चंडीगढ़ में इन मजेदार एम्यूजमेंट पार्कों में फैमिली और बच्चों के साथ घूमने का जरूर बनाये प्लान -

Tripoto
Photo of चंडीगढ़ में इन मजेदार एम्यूजमेंट पार्कों में फैमिली और बच्चों के साथ घूमने का जरूर बनाये प्लान - by Pooja Tomar Kshatrani
Day 1

शहर में कई बगीचों और हरे भरे स्थानों के अलावा, शहर के लोगों के मनोरंजन के लिए चंडीगढ़ में कई मनोरंजन पार्क हैं। चंडीगढ़ के ये मनोरंजन पार्क न केवल मनोरंजन का एक प्रमुख स्रोत हैं, बल्कि ये शहर के जीवन की हलचल से एक ब्रेक भी प्रदान करते हैं। पार्कों में भव्य थीम और साज-सज्जा भी है, जो पार्कों के माहौल में चार चांद लगाते हैं। जहां आप अपने परिवार, दोस्त या पार्टनर के साथ छुट्टियों को एन्जॉय करने के लिए जा सकते हैं। हम आपको चंडीगढ़ के सबसे मशहूर पार्कों के बारे में बताने जा रहे हैं, तो आइए जानते हैं।

1. फन सिटी (Fun City) -

Photo of Chandigarh by Pooja Tomar Kshatrani

43 एकड़ के विस्तार पर स्थित रामगढ़ का यह वाटर एम्यूजमेंट पार्क उत्तर भारत में सबसे बड़ा है। इसमें एक एक्टिविटी पूल, तीन लैंडिंग पूल और एक वेब पूल, विभिन्न आकृतियों और आकारों की पानी की स्लाइड का एक समूह है, जहाँ वाटर लवर्स भरपूर एन्जॉय कर सकते है।

ये भी जरूर पढ़ें: चंडीगढ़ में खरीदारी, cafe in chandigarhgurudwara fatehgarh sahib

समय: 10:00 AM to 7:00 PM

टिकट की कीमत :

Amusement Park Ticket at Fun City Chandigarh - Rs. 590.

Water Park Ticket - Rs. 1070

Combo Ticket for Amusement Park & Water Park - Rs. 1090

2. थंडर जोन (Thunder Zone) -

Photo of चंडीगढ़ में इन मजेदार एम्यूजमेंट पार्कों में फैमिली और बच्चों के साथ घूमने का जरूर बनाये प्लान - by Pooja Tomar Kshatrani

चंडीगढ़ शहर मनोरंजन और वाटर पार्क का पर्याय है, जो स्थानीय लोगों के साथ-साथ पर्यटकों को अपने फैमिली के साथ मस्ती, और मनोरंजन के बीच अपना दिन बिताने का एक रोमांचक विकल्प प्रदान करता है। थंडर ज़ोन मनोरंजन और वाटर पार्क एक ऐसा आकर्षण है, यहाँ बच्चों से लेकर बड़े तक भरपूर एन्जॉय कर सकते है और मजेदार क्रेजी राइड्स का लुत्फ उठा सकते है।

समय : 11:00 AM - 7:30 PM (summers), 11:00 AM - 5:30 PM (winters)

टिकट की कीमत :

Amusement Park ticket - Rs. 500

Water Park ticket - Rs. 850

Combo ticket - Rs. 900

3. एक्वा विलेज (Aqua Village) -

Photo of Thunder Zone by Pooja Tomar Kshatrani

चंडीगढ़ कालका रोड पर स्थित, एक्वा विलेज चंडीगढ़ से 25 किमी की दूरी पर स्थित है और शहर में एक अपेक्षाकृत नया वाटर कम मनोरंजन पार्क है। रोमांचकारी पानी और रेगुलर राइड्स की एक श्रृंखला के साथ, यह पार्क केवल गर्मी के मौसम में खुला रहता है और चंडीगढ़ शहर के लोगों के लिए पसंदीदा हैंग-आउट स्थान है।

समय: 10:00 AM - 7:00 PM

टिकट की कीमत :

Monday - Friday:

Adult - Rs. 650

Child - Rs. 550

Saturday and Sunday:

Adult - Rs. 650

Child - Rs. 650

कैसा लगा आपको यह आर्टिकल, हमें कमेंट बॉक्स में बताएँ।

अपनी यात्राओं के अनुभव को Tripoto मुसाफिरों के साथ बाँटने के लिए यहाँ क्लिक करें।

बांग्ला और गुजराती के सफ़रनामे पढ़ने के लिए Tripoto বাংলা और Tripoto ગુજરાતી फॉलो करें।

रोज़ाना Telegram पर यात्रा की प्रेरणा के लिए यहाँ क्लिक करें।