गोवा सरकार ने की मॉनसून ट्रेक की शुरुआत, ये हैं गोवा के 4 प्रमुख ट्रेक

Tripoto
Photo of गोवा सरकार ने की मॉनसून ट्रेक की शुरुआत, ये हैं गोवा के 4 प्रमुख ट्रेक by Nikhil Vidyarthi

भारत में किसी से भी घूमने फिरने की बात करें उनके लिस्ट में पश्चिमी भारत में गोवा की चाहत होती है। वजह वहाँ के खूबसूरत समुद्र तट, लहरें, चमचमाती सूर्यास्त, ऊर्जा और पार्टी से भरपूर माहौल। लेकिन गोवा में घूमने के लिए सिर्फ बीच और पार्टी ही नहीं बल्कि प्रकृति की छँटा भी है। मॉनसून के दौरान वेस्टर्न घाट में स्थित यह राज्य ट्रेकिंग के लिए भी लोगों को पसंद आने लगा है। पिछले सप्ताह ही गोवा राज्य पर्यटन विकास निगम ने अपने यहाँ ज्यादा से ज्यादा पर्यटकों को लुभाने के लिए दक्षिणी गोवा में मॉनसून ट्रेकिंग का शुरुआत किया है। इससे गोवा के सुदूर क्षेत्रों में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। गोवा पर्यटन विकास निगम के एक उच्च अधिकारी ने प्रेस से बात करते हुए कहा कि आने वाले पर्यटकों की सुरक्षा का खासा ख्याल रखा जाएगा। ताकि वो मॉनसून के दौरान ट्रेकिंग का अच्छे से आनंद ले पाएँ। इस ट्रेकिंग प्रोग्राम को शुरू किए जाने के बाद राज्य के स्थानीय लोगों में काफी उत्साह है। क्योंकि इससे उनके लिए रोजगार का अवसर भी तैयार होगा।

देश के अधिकांश हिस्सों में अब मॉनसून का आगमन हो चुका है। अगर आप इस मॉनसून गोवा के ट्रेकिंग प्रोग्राम का हिस्सा होना चाहते हैं तो इन प्रमुख ट्रेकिंग जगहों को जान लें।

मॉनसून के दौरान ट्रेकिंग के लिए गोवा के 4 प्रमुख ट्रेक

1. 15 किमी लंबी सोंसोगोर ट्रेक

सोंसोगोर ट्रेक को गोवा में ट्रेकिंग के लिए बेस्ट माना जाता है। जो पश्चिमी घाट पर्वतीय श्रृंखला पर लगभग 3,825 फीट की ऊँचाई पर स्थित है। यह ट्रेक उत्तरी गोवा के सत्तारी तालुका में पड़ता है। सोंसोगोर गोवा राज्य की सबसे ऊँची चोटियों में से भी है। यानि ट्रेकिंग करते हुए जब आप अपने डेस्टिनेशन तक पहुँचेंगे तो आप सिर्फ चोटी पर नहीं बल्कि गोवा के सबसे ऊँचे जगह पर भी खड़े होंगे। इस ट्रेक को पूरा करने में 2-3 घंटे लग सकते हैं। हालाँकि यह आपके स्पीड और फ्लो पर निर्भर करता है।

सोंसोगोर कैसे पहुँचें?

दोस्तों, सोंसोगोर ट्रेक गोवा राज्य में एक लोकप्रिय जगह है। राज्य की लगभग सभी हिस्सों से यहाँ के लिए बस सुविधा उपलब्ध हैं। आप गोवा की राजधानी से यहाँ के लिए शेरिंग टैक्सी भी ले सकते हैं। इस जगह का निकटतम हवाई अड्डा गोवा का डाबोलिम हवाई अड्डा है।

2. 11 किमी लंबी दूधसागर वॉटरफॉल्स ट्रेक

गोवा में स्थित दूधसागर वॉटरफॉल्स भारत का पाँचवाँ सबसे ऊँचा और राज्य का सबसे लोकप्रिय झरना है। यह झरना अपने ऊँचाई और चौड़ाई के लिए खूब प्रसिद्ध है। यह झरना पश्चिमी घाट के घने जंगल के बीच मांडवी नदी से ऊँचे पहाड़ से गिरती है। झरना की ऊँचाई लगभग 1030 फीट है। दूध की तरह सफेद पानी वाले इस झरने की खुबसूरती निहारते हुए थकेंगे नहीं। मॉनसून के दौरान इस स्थान पर ट्रेकिंग करना आँखों के सामने अलौकिक सुंदरता पेश करती है।

कैसे पहुँचें?

राजधानी पणजी से-

दूधसागर झरना पणजी बस स्टैंड से 71 किमी दूर है। बस स्टैंड से राज्य परिवहन की बसें चलती हैं। आप तांबड़ीसुर्ला में उतर कर कैब भी ले सकते हैं।

गोवा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से-

गोवा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा से दूधसागर की दूरी करीब 70 किमी है। हवाई अड्डा से टैक्सी द्वारा आसानी से पहुँचा जा सकता है। एयरपोर्ट से दूधसागर पहुँचने में दो घंटे के आसपास समय लगता है।

3. 5 किमी लंबी अरामबोल ट्रेक

अरब सागर की खूबसूरती देखते हुए अरामबोल ट्रेक पर निकलने के कई फायदे हैं। पहला यह कि गोवा के बाकी ट्रेक रूट से काफी आसान माना जाता है। इसलिए रोमांच पसंद पर्यटकों को यह बहुत पसंद है। दूसरा यह कम भीड़-भाड़ वाली जगह भी है। यह उत्तरी गोवा के सुदूर क्षेत्र में स्थित है। अरामबोल ट्रेक का बेस पॉइंट केरी है। यहाँ से आगे बढ़ते हुए हरे-भरे जंगलों, नदियों और झरनों का आनंद लेते हुए पाँच किमी का ट्रेक आपको बहुत पसंद आएगा।

बीच के पास का यह ट्रेकिंग पूरी करने के बाद यहाँ पर एक मीठे पानी का झील है। उसमें नहा कर तरोताजा हो जाएँगे।

4. पाली वॉटरफॉल ट्रेक

गोवा में वॉटरफॉल ट्रेकिंग का एक और विकल्प 'पाली जलप्रपात' है। पाली वॉटरफॉल ट्रेक कर्नाटक राज्य में गोवा-दांदेली सीमा पर स्थित है। यह जपप्रपात जिस जगह पर है वह गोवा का सबसे घना वन क्षेत्र है। जैसे-जैसे आप इसकी ओर बढ़ते हैं आपके सामने प्रकृति की सुंदरता बढ़ती जाती है। इस क्षेत्र में पक्षियों की कई प्रजातियाँ भी देखने को मिलती हैं। वैसे दोस्तों, मॉनसून के दौरान इस ट्रेक के रास्ते पर फिसलन हो जाती है। हालाँकि ऐसी परिस्थिति में रास्ते का विकल्प होता है और आप उसके माध्यम से अपना ट्रेक पूरा कर सकते हैं।

कैसे पहुँचें पाली वॉटरफॉल ट्रेक?

गोवा की राजधानी पणजी और दूसरे शहर मापुसा (म्हाप्सा) से बस, टैक्सी और कैब आदि आसानी से मिल जाते हैं।

क्या आपने मॉनसून के दौरान इन बताए गए जगहों की ट्रेकिंग की है? अपने अनुभव को शेयर करने के लिए यहाँ क्लिक करें

बंगाली और गुजराती में सफ़रनामे पढ़ने और साझा करने के लिए Tripoto বাংলা और Tripoto ગુજરાતી फॉलो करें।

More By This Author

Further Reads