पोंडिचेरी जाएं तो वहाँ की इन लजीज स्ट्रीट फूड का स्वाद लेना बिल्कुल न भूलें

Tripoto
Photo of पोंडिचेरी जाएं तो वहाँ की इन लजीज स्ट्रीट फूड का स्वाद लेना बिल्कुल न भूलें by Musafir Rishabh

घूमने का सिर्फ ये मतलब नहीं है कि किसी नई जगह पर गए और कुछ जगहों को देखकर चले गये। असल में घुमक्कड़ी हमें नई-नई जगहों के बारे में जानने का मौका देती है। हम वहाँ की संस्कृति और परंपराओं के बारे में जानते हैं। जब तक आप उस जगह के जायके का स्वाद न लें तो आपकी घुमक्कड़ी अधूरी रहेगी। पोंडिचेरी देश की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है। पोंडिचेरी में शानदार स्ट्रीट फूड मिलता है। अगर आपको पोंडिचेरी के स्ट्रीट फूड के बारे में नहीं पता तो हम आपको बता देते हैं।

पोंडिचेरी का बेस्ट स्ट्रीट फूड:

1- मटन रोल

Photo of पोंडिचेरी जाएं तो वहाँ की इन लजीज स्ट्रीट फूड का स्वाद लेना बिल्कुल न भूलें by Musafir Rishabh

पोंडिचेरी में शानदार मटन रोल मिलता है। अगर आपने यहाँ का मटन रोल खा लिया तो फिर कहीं का भी मटन रोल आपको अच्छा नहीं लगेगा। शहर में वैसे तो आपको कई जगहों पर मटन रोल मिल जाएगा लेकिन सबसे स्वादिष्ट मटन रोल आपको मिशन स्ट्रीट पर मिलेगा। मिशन स्ट्रीट में कई सारी दुकानें हैं जहाँ का मटन रोल बहुत फेमस है।

2- मशरूम बोन्डा

Photo of पोंडिचेरी जाएं तो वहाँ की इन लजीज स्ट्रीट फूड का स्वाद लेना बिल्कुल न भूलें by Musafir Rishabh

पोंडिचेरी की मिशन स्ट्रीट पर लजीज नॉनवेज तो मिलेगी ही लेकिन अगर आप वेजेटेरियन हैं तो यहाँ मशरूम बोन्डा का स्वाद ले सकते हैं। मैसूर की रेसिपी से मशरूम बोन्डा को बनाया जाता है। मशरूम बोन्डा को चटनी के साथ परोसा जाता है। आप एक बार यहाँ मशरूम बोन्डा खाएंगे इसके दीवाने हो जाएंगे। आपको पोंडिचेरी में मशरूम बोन्डा के जायके का स्वाद जरूर लेना चाहिए।

3- खौऊ सुए

Photo of पोंडिचेरी जाएं तो वहाँ की इन लजीज स्ट्रीट फूड का स्वाद लेना बिल्कुल न भूलें by Musafir Rishabh

ऐसा हो सकता है कि बहुत सारे लोगों ने इस डिश का नाम पहले ना सुना हो। दरअसल, खौऊ सुए एक बर्मीज डिश है। बर्मा की फेमस खौऊ सुए का स्वाद आपको पोंडिचेरी में भी ले सकते हैं। खौऊ सुए को नारियल और नूडल्स को मिलाकर बनाया जाता है। मिशन स्ट्रीट के कुछ कैफे में आपको ये लजीज डिश मिल जाएगी। आपको एक बार तो खौऊ सुए का स्वाद लेना चाहिए।

4- क्रेब मसाला फ्राई

Photo of पोंडिचेरी जाएं तो वहाँ की इन लजीज स्ट्रीट फूड का स्वाद लेना बिल्कुल न भूलें by Musafir Rishabh

अगर आप पक्के नॉन वेजेटेरियन हैं तो इस खूबसूरत शहर में आपको क्रेब मसाला फ्राई को एक बार जरूर खाना चाहिए। पोंडिचेरी के सबसे अच्छे जायकों में से एक है, क्रेब मसाला फ्राई। पोंडिचेरी के रंगापिल्लाई रोड पर कई सारे दुकानें हैं जहाँ आप क्रेब मसासा फ्राई का स्वाद ले सकते हैं। क्रेब मसाला के अलावा कई सारी नॉन वेजेटेरियन डिशों को ले सकते हैं।

5- डोसा

Photo of पोंडिचेरी जाएं तो वहाँ की इन लजीज स्ट्रीट फूड का स्वाद लेना बिल्कुल न भूलें by Musafir Rishabh

पोंडिचेरी जाओ और डोसा का स्वाद न लिया जाए, ऐसा तो होना ही नहीं चाहिए। पोंडिचेरी में आपको कई सारी साउथ इंडियन डिश मिल जाएंगी। अगर आपको पोंडिचेरी में शानदार डोसे का स्वाद लेना है तो आपको जवाहरलाल इंस्टीट्यूट ऑफ पोस्टग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च के पीछे अन्नपूर्णा जरूर जाना चाहिए। अन्नपूर्णा में आपको डोसा के अलावा ताजा इडली और शानदार कॉफी भी मिल जाएगी।

6- मसाला पूरी

Photo of पोंडिचेरी जाएं तो वहाँ की इन लजीज स्ट्रीट फूड का स्वाद लेना बिल्कुल न भूलें by Musafir Rishabh

मसाला पूरी ऐसा स्ट्रीट फूड है जो आपको भारत के हर कोने में मिल जाएगा। मसाला पूरी पोंडिचेरी में भी काफी मशहूर है। पोडिंचेरी की लेनिन स्ट्रीट पर होटल उडिप्पी के पीछे शानदार मसाला पूरी आपको मिल जाएगा। सुबह-सुबह पोंडिचेरी में आपको मसाला पूरी के साथ घूमने की शुरूआत कर सकते हैं।

7- परांठे

Photo of पोंडिचेरी जाएं तो वहाँ की इन लजीज स्ट्रीट फूड का स्वाद लेना बिल्कुल न भूलें by Musafir Rishabh

पोंडिचेरी में अगर नॉन वेजेटेरियन के लिए कई सारे विकल्प हैं तो वेजेटेरियन के लिए भी काफी कुछ है। पोंडिचेरी के स्ट्रीट फूड में परांठा भी शामिल है। रत्ना सिनेमा के पीछे होटल रोलेक्स में आप परांठे खा सकते हैं। यहाँ का कीमा परांठा भी काफी फेमस है। इसके अलावा पोंडिचेरी में आप गोल गप्पे, समोसा और सैंडविच का भी स्वाद ले सकते हैं। ये जायका आपकी पोंडिचेरी की यात्रा को और भी अच्छा बना देगा।

क्या आपने हाल ही में पोंडिचेरी की यात्रा की है? अपने अनुभव को शेयर करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

बांग्ला और गुजराती में सफ़रनामे पढ़ने और साझा करने के लिए Tripoto বাংলা और Tripoto ગુજરાતી फॉलो करें।

रोज़ाना टेलीग्राम पर यात्रा की प्रेरणा के लिए यहाँ क्लिक करें।