातिर अपने दरवाजे तो हमेशा खुले हैं। अम्बाला से 15km दूर चंडीगढ़ हाइवे पर अपना आशियाना है। आप मे से कोई यहां से निकले तो बता सकते हैं। बाकी तो फिर मस्त रहिये, व्यस्त रहिये।
#धरतीपुत्र

Photo of Amazing Trip by Dharti-putra Akshay