विदेश ही नहीं बल्कि देश में भी मौजूद है तैरने वाले होटल, सुविधाएं ऐसी की आंखे खुली की खुली रह जाएं

Tripoto
21st Apr 2022
Photo of विदेश ही नहीं बल्कि देश में भी मौजूद है तैरने वाले होटल, सुविधाएं ऐसी की आंखे खुली की खुली रह जाएं by Smita Yadav
Day 1

दोस्तों, वैसे तो आपने भारत देश में कई बेहतरीन होटल देखें होंगे। साथ ही अपनी यात्रा के दौरान अपने इन होटलों में स्टे भी किया होगा। लेकिन दोस्तों,क्या आप भारत के फ्लोटिंग होटल के बारे में जानते हैं? सुनकर लगा न झटका! वैसे दोस्तों, आज के समय में फ्लोटिंग होटल कोई नई चीज नहीं है, ये ट्रेंड विदेशों में होने के बाद अब लंबे समय से भारत में भी आ चुका है। आज के समय में देश में ऐसे कई तैरते हुए होटल बने हुए हैं, जो पहले कभी गेस्ट हाउस या सिर्फ होटल हुआ करते थे, लेकिन आज ये प्रॉपर्टीज ठहरने के लिए एक लक्जरी होटल बन चुकी है। आपको सुनकर शायद आश्चर्य हो लेकिन ये होटल चारों तरफ से पानी से घिरे हुए हैं। साथ ही ये होटल आपको न केवल बेहतरीन सुविधा देते हैं, बल्कि आपकी मेहमानवाजी और खान पान में भी कोई कसर नहीं छोड़ते। जो भी पर्यटक अपनी यात्रा के दौरान कुछ अलग तरीके का अनुभव करना चाहते हैं, अब इसके लिए उन्हें विदेश जाने की जरूरत नहीं। उनके लिए भारत में मौजूद इन फ्लोटिंग होटल से अच्छा विकल्प कोई और नहीं होगा। तो आइए दोस्तों, हम आपको भारत के कुछ फ्लोटिंग होटल के बारे में बताते हैं, जो आपको आपकी यात्रा के दौरान लक्जरी रूम के साथ साथ पानी के शानदार नजारे भी देंगे।

1. ताज लेक पैलेस उदयपुर

Photo of विदेश ही नहीं बल्कि देश में भी मौजूद है तैरने वाले होटल, सुविधाएं ऐसी की आंखे खुली की खुली रह जाएं by Smita Yadav

उदयपुर में पिछोला झील के इंडिगो वाटर में तैरता हुआ ताज लेक पैलेस दुनिया के सबसे आकर्षक और सबसे रोमांटिक होटलों में से एक है। यह पैलेस क्रिस्टल के साफ पानी पर तैरता हुआ प्रतीत होता है, और यह सभी भव्य सजावट से सुसज्जित हैं और चारों ओर से अर्द्ध कीमती पत्थरों से सजा हुआ है। ताज लेक पैलेस होटल एक बार मेवाड़ शासक महाराणा जगत सिंह का शानदार ग्रीष्मकालीन महल था जो रीगल अकाल के मनोरंजन के लिए बनाया गया था। जिसे अब एक फाइव स्टार होटल में परिवर्तित कर दिया गया। जो घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों पर्यटकों के बीच लोकप्रिय बना हुआ है। यहाँ आप स्पा बोट एक्सपीरियंस के साथ जीवा स्पा में रॉयल्टी महसूस कर सकते हैं। तो अगर आप आपनी व्यस्तता भरी जिंदगी में कुछ दिन आराम और एन्जॉय करना चाहते है तो ताज लेक पैलेस घूमने जरूर जाना चाहिए।

2. ऐबी सिलेस्टियल, मुंबई

Photo of विदेश ही नहीं बल्कि देश में भी मौजूद है तैरने वाले होटल, सुविधाएं ऐसी की आंखे खुली की खुली रह जाएं by Smita Yadav

दोस्तों, अगर बात करूं, तो मुंबई में एबी सिलेस्टियल कोई होटल नहीं है, बल्कि यह एक 3 मंजिला यॉट है। साथ आपको बता दूं कि यह मुंबई का पहला फ्लोटिंग होटल है। इसमें बेहतरीन फ्लोटिंग होटल में 660 मेहमानों के ठहरने की क्षमता है। इसमें क्लब लाउंज सहित दो बहु-व्यंजन रेस्तरां, और 24 घंटे का कॉफी शॉप ओपन रहती हैं। इसमें आपको एक स्काई डेक भी मिल जाता है, जहाँ से आप मुंबई और अरब सागर का सुंदर दृश्य देख सकते है। क्योंकि एबी सेलेस्टीएल से मुंबई शहर और सी लिंक का 360 डिग्री दृश्य दिखाई देता हैं। न्यू कपल को डेट करने के लिए यह होटल सबसे अच्छी जगहों में से एक है।

3. मुमताज पैलेज हाउसबोट, श्रीनगर

Photo of विदेश ही नहीं बल्कि देश में भी मौजूद है तैरने वाले होटल, सुविधाएं ऐसी की आंखे खुली की खुली रह जाएं by Smita Yadav

दोस्तों, अगर आप कश्मीर घूमने जाने वाले हैं और ठहरने के लिए किसी अच्छे होटल की तलाश में हैं तो इस बार आपको हासबोट में रुकना चाहिए। और अगर आप हाउसबोट में रुकने का मूड बना रहे हैं तो कश्मीर के सबसे बेहतरीन डल झील पर मुमताज पैलेस हाउसबोट आपके लिए अच्छा विकल्प है। दोस्तों यह हाउसबोट महलनुमा हैं और भारत के कुछ पारंपरिक तैरते हुए होटलों में से एक है। साथ ही यह होटल कश्मीर की संस्कृतियों और परंपराओं को बहुत सुंदर तरीके से प्रदर्शित करता हैं। तो अगर आपको भी इसकी खासियत जाननी हो तो एक बार यहाँ ज़रूर आए।

4. लेआरओआई फ्लोटिंग हट्स एंड इको रूम्स, टिहरी, उत्तराखंड

Photo of विदेश ही नहीं बल्कि देश में भी मौजूद है तैरने वाले होटल, सुविधाएं ऐसी की आंखे खुली की खुली रह जाएं by Smita Yadav

लेआरओआई फ्लोटिंग हट्स एंड इको रूम्स उत्तराखंड में एक लक्जरी प्रॉपर्टी में से एक है। दोस्तों यहाँ पर आपको रुकने के लिए 20 तैरती झोपड़ियां हैं, जो कि झील के बीचों-बीच स्थित है। साथ ही यहाँ का नजारा ऐसा की आप भूल भी न पाए। यहाँ पर सभी फ्लोटिंग हट्स वाई-फाई, टेलिविजन और एयर कंडीशन सहित सभी आधुनक सुविधाओं से लैस हैं। तो अगर आपको भी फ्लोटिंग हर्ट्स का आनंद लेना हैं तो एक बार यहाँ ज़रूर पहुंचे।

5. फ्लोटल, कोलकाता

Photo of विदेश ही नहीं बल्कि देश में भी मौजूद है तैरने वाले होटल, सुविधाएं ऐसी की आंखे खुली की खुली रह जाएं by Smita Yadav

दोस्तों हुगली नदी के घाट पर कोलकाता में बना हुआ द फ्लोटल होटल एक जहाज की थीम पर बना हुआ है। इसलिए यह होटल आपको जहाज पर रहने का अनुभव देता है। यह होटल सभी सुविधाओं से लैस हैं। यहाँ आने पर अलग ही अनुभव होगा। क्योंकि चांदनी रात में आप यहाँ से हावड़ा ब्रिज के सुंदर नजारों को देख सकते हैं। तो देर किस बात की अपनी कोई ट्रिप कीजिए और एक बार यहाँ घूमने ज़रूर आइए।

6. पूवर आइलैंड रिजॉर्ट, त्रिवेंद्रम

Photo of विदेश ही नहीं बल्कि देश में भी मौजूद है तैरने वाले होटल, सुविधाएं ऐसी की आंखे खुली की खुली रह जाएं by Smita Yadav

दोस्तों यह भारत में एक और सुंदर प्रॉपर्टी है, जहाँ आपको जीवन में एक बार ज़रूर आना चाहिए। आपको बता दूं कि त्रिवेंद्रम में पूवर आयलैंड रिजॉर्ट पर 12 तैरते हुए कॉटेज हैं। ये सभी कॉटेज लोकल आर्किटेक्चर से प्रेरित हैं। इन पर छप्पर की छतें इसके आकर्षण को कई गुना बढ़ा देती हैं। और देखने में भी एक अनोखा अनुभव कराती हैं। लोग अक्सर यहाँ पर आयुर्वेदिक उपचार के लिए आते हैं। यह रिजॉर्ट सभी सुविधाओं से लैस हैं यहाँ आपको बेहतरीन सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। तो अगर आप भी फ्लोटिंग रिजॉर्ट का अनुभव लेना चाहते हैं तो एक बार यहाँ का प्लान ज़रूर बनाए।

तो अगर आप भी गर्मियों की छुट्टियों की योजना बना रहें हैं तो एक बार इन बेहतरीन जगहों का प्लान बनाए और तैरते हुए या फ्लोटेल में एक रूम ज़रूर बुक कराएं। और अपने अनुभव को हमारे साथ शेयर करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

कैसा लगा आपको यह आर्टिकल, हमें कमेंट बॉक्स में बताएँ।

बांग्ला और गुजराती के सफ़रनामे पढ़ने के लिए Tripoto বাংলা और Tripoto ગુજરાતી फॉलो करें।

रोज़ाना Telegram पर यात्रा की प्रेरणा के लिए यहाँ क्लिक करें।

More By This Author

Further Reads