ब्रेकिंग: दिल्ली में वीकेंड कर्फ्यू का ऐलान, जानिए किन चीजों को मिली है छूट और क्या-क्या रहेगा बंद

Tripoto
Photo of ब्रेकिंग: दिल्ली में वीकेंड कर्फ्यू का ऐलान, जानिए किन चीजों को मिली है छूट और क्या-क्या रहेगा बंद by Deeksha

कहते हैं दिल्ली को रोक पाना नामुमकिन है। लेकिन एक छोटे वायरस ने केवल दिल्ली ही नहीं बल्कि पूरी देश की कमर तोड़कर रख दी है। देश की राजधानी दिल्ली में एक बार फिर से वीकेंड कर्फ्यू लगा दिया गया है। हालांकि राहत की बात ये है कि दिल्ली सरकार का ये कदम कोरोना के बढ़ते प्रकोप को रोकने में मददगार साबित होगा। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को वीकेंड कर्फ्यू के बारे में जानकारी दी।

इस वीकेंड कर्फ्यू के तहत दिल्ली में हर तरह की गैरजरूरी गतिविधियों पर रोक लगा दी गई है। दिल्ली में बढ़ते कोरोना मामलों के चलते सरकार का ये कदम बेहद जरूरी हो जाता है। लोगों का बेवजह मूवमेंट रोकने के लिए दिल्ली सरकार की तरफ से लगाया गया वीकेंड कर्फ्यू एक बड़े फैसले के तौर पर देखा जा रहा है। दिल्ली में बीते दिन आए 17,282 नए कोविड मामलों के बाद आया केजरीवाल सरकार का ये फैसला राजधानी में बढ़ते संक्रमण को रोकने में कितना कारगर होगा, ये देखने वाली बात होगी। हालांकि इस वीकेंड कर्फ्यू में सभी तरह की जरूरी सेवाओं में लगे लोगों को छूट दी गई है।

Photo of ब्रेकिंग: दिल्ली में वीकेंड कर्फ्यू का ऐलान, जानिए किन चीजों को मिली है छूट और क्या-क्या रहेगा बंद 1/1 by Deeksha

वीकेंड कर्फ्यू के तहत इन सेवाओं पर छूट दी गई है:

- शादी में जाने के लिए आपके पास ई पास का होना अनिवार्य कर दिया गया है।

- मॉल, जिम, स्पा और सभी ऑडिटोरियमों को बंद रखा जाएगा। हालांकि सिनेमा घरों को 30 परसेंट कैपेसिटी के साथ खुले रहने की अनुमति दी गई है।

- किसी भी रेस्त्रां में डाइन इन की अनुमति नहीं दी गई है। हालांकि यदि आप घर पर खाना ऑर्डर करना चाहते हैं तो होम डिलीवरी हो सकेगी।

- हर इलाके में केवल एक साप्ताहिक बाजार की अनुमति दी गई है। बाजारों में भीड़ ना हो इसके लिए भी कुछ खास इंतजम किए जा रहे हैं।

इन सभी घोषणाओं के साथ-साथ सीएम ने दिल्ली में मरीजों के लिए बेड्स के बारे में भी जानकारी दी है। मुख्यमंत्री केजरीवाल ने राजधानी में बेड्स की कमी ना हो इसके लिए पूरा आश्वासन दिया है। उनके मुताबिक दिल्ली में फिलहाल 5,000 बेड्स उपलब्ध हैं। इसके अलावा 14 निजी अस्पतालों और 15 होटलों को कोविड केयर सेंटर बना दिया गया है।

दिल्ली सरकार की तरफ से लगाया गया वीकेंड कर्फ्यू फिलहाल 30 अप्रैल तक जारी रहेगा।

क्या आपने कभी दिल्ली की यात्रा की है? अपने अनुभव को शेयर करने के लिए यहाँ क्लिक करें

बांग्ला और गुजराती में सफ़रनामे पढ़ने और साझा करने के लिए Tripoto বাংলা और Tripoto ગુજરાતી फॉलो करें।

Tripoto हिंदी के इंस्टाग्राम से जुड़ें और फ़ीचर होने का मौक़ा पाएँ।