दीपोत्सव-2022 | World Biggest Light Festival of India

Tripoto
Photo of दीपोत्सव-2022 | World Biggest Light Festival of India by Hariom Dwivedi

दीपोत्सव-2022

दोस्तों दीप जलाकर पूरी दुनिया को अनोखा संदेश देने वाली हमारे देश की दिवाली हर साल गिनीज़ बुक में एक नया रिकॉर्ड कायम करती है इतना ही नहीं नासा भी हर साल दिवाली पर एक अनोखी satellite वाली इमेज भी शेयर की जाती है. दोस्तों आज के इस वीडियो में हम आपको बताएँगे की हमारे देश में वो कौन कौन सी जगह है जहाँ की दिवाली और दीपोत्सव पूरी दुनिया में फेमस है और कुछ एक जगहों का नजारा ऐसा होता है जिसे देखना वाकई एक अलग एक्सपीरियंस है। यहां दिवाली का उत्सव दो या तीन दिन नहीं, बल्कि कई दिनों तक चलता है, तो अगर आप इस साल त्योहार को कुछ अलग अंदाज में सेलिब्रेट करना चाहते हैं, तो इन जगहों पर जाने का प्लान बना सकते हैं

देशभर में हर साल दीवाली का त्यौहार काफी धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया जाता है। आकर्षक रोशनियों से गुलजार घर और बाजार लोगों का मन मोह लेते हैं। तो वहीं, इस मौके पर होने वाली आतिशबाजी की बात ही कुछ और है। लेकिन अगर दीपावली का पर्व किसी जगह सबसे अनोखे रूप में मनाया जाता है तो वो है राजस्थान। जैसे बृज की होली, बंगाल की दुर्गा पूजा प्रसिद्ध है उसी तरह राजस्थान के कुछ शहर दीपों के उत्सव के लिए विश्वभर में प्रसिद्ध हैं। हर साल इन शहरों में दीपोत्सव मनाने के लिए देश-विदेश से लोग राजस्थान पहुंचते हैं। आइए आपको दीवाली उत्सव के लिए प्रसिद्ध राजस्थान के उन शहरों के बारे में बताते हैं।

जोधपुर

राजस्थान का जोधपुर जिला सूर्य नगरी के रूप में जाना जाता है। ऐतिहासिक इमारतें इस शहर की पहचान है। हर साल बड़ी संख्या में देशी-विदेशी पर्यटक जोधपुर की सैर करने पहुंचते हैं। लेकिन अगर आप जोधपुर घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो दीवाली का मौका इसके लिए सबसे बेहतरीन अवसर हो सकता है। दीपावली के मौके पर यहां ऐतिहासिक धरोहर को आकर्षक रोशनी से सजाया जाता है। तो वहीं, यहां होने वाली आतिशबाजी भी काफी खास होती है। यहां मेहरानगढ़, उम्मेद भवन पैलेस, जसवंत थड़ा, मंडोर गार्डन, माचिया सफारी पार्क, घंटाघर, कायलाना झील और ओसिया माताजी का मंदिर में दिवाली पर कई विशेष आयोजन भी होते हैं।

उदयपुर

राजस्थान का उदयपुर जिला वैसे तो अपनी झीलों के लिए विश्व प्रसिद्ध है। लेकिन अगर इस शहर की असली रौनक देखनी हो तो एक बार दीवाली पर यहां जरूर पधारे। रंग-बिरंगी रोशनियों से सजी इमारतें और झीलों में दिखता उनका अक्स बरबस ही लोगों का मन मोह लेता है। दीवाली पर आपको ताउम्र याद रखने वाले नजारे यहां नजर आएंगे। राजे-रजवाड़ों का ये शहर आपको यहां के सांस्कृतिक रंगों और राजस्थानी व्यंजनों का लुत्फ उठाने का मौका भी देगा।

पुष्कर

राजस्थान के फेमस टूरिस्ट डेस्टिनेशन में शुमार पुष्कर दुनिया में इकलौते ब्रह्मा मंदिर के लिए प्रसिद्ध है। इस शहर में राजस्थान की कई खासियतें देखने को मिलती हैं। लेकिन अगर आप दीवाली के मौके पर इस शहर की सैर करने का सोच रहे हैं तो आपने बिल्कुल सही वक्त चुना है। दीवाली के मौके पर पुष्कर शहर खूबसूरत रोशनियों से भीग सा जाता है। झील के पास दीवाली के मौके पर असंख्य दीये जगमगाते हैं जो कि झील में जुगनुओं के टिमटिमाते हुए जैसे प्रतीत होते हैं। आकर्षक सजावट और दीयों की रोशनी से शहर का कोना-कोना खिल सा जाता है और देखने वालों की नजरें ठहर जाती हैं। यहां दिवाली के मौके पर पांच दिनों का भव्य उत्सव और ऊंट मेला भी आयोजित किया जाता है।

जयपुर

राजस्थान की पिंक सिटी दीवाली पर सोने की तरह दमक उठती है। ऐतिहासिक हवा महल के साथ ही पूरा जयपुर रोशनी से सराबोर नजर आता है। इस दौरान यहां बड़ी संख्या में पर्यटक घूमने पहुंचते हैं। मार्केट से लेकर मेले तक बस सैलानियों की भीड़ नजर आती है।

गांधीनगर

गांधीनगर में स्वामी-नारायण संप्रदाय का प्रसिद्ध अक्षरधाम मंदिर है जो एक हिंदू पूजा का घर है और भगवान का निवास स्थान भी इसके अलावा ये मंदिर परिसर भक्ति, शिक्षा और एकीकरण के लिए समर्पित एक आध्यात्मिक और सांस्कृतिक परंपरा का जीता जागता सबूत भी है।यहाँ हर साल दीवाली के त्योहार के दौरान मंदिर परिसर में एक दीपोत्सव का विशाल आयोजन किया भी किया जाता है, मंदिर परिसर के अंदर 10000 से अधिक मिट्टी के दीपक जलाए जाते हैं।यहाँ गुजरात के अलावा, विभिन्न राज्यों और विदेशों से भी भारतीय अक्षरधाम मंदिर में दिवाली उत्सव मनाने आते हैं। इस मंदिर में कालातीत भक्ति संदेश और जीवंत हिंदू परम्परा इसकी कला और वास्तुकला में प्रतिध्वनित होती हैं। ये परिसर लगभग 200 मूर्तियों से सुसज्जित एक अद्भुत मंदिर है जो देश दुनियाँ के सभी आगंतुकों का ध्यान आकर्षित करता है।

Further Reads