दिल्ली में एक दिन और 1 हजार रुपए, ऐसे करें गर्लफ्रेंड को खुश

Tripoto
Photo of दिल्ली में एक दिन और 1 हजार रुपए, ऐसे करें गर्लफ्रेंड को खुश by Rishabh Dev

अक्सर कहा जाता है कि अपनी दुनिया को खूबसूरत बनाना है तो प्रेम कीजिए। प्यार इस दुनिया की नायाब चीज है। प्यार हमें बदलता नहीं है बल्कि अच्छा इंसान बनाता है। हमारा कई चीजों को लेकर नजरिया बदल जाता है। दिल्ली तो वैसे भी दिल वालों की है। यहाँ हर कोई किसी न किसी के साथ प्यार में पड़ता ही है। इश्क को बरकरार रखने के लिए एक-दूसरे के साथ अच्छा वक्त गुजारना होता है। एक-दूसरे के साथ बिताईं अच्छी यादें ही आपको बुरे वक्त के साथ लड़ने की हिम्मत देता है। मान लीजिए कि आपके पास दिल्ली में अपनी गर्लफ्रेंड के साथ पूरा एक दिन हो और जेब में एक हजार रुपए हों तो आप कैसे अपनी गर्लफ्रेंड को खुश करेंगे?

1. सनराइज से शुरूआत

अगर आपके पास सिर्फ एक दिन है तो सुबह से ही इस पर लग जाइए और दिन की शुरूआत दिल्ली के सबसे खूबसूरत सनजराइज को देखते हुए कर सकते हैं। इसके लिए आपको संजय वन जाना होगा। संजय वन की हरियाली देखकर आपको लगेगा ही नहीं कि ये दिल्ली है। दिल्ली के शोर बेहद शांत और सुकून वाली है। आप अपने पार्टनर के साथ संजय वन में लंबी वॉक कर सकते हैं और एक ऊँची जगह पर पहुंचे। वहाँ पर बैठकर बस सूरज को उगते हुए देखें। यहाँ से कुतुबमीनार का नजारा देख सकते हैं।

2. ब्रेकफास्ट

Photo of दिल्ली में एक दिन और 1 हजार रुपए, ऐसे करें गर्लफ्रेंड को खुश 1/4 by Rishabh Dev
श्रेय: यूट्यूब।

इसके बाद अपने कमरे पर जाइए और नहा-धो लीजिए क्योंकि अब बारी है लजीज ब्रेकफास्ट की। अगर आपको नॉनवेज पंसद है तो जामा मस्जिद वाली गली में निहारी को ब्रेकफास्ट में ले सकते हैं। जामा मस्जिद वाले इलाके में वैसे तो निहारी की बहुत सारी दुकानें हैं लेकिन सबसे बेस्ट है करीम और हाजी शबरती निहारी वाले। अगर आप वेजेटेरियन हैं तो सुबह-सुबह चाय चाय और परांठा ले सकते हैं। इसके लिए जेएनयू यूनिवर्सिटी का शंभू ढाबा बेस्ट रहेगा।

खर्चः लगभग 70 रुपए।

3. दिल्ली की गलियां

वैसे तो दिल्ली को पूरा घूमना नामुमकिन है लेकिन दिल्ली को समझना है तो पुरानी दिल्ली की गली छानें। पैदल चलते हुए पुरानी दिल्ली आपको खूबसूरत लगने लगेगी। आप जामा मस्जिद, चांदनी चौक, चावड़ी बाजार और बल्लीमारां की गलियाँ देख सकते हैं। गालिब की हवेली भी इसी पुरानी दिल्ली में है। अगर आपको या आपके पार्टनर को स्टीट फोटोग्राफी पसंद है तो दिल्ली की गलियाँ आपके लिए बेस्ट रहेंगी। पुरानी दिल्ली में घूमते हुए कुछ जायके भी ले सकते हैं। हो सकता है कि आपको घूमते हुए कम खाना पसंद हो लेकिन पुरानी दिल्ली का जायका रोज-रोज तो नहीं मिलता न?

खर्चः 100 रुपए।

4. दिल्ली की कुछ जगहें

इसके बाद आप कुछ जगहों पर घूमने जा सकते हैं जो आपको दिल्ली में आपको जरूर घूमनीं चाहिए। अगर आपने लाल किला नहीं देख तो अपनी गर्लफ्रेंड के साथ जा सकते हैं। इसके अलावा जंतर-मंतर, हौज खास विलेज और भुलभैलुया जा सकते हैं। आप सभी जगहों को एक दिन में नहीं देख पाएंगे लेकिन इनमें से किसी एक जगह पर जा सकते हैं। अपने पार्टनर के साथ इन जगहों को एक्सप्लोर करना आपको अच्छा लगेगा।

खर्चः 50 रुपए।

5. लंच

घूमते-घूमते भूख लगना स्वाभाविक है। ऐसे में लजीज खाना मिल जाए तो मजा ही आ जाए। इसके लिए आप अपनी गर्लफ्रेंड के साथ दिल्ली के लाजपत नगर जा सकते हैं। यहां पर दिल्ली का बेस्ट स्टीट फूड मिलता है। आप यहां पर चाट, बिरयानी, छोले भटूरे, निहारी, रोल, कबाब, कुल्फी, फालूदा, समोसा और भी बहुत कुछ मिलता है। इसके अलावा आप यहां पर प्राॅपर खाना खा सकते हैं। खाने के शौकीन या यूं कहें कि हर फूडी को लाजपत नगर जरूर आना चाहिए। आपका पूरा चटोरापन दिल्ली की इन गलियों में पूरा हो जाएगा। गर्लफ्रेंड के साथ लंच करन के लिए लाजपत नगर बढ़िया जगह है।

खर्च: 150 रुपए।

6. सरोजनी मार्केट

Photo of दिल्ली में एक दिन और 1 हजार रुपए, ऐसे करें गर्लफ्रेंड को खुश 2/4 by Rishabh Dev

अगर आप दिल्ली में रहते हैं और सरोजनी नहीं गए तो खाक दिल्ली घूमा है। दिल्ली के लड़के-लड़कियाँ शाॅपिंग करने के लिए सरोजनी मार्केट जाते हैं। इस मार्केट की खास बात ये है कि यहाँ बहुत कम पैसों में कपड़े मिल जाते हैं। आप अपनी गर्लफ्रेंड के साथ सरोजनी मार्केट शॉपिंग करने जरूर आएं। यहाँ आपको दिल्ली का असली फील मिलेगा। अगर आप बारगेनिंग करके कपड़े ले लेते हैं तो पक्का आपकी गर्लफ्रेंड खुश हो जाएगी.

खर्चः 200 रुपए।

7. कुतुबमीनार/पुराना किला

शाम के समय आप अपनी गर्लफ्रेंड के साथ कुतुबमीनार जा सकते हैं। शाम के वक्त जब कुतुबमीनार पर लाइट जलती है तो ये बेहद खूबसूरत लगता है। इसके अलावा आप पुराना किला जा सकते हैं। पुराना किला काफी बड़ा भी है और शाम में साऊँड और लाइट शो भी होता है। आप चाहे तो इसे छोड़ भी सकते हैं। यकीन मानिए इन जगहों पर अपनी गर्लफेंड के साथ शानदार वक्त बिता सकते हैं, खूब बातें कर सकते हैं।

खर्चः 35 से 50 रुपए तक।

8. थिएटर

Photo of दिल्ली में एक दिन और 1 हजार रुपए, ऐसे करें गर्लफ्रेंड को खुश 3/4 by Rishabh Dev
श्रेय: एनएसडी।

मेरा ऐसा मानना है कि इस डिजिटल वाली दुनिया से निकलकर थिएटर जरूर जाना चाहिए। एक्टिंग क्या होती है? ये आपको थिएटर में ही समझ आएगा। आप अपनी गर्लफ्रेंड के साथ शाम में नाटक देख सकते हैं। दिल्ली में ये नाटक मंडी हाउस में होता है। आप बस शाम को पहुंच चाहिए, यकीन मानिए आपको यहाँ बहुत अच्छा लगेगा। उसके बाद यकीन मानिए कि आप यहाँ बार-बार आना चाहेंगे।

टिकटः कम से कम 100 रुपए।

9. राज्यों की कैंटीन

Photo of दिल्ली में एक दिन और 1 हजार रुपए, ऐसे करें गर्लफ्रेंड को खुश 4/4 by Rishabh Dev
श्रेय: एलबीबी।

रात तक आपको भूख जरूर लग आई होगी। आप वैसे तो दिल्ली में कुछ भी खा सकते हैं। मजनू का टीला के किसी कैफे में जा सकते हैं लेकिन मेरा सुझाव है कि आप किसी रेस्टोंरेंट के बजाय राज्यों की कैंटीन में जाएं। इससे ज्यादा लजीज खाना आपको कहीं और नहीं मिलेगा। अगर आप नॉन वेजेटेरियन हैं तो आपको जम्मू-कश्मीर, आध्र प्रदेश और तमिलनाडु की कैंटीन में जा सकते हैं। वहीं आप वेजेटेरियन हैं तो गुजरात, राजस्थान और महाराष्ट्र की कैंटीन का स्वादिष्ट खाना खा सकते हैं। इसके बाद तो आपकी गर्लफ्रेड जरूर खुश होगी।

खर्चः 150 रुपए।

10. लॉन्ग वॉक

खाना खाने के बाद लॉन्ग वॉक पर जाना चाहिए और गर्लफ्रेंड साथ हो तो फिर ये कंपलसरी हो जाता है। रात में इसके लिए बेस्ट जगह है, इंडिया गेट। रात में इंडिया गेट का माहौल ही कुछ अलग होता है। भीड़ होने के बावजूद यहाँ पर कोई एक-दूसरे को नहीं देखता है, सब अपने में मस्त रहते हैं। यहाँ पर आप अपनी गर्लफ्रेंड के साथ वॉक करते हुए बातें कर सकते हैं। यहीं पर आपको एक छोटा-सा गिफ्ट गर्लफ्रेंड को देना चाहिए। वो इसे देखकर एकदम सरप्राइज हो जाएगी। एक खूबसूरत दिन के बाद वापस चल पड़िए पुरानी जिंदगी की ओर।

11. मेट्रो

जैसे इंडियन रेलवे भारत की लाइफलाइन है, इसी मेट्रो दिल्ली वालों की लाइफलाइन है। आप अपनी गर्लफ्रेंड के साथ पूरे दिन अलग-अलग पर जाएंगे। ऐसे में ऑटो या कैब बहुत खर्चीला हो जाएगा। इसलिए आपको मेट्रो से सफर करना चाहिए। दिल्ली में मेट्रो लगभग सारी जगह पर पहुंच जाती है। कभी-कभी मेट्रो बहुत भरी रहती है तो कभी-कभी बिल्कुल खाली रहती है। दोनों के अपने फायदे और नुकसान हैं। मेट्रो में सफर करके आप अपनी गर्लफेंड के साथ दिल्ली में अच्छा टाइम स्पेंड कर सकते हैं।

खर्चः 200 रुपए।

आप दिल्ली में अपनी गर्लफ्रेंड के साथ कैसे वक्त बिताते हैं? हमें कमेंट बाॅक्स में बताइए।

क्या आपने दिल्ली की यात्रा की है? अपने अनुभव को शेयर करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

बांग्ला और गुजराती में सफ़रनामे पढ़ने और साझा करने के लिए Tripoto বাংলা और Tripoto ગુજરાતી फॉलो करें

Tripoto हिंदी के इंस्टाग्राम से जुड़ें और फ़ीचर होने का मौक़ा पाएँ।

More By This Author

Further Reads