कोरोना वायरस अपडेट: पूरे देश में 21 दिन का लॉकडाउन!

Tripoto

श्रेय - न्यू यॉर्क टाइम्स

Photo of कोरोना वायरस अपडेट: पूरे देश में 21 दिन का लॉकडाउन! by Saransh Ramavat

भारत में कोरोना वायरस के बढ़ते केसेज़ बढ़ रहे हैं, अब तक भारत में कोरोना से होने वाली मौतों का आंकड़ा 10 और प्रभावित लोगों का आंकड़ा 519 तक पहुँच चुका है। इसे फैलने से रोकने के लिए अब पूरे देश में 21 दिन तक लॉकडाउन लागू करने का फैसला ले लिया गया है। ये लॉकडाउन 24 मार्च रात 12 बजे से लागू हो जाएगा।

इससे पहले कई राज्य सरकारों ने धारा 144 और पूर्ण लॉकडाउन घोषित कर चुके हैं जिसमें दिल्ली और महाराष्ट्र सरकार शामिल हैं। हालांकि इस लॉकडाउन के दौरान ज़रूरी सुविधाओं और संस्थानों जैसे हॉस्पिटल और ज़रूरी सामान की दुकानों पर किसी तरह की रोक नहीं है।

कोरोना वायरस के चलते हो रहे बंद और लॉकडाउन के अब तक के लेटेस्ट अपडेट ये रहे:

अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों पर रोक

• केंद्र सरकार के नए फैसले में अब 15 अप्रैल तक कोई भी अंतर्राष्ट्रीय कमर्शियल फ्लाइट भारत में लैंंड नहींं कर पाएगी।

• यूरोपियन यूनियन, यूरोपियन फ्री ट्रेड असोसिएशन, तुर्की और युनाइटेड किंगडम से आने वाले किसी भी यात्री (भारतीय समेत) को 18 मार्च के बाद भारत में एंट्री नहीं मिलेगी। एयरलाइन्स को भी इन देशों से आने वाले यात्रियों को भारत ना लाने का आदेश दे दिया गया है। फिलहाल फिलहाल ये नियम 31 मार्च तक लागू होगा और उसके बाद हालात के हिसाब से फैसला लिया जाएगा।

• इससे पहले भारत सरकार ने 15 अप्रैल तक सभी भारतीय टूरिस्ट वीज़ा को रद्द कर दिया है। यानी कोई भी विदेश यात्री 15 अप्रैल तक भारत यात्रा नहीं कर सकेगा। इसके साथ ही फरवरी 15 के बाद कोरोना वायरस से प्रभावित 7 देशों से लौटने वाले भारतीयों को भी 14 दिन के लिए क्वारंटाइन यानी अलग रखा जाएगा। इन देशों की लिस्ट में चीन, इटली, इरान, कोरिया, फ्रांस, स्पेन और जर्मनी शामिल हैं।

राज्य सरकारों ने भी लगाई रोक

• भारत के सभी राज्यों में पूरी तरह लॉकडाउन घोषित कर दिया गया है।

• किसी भी तरह की कमर्शियल घरेलू उड़ानों पर भी रोक लगा दी गई है, यानि अंतर्राजीय फ्लाइट्स भी उड़ान नहीं भर पाएँगी।

• सभी पैसेंजर ट्रेन, मेट्रो और अंतर्राजीय बस सुविधाएँ भी 15 अप्रैल तक बंद कर दी गई हैं।

• दिल्ली में भी धारा 144 लगा दी गई है और मेट्रो की सुवधाएँ भी 15 अप्रैल तक बंद कर दी गई हैं।

• पंजाब सरकार ने राज्य में चल रहे सावर्जनिक परिवहन पर 15 अप्रैल रात 12 बजे से रोक लगा दी गई है।

• CBSE, ICSE की क्लास 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा और JEE मेन एग्ज़ाम को भी 31 मार्च तक स्थगित कर दिया गया है।

• दिल्ली में भी सभी रेस्तरां को बंद करने का आदेश दिया गया है, हालांकि होम डिलिवरी पर किसी तरह की रोक नहीं लगी है।

• सिक्किम राज्य सरकार ने भी घरेलू और विदेशी, दोनों ही यात्रियों की राज्य में एंट्री पर 31 मार्च तक रोक लगा दी है और साथ ही सभी शैक्षिक संस्थान भी बंद कर दिए हैं।

• प्यार का प्रतीक ताजमहल के साथ- साथ सभी ASI (आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया) संरक्षित स्मारक और केंद्रिय म्यूज़ियम 15 अप्रैल तक बंद कर दिए गए हैं।

• महाराष्ट्र में भी मशहूर अजंता एल्लोरा गुफाएँ, सिद्धिविनायक मंदिर और तुलझाभवानी मंदिर फिलहाल के लिए बंद कर दिए हैं।

• उत्तराखंड, महाराष्ट्र, ओडिशा, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, पंजाब, बिहार और मणिपुर ने मार्च-अंत तक स्कूल, कॉलेज, थिएटर और प्रमुख सार्वजनिक स्थानों को पहले ही बंद कर दिया है।

• दिल्ली ने भी अब 31 मार्च तक एजुकेशनल इंस्टिटयूशंस, सिनेमा हाल, नाइट क्लब और स्पा को बंद करने की घोषणा की है। दिल्ली-एनसीआर के ज़्यादातर कार्यालयों ने अपने कर्मचारियों को अगले नोटिस तक घर से काम करने के लिए कहा है।

• स्पीति के निवासियों ने सभी होटलों को बंद करने का फैसला किया है और वो स्थिति का पूरी तरह से जायजा लेने के बाद ही आगे की प्लानिंग करेंगे ।

• अरुणाचल प्रदेश ने विदेशी पर्यटकों की एंट्री पर प्रतिबंध लगा दिया है।

• COVID -19 के मामलों की न्यूज़ पब्लिक होने के बाद से केरल वह पहला राज्य है जिसने अपने राज्य में पूरी तरह से लोक-डाउन लागू किया है ।

• 15 मार्च को, कांगड़ा के उपायुक्त, राकेश प्रजापति ने कोरोनरा वायरस के फैलने के डर (COVID -19) के चलते कांगड़ा जिले पर सीआरपीसी की धारा 144 लागू की। इससे किसी भी जगह पर चार या अधिक व्यक्तियों का जमा होना या सभा करना अवैध हो जाता है।

हम भी आपसे गुज़ारिश करते हैं कि जब तक आप इस बारे मे कोई बेहतर न्यूज़ ना सुनें, तब तक अपने घर के अंदर रहें और सुरक्षित रहें और ताज़ा जानकारी के लिए Tripoto हिंदी से जुड़े रहें।

Tripoto पर कॉमेंट्स में अपने विचारों के बारे में हमें बताएँ। कोरोना वायरस में खुद का बचाव कैसे करें, इसकी जानकारी यहाँ पाएँ।

रोज़ाना वॉट्सऐप पर यात्रा की प्रेरणा के लिए 9319591229 पर HI लिखकर भेजें या यहाँ क्लिक करें।

यह एक अनुवादित आर्टिकल है, ओरिजनल आर्टिकल पड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें ।