मेरठ घूमने के साथ यहाँ के शानदार और फेमस रेस्तरां, जिनका का स्वाद आपको ज़रूर चखना चाहिए।

Tripoto
14th Jul 2023
Photo of मेरठ घूमने के साथ यहाँ के शानदार और फेमस रेस्तरां, जिनका का स्वाद आपको ज़रूर चखना चाहिए। by Smita Yadav
Day 1

मेरठ शहर एक ऐतिहासिक और प्राचीन नगर है, जिसका जिक्र महाभारत और कई पौराणिक ग्रंथों में किया गया है। राजधानी दिल्ली से यह लगभग 75 किमी की दूरी पर मौजूद हैं। दोस्तों, मेरठ में ऐसी कई बेहतरीन और ऐतिहासिक जगहें मौजूद हैं जो प्राचीन और मध्यकाल को दर्शाती हैं। और इन जगहों पर हर रोज हजारों लोग घूमने के लिए पहुंचते हैं जैसे मेरठ घूमने के लिए पर्यटकों की पहली पसंद हैं वैसे ही खाने के शौकीनों के लिए भी मेरठ स्वर्ग है। यहाँ का भोजन शुद्ध, स्वादिष्ट और स्वाद से भरपूर है। यहाँ आपको ज्यादातर बेहतर क्वॉलिटी के फूड मिल जायेंगे। और वो बेहतर फूड क्वॉलिटी आपको किन-किन जगहों पर और कौन से रेस्टोरेंट में मिलेगी वो भी आपको हम यही बताएंगे। तो आइए जानते हैं मेरठ के वो बेहतरीन रेस्टोरेंट जहाँ आपको अपने दोस्तों या परिवार के साथ एक बार ज़रूर जाना चाहिए।

1. द ग्रेट तंदूरी आइलैंड

Photo of मेरठ घूमने के साथ यहाँ के शानदार और फेमस रेस्तरां, जिनका का स्वाद आपको ज़रूर चखना चाहिए। by Smita Yadav

मेरठ का बेहतरीन द ग्रेट तंदूरी आइलैंड एक शानदार रेस्तरां है जो स्वादिष्ट तंदूरी स्नैक्स परोसने के लिए प्रसिद्ध है। यह रेस्तरां तंदूरी स्नैक्स और लजीज़ स्ट्रीट फ़ूड के लिए फ़ेमस है। अगर सच कहूं तो फ़ूडीज़ के लिए तो ये रेस्टोरेंट किसी स्वर्ग से कम नहीं। यहाँ का स्वाद आपको बहुत पसंद आएगा। यहाँ कई तरह के तंदूरी आइटम बनाए जाते हैं। आप अपनी पसंद के अनुसार यहाँ का फूड ट्राई कर सकते हैं।

स्थान: इंडियाना बार के पास, मेधा मोहल्ला, लालकुर्ती बाजार, मेरठ, उत्तर प्रदेश

2. मारवाड़ी भोज

Photo of मेरठ घूमने के साथ यहाँ के शानदार और फेमस रेस्तरां, जिनका का स्वाद आपको ज़रूर चखना चाहिए। by Smita Yadav

यह मेरठ का सुव्यवस्थित वातावरण वाला एक बेहतरीन रेस्तरां हैं। यहाँ आपको मारवाड़ी शाकाहारी खाद्य पदार्थों की बेहतरीन वैरायटी मिल जायेगी। यहाँ के स्थानीय लोगों के अनुसार इस रेस्तरां की फूड क्वॉलिटी बहुत बढ़िया हैं। अगर आप घर जैसे खाने की तलाश में हैं तो आपको बेहतरीन मारवाड़ी खाना परोसने वाली इस जगह ज़रूर जाना चाहिए। यहाँ पेश की जाने वाली विशेष थाली की कीमत सिर्फ 280 रुपये है। जिसमें आपको खाने की कई वैरायटी मिल जायेगी। जब कभी आप मेरठ जाएं तो इस रेस्तरां का फूड ज़रूर ट्राई करें।

स्थान: पहली मंजिल, मेट्रो प्लाजा, देवपुरी, मेरठ, उत्तर प्रदेश

3. चूल्हा चौका रेस्टोरेंट

Photo of मेरठ घूमने के साथ यहाँ के शानदार और फेमस रेस्तरां, जिनका का स्वाद आपको ज़रूर चखना चाहिए। by Smita Yadav

इस रेस्टोरेंट में आपको बिना प्याज और लहसुन के स्वादिष्ट शाकाहारी खाना मिलता हैं। पनीर लबदार और दाल तड़का इस जगह की दो सबसे अधिक लोकप्रिय डिश हैं जो आपको यहाँ आकर ज़रूर ट्राई करना चाहिए। यह रेस्टोरेंट मेरठ के शाकाहारी रेस्टोरेंट में से सबसे अधिक लोकप्रिय हैं। यहाँ आपको और भी कई बेहतरीन डिश मिल जायेंगे जिनका भी स्वाद बहुत बढ़िया हैं। यहाँ को सबसे बढ़िया बात यह हैं कि यह रेस्टोरेंट फैमली के साथ डिनर के लिए फेमस जगहों में से एक हैं।

स्थान: गणपति परिसर, मेरठ कैंट, मेरठ, उत्तर प्रदेश

4. तंदूरी क्लब रेस्टोरेंट

Photo of मेरठ घूमने के साथ यहाँ के शानदार और फेमस रेस्तरां, जिनका का स्वाद आपको ज़रूर चखना चाहिए। by Smita Yadav

मेरठ के इस बेहतरीन रेस्टोरेंट में आपको सारे तंदूरी आइटम मिल जायेंगे। यह रेस्टोरेंट स्वादिष्ट तंदूरी स्नैक्स परोसने के लिए प्रसिद्ध है। यहाँ का तंदूरी कबाब ऑर्डर करने लायक हैं और अच्छी गुणवत्ता और मात्रा में उपलब्ध हैं। यह रेस्टोरेंट मोमोज, तंदूरी मोमोज जैसी तंदूरी चीजें और यहाँ तक कि पनीर टिक्का, व्हाइट सॉस पास्ता, चीज कॉर्न रोल और कई अन्य स्नैक्स की पेशकश करने वाला एक टेकअवे आउटलेट है। फैमली, दोस्तों के साथ एक बेहतर डिनर के लिए आप यहाँ ज़रूर पहुंचे।

स्थान: आवास विकास, ट्रांसपोर्ट नगर, रघुकुल विहार, गुप्ता कॉलोनी, मेरठ, उत्तर प्रदेश

5. द येलो चिल्ली

Photo of मेरठ घूमने के साथ यहाँ के शानदार और फेमस रेस्तरां, जिनका का स्वाद आपको ज़रूर चखना चाहिए। by Smita Yadav

दोस्तों, यह रेस्टोरेंट खासकर मुगलई, पंजाबी और भारत के उत्तर पश्चिमी सीमांत के कई अन्य व्यंजनों को परोसने वाला एक स्टाइलिश चेन रेस्तरां है। इस रेस्टोरेंट का चन्नौर गरम टिक्का मसाला बहुत ही शानदार है और इसका स्वाद भी बहुत बढ़िया है। बाकी इस रेस्टोरेंट में फूड की कई वैरायटी आपको मिल जायेगी। जो आप अपने टेस्ट के अनुसार ऑर्डर कर सकते हैं। इसके अलावा, एक मीठे व्यंजन में शाहीतुकड़ा को ज़रूर ट्राई करें। यह इस रेस्टोरेंट की फेमस स्वीट डिश में से एक हैं।

स्थान: सनराइज टॉवर, मंगलपांडे नगर, मेरठ, उत्तर प्रदेश

6. एवरग्रीन फॅमिली रेस्तरां

Photo of मेरठ घूमने के साथ यहाँ के शानदार और फेमस रेस्तरां, जिनका का स्वाद आपको ज़रूर चखना चाहिए। by Smita Yadav

इस रेस्टोरेंट में आपको सभी प्रकार के प्रसिद्ध व्यंजन जैसे दक्षिण भारतीय, उत्तर भारतीय, पंजाबी और कई स्नैक्स आइटम मिल जाएंगे। इस रेस्टोरेंट की पनीर की सब्जी बहुत स्वादिष्ट होती हैं। जब भी आप यहाँ आएं तो ज़रूर ट्राई करें। यह रेस्टोरेंट सुबह 10 बजे खुल जाता हैं। यह मेरठ के फेमस रेस्टोरेंट में से एक हैं। फैमली और फ्रेंड्स के साथ डिनर के लिए यह बेहतरीन जगह हैं। यहाँ आपको ज्यादातर जगहों के प्रसिद्ध व्यंजन मिल जाएंगे। जब भी आप मेरठ जाएं तो इस फेमस रेस्टोरेंट का फूड ज़रूर ट्राई करें।

स्थान: पीएसी वॉल, रुड़की रोड, कृष्णा नगर, दारौली, मेरठ, उत्तर प्रदेश

तो देर किस बात कि जब भी आप मेरठ घूमनें जाएं ऊपर बताएं गए बेहतरीन रेस्टोरेंट का स्वाद ज़रूर चखें।

क्या अपने हाल ही में कोई यात्रा की हैं अगर हाँ, तो अपनी यात्रा के अनुभव को हमारे साथ शेयर करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

बांग्ला और गुजराती में सफ़रनामे पढ़ने और साझा करने के लिए Tripoto বাংলা और Tripoto ગુજરાતી फॉलो करें।

रोज़ाना टेलीग्राम पर यात्रा की प्रेरणा के लिए यहाँ क्लिक करें।

More By This Author

Further Reads