भारत की 10 खूबसूरत रोड ट्रिप्स जिनके लिए आप फ्लाइट लेना छोड़ देंगे!

Tripoto
Photo of भारत की 10 खूबसूरत रोड ट्रिप्स जिनके लिए आप फ्लाइट लेना छोड़ देंगे! 1/11 by सिद्धार्थ सोनी Siddharth Soni

हवाई जहाज़ ने यात्रा करना बड़ा आसान बना दिया है | सफ़र के बचे हुए समय में और जगहें घूम सकते हैं, और ज़्यादा सीख कर अपने अनुभव बाँट सकते हैं | मगर हवाई यात्रा काफ़ी बोरिंग होती है क्योंकि जहाज़ में आप अपने आस-पास के खूबसूरत नज़ारे देखने से चूक जाते हैं | बस में यात्रा करने से रास्ते के खूबसूरत नज़ारे भी देखने को मिल जाए हैं और इनके बारे में बात करके यात्रियों के बीच दोस्ती भी बढ़ती है | तो पेश हैं भारत की ऐसी शानदार बस यात्राएँ जिनके बारे में जान कर आप हवाई जहाज़ में सफ़र करना बंद कर देंगे!

1. मुंबई से गोआ

भारत के सबसे अमीर शहर से लेकर देश के सबसे खूबसूरत समुद्रतटों वाले शहर तक दो तरीकों से जाया जा सकता है | पहला तरीका मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे से शुरू होता है फिर कोल्हापुर और बेलगाम से होता हुआ गोआ जा कर खत्म होता है | ये रास्ता सीधा सपाट होने से उन लोगों के लिए अच्छा है जिनकी अक्सर सफ़र करते हुए तबीयत खराब हो जाती है | अगर बिना रुके के जाएँ तो 10 घंटे 30 मिनट में गोआ पहुँच जाएँगे | दूसरा रास्ता राष्ट्रीय राजमार्ग 66 से होता हुआ 12 घंटे लगाता है | चाहे आप जो रास्ता चुने, रास्ते की खूबसूरती देखकर ऐसा मन करेगा कि मंज़िल कभी आए ही ना |

2. विशाखापट्टनम से चेन्नई

जो रास्ता कम चुना जाता है वो अक्सर स्वर्ग की ओर जाता है | मगर राष्ट्रीय राजमार्ग 16 से होकर की जाने वाली ये बस यात्रा अपने आप में स्वर्ग है | इस रास्ते को मोटरसाइकल सवार और रोड ट्रिप पसंद करने वाले कम चुनते हैं मगर इस रास्ते में बेहद खूबसूरत नज़ारे हैं | खिड़की से सिर लगाकर बाहर के नज़ारे आँखों में भर लीजिए | इतनी खूबसूरती फिर कब देखने को मिले, क्या पता !

3. बेंगलुरु से ऊटी

ये दक्षिण भारत की सबसे बढ़िया बस यात्राओं में से एक है | मशहूर चीनी शिक्षक और दार्शनिक कंफ्यूशियस ने सही कहा था '' रास्ते चलने के लिए होते हैं, मंज़िल तक पहुँचने के लिए नहीं" | राष्ट्रीय उद्यानों और जंगलों से होती हुई घुमावदार सड़कें बादलों की ओर ले जाती हैं | 6 घंटे के इस बस के सफ़र के बारे में जितना लिखा जाए उतना कम है| इस सफ़र के दौरान लोगों को अध्यात्मिक दृष्टिकोण मिलता है, इसलिए इसे शब्दों में बयान ना करना ही ठीक हैं |

4. श्रीनगर से उधमपुर

Photo of भारत की 10 खूबसूरत रोड ट्रिप्स जिनके लिए आप फ्लाइट लेना छोड़ देंगे! 5/11 by सिद्धार्थ सोनी Siddharth Soni
श्रेय : पिक्साबे

हरे-भरे और प्रदूषण-मुक्त वातावरण से गुज़रने वाली ये बस यात्रा मन को बेहद शांति देती है | 7 घंटे बाद आपको लगेगा कि सफ़र ख़त्म नहीं होना चाहिए था | आस-पास के ढाबों से आती खाने की सौंधी महक सफ़र को और लाजवाब बना देती है |

5. दिल्ली से लेह

इसका यात्रियों के बीच सबसे लोकप्रिय सड़क यात्राओं में से एक होने के पीछे कारण है | इस बस यात्रा के दौरान आप भारत के कई अनछुए पहलुओं, अनदेखी ज़मीनों और रास्ते में आने वाले भव्य मठों को देखेंगे | वैसे इस यात्रा में 29 घंटे लगते हैं मगर बिताया हुआ हर पल आपको याद आएगा |

6. जयपुर से जैसलमेर

इस यात्रा में आपको पता चलेगा कि रेगिस्तान कितना खूबसूरत हो सकता है | सपाट सड़क पर दौड़ती गाड़ी और आस पास आते रेत के टीले सफ़र का मज़ा दुगना कर देते हैं | अपनी आँखें और कान खुले रखें क्योंकि इस 9 घंटे 40 मिनट के रास्ते में आपको मोर भी देखने को मिलेंगे | इस पूरे रास्ते पर खाने के काफ़ी विकल्प हैं और सड़क की हालत सही है |

7. मनाली से लेह राजमार्ग

ये रोड ट्रिप बॉलीवुड में सबसे ज़्यादा दिखाई जाती है | याद है जब वी मेट की करीना कपूर ? रास्ते में साथ चलती बर्फ़ीली चोटियाँ आपको जन्नत में ले जाती हैं | आपका मन करेगा कि रुककर कुछ देर नज़ारों को दिल में भर लिया जाए | बिने रुके यात्रा करने पर सिर्फ़ 14 घंटे में सफ़र पूरा होता है | अगर 'सिर्फ़' 14 घंटे सुनकर आप हंस पड़े हैं तो एक बार ये यात्रा करके देखिए |

8. गुवाहाटी से तवांग

14 घंटे की ये बस यात्रा भारत के उत्तर पूर्व की सुंदरता दर्शाती है | यहाँ की पहाड़ी ज़मीन बेहद खूबसूरत और निराली है | घाटियों के घुमावदार रास्तों से होकर जाने वाला ये रास्ता यहाँ की प्रकृति से रूबरू होने का सबसे अच्छा तरीका है | इन घुमावदार सड़कों पर रोमांच प्रेमियों को बड़ा मज़ा आता है | जब-जब आप रास्ते में रुकेंगे और आस- पास की कुदरत को निहारेंगे तो अपने उथल-पुथल से भरे विचारों में बड़ा बदलाव महसूस करेंगे |

9. शिमला से मनाली

भारत के दो सबसे लोकप्रिय हिल स्टेशनों के बीच की ये यात्रा 8 घंटे की है | साथ बहती व्यास नदी की धारा आपके दिल में कुदरत के लिए अथाह प्रेम भर देगी | पहाड़ी रास्तों की ये यात्रा काफ़ी लोकप्रिय है इसलिए रास्ते में चलने वाली बस आपको कभी खाली नहीं मिलेगी | रास्ते में थोड़ी गाड़ियों की भीड़ और शोर-गुल तो मिलेगा, लेकिन अगर खिड़की के बाहर खुले आसमान और बर्फ़ीली पहाड़ियों को देखेंगे तो मन शांत हो जाएगा |

10. चेन्नई से मुन्नार

12 घंटे की इस बस यात्रा में आप तमिलनाडु के समुद्रतटों से मुन्नार की पहाड़ियों में चाय के बागानों को पार करते हुए बादलों के बीच पहुँच जाएँगे | रास्ते में बहुत बार जलवायु बदलाव होंगे जिन्हें महसूस करना अपने आप में एक अनुभव है | यहाँ तक की रास्ते में बस जिन मैदानों से होकर गुज़रती है वो भी काफ़ी सुरम्य और सरल है जो यात्री के दिल में बस जाते हैं |

अपने कमेंट के ज़रिए ऐसी और भी यात्राओं के बारे में हमें बताएँ |

अपनी यात्रा की कहानियाँ यहाँ बाँटें |

Tripoto पर ट्रिपोटो की वीडियो देखें |

यह आर्टिकल अनुवादित है | ओरिजिनल आर्टिकल पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें |