पहाड़ से लटके इन टेंट से लें वादियों का मजा, ऐसे एडवेंचर का लुत्फ़ आपने पहले नहीं लिया होगा

Tripoto
5th Dec 2021
Photo of पहाड़ से लटके इन टेंट से लें वादियों का मजा, ऐसे एडवेंचर का लुत्फ़ आपने पहले नहीं लिया होगा by Smita Yadav

हम जब भी किसी ट्रिप से घूम कर आते हैं, एक ही सवाल खुद से या दोस्तों से पूछते हैं - अब अगली बार कहाँ जाना है? आपके इस सवाल का जवाब हम आपको दे देते हैं। इस बार जब भी आप ट्रिप का प्लान बनाएं, तो कुछ एडवेंचरस टाइप का बनाएं। हालांकि, हमारे बताने से पहले ही आपने अपनी ट्रैवेलिंग लिस्ट में खूब सारी एडवेंचर जगहों को शामिल कर रखा होगा। लेकिन आपने कभी पहले ऐसा एडवेंचर किया है, जहाँ आप पहाड़ों से लटकते झूले पर लेटे हो और लेटे-लेटे वादियों का मजा ले रहे हो। शायद नहीं, तो चलिए दोस्तों, आज इस आर्टिकल में हम आपको ऐसे एडवेंचर की थोड़ी जानकारी दे देते हैं। और जानकारी देने के बाद हमें यकीन है कि आप इसे अपनी ट्रैवलिंग लिस्ट में जरूर शामिल करेंगे।

यह भी पढ़ेंः गोवा पिंडुल गुफा में ट्यूबिंग: ज़मीन के अंदर बहती नदी पर तैरने का अभूतपूर्व अनुभव

पहले जान लेते हैं क्लिफ हैंगिंग टेंट के बारे में

Photo of पहाड़ से लटके इन टेंट से लें वादियों का मजा, ऐसे एडवेंचर का लुत्फ़ आपने पहले नहीं लिया होगा 1/4 by Smita Yadav

वैसे क्लिफ हैंगिंग टेंट को पोर्टलेडेज भी कहते हैं। एडवेंचर की दुनिया में यह एक नई चीज आई है, जिसका अनुभव हर कोई करना चाहेगा। आपको बता दें, कि हैंगिंग टेंट सिस्टम विशेष रूप से पहाड़ पर चढ़ने वाले लोगों के लिए बनाया गया था। यह लोग कई-कई दिनों तक पहाड़ों पर घूमते रहते थे और आराम करने के लिए कोई साधन नहीं होता था। तब क्लिफ हैंगिंग टेंट उनके ठहरने और आराम करने का एकमात्र सहारा बना। पोर्टलेडेज अब उन लोगों के लिए भी टूरिस्ट प्लेस बन गया है, जो एडवेंचर करने का शौक रखते हैं।

टेंट कैसे तैयार किया जाता है?

Photo of पहाड़ से लटके इन टेंट से लें वादियों का मजा, ऐसे एडवेंचर का लुत्फ़ आपने पहले नहीं लिया होगा 2/4 by Smita Yadav

यह हैंगिंग टेंट महाराष्ट्र के सांधन घाटी में स्थित है। घबराने की जरूरत नहीं है, दुनियाभर की अन्य जगहों की तरह ही इन्हें सुरक्षित जगह पर बनाया गया है। इन टेंट में मजबूत एल्यूमीनियम फ्रेम दिया जाता है, जिससे यह सुरक्षित रहते हैं। टेंट को मजबूत रस्सियों से एक बड़ी चट्टान पर बांधा दिया जाता है, जो लगभग 600 किलो का वजन बहुत आराम से उठा सकती हैं। आपकी देख रेख के लिए बीच-बीच में रस्सी से हिलाकर आपको थोड़ा परेशान किया जाएगा।

कैसे करें बुक?

Photo of पहाड़ से लटके इन टेंट से लें वादियों का मजा, ऐसे एडवेंचर का लुत्फ़ आपने पहले नहीं लिया होगा 3/4 by Smita Yadav

आपको यहाँ कई एडवेंचर प्लानर मिल जाएंगे, जो सांधन वैली में क्लिफ हैंगिंग टेंट ऑर्गनाईज कराते हैं। यह लोग टेंट में एडवेंचर कराने के साथ-साथ अन्य सेवाएं भी देते हैं, जैसे आपको रेलवे स्टेशन से ले जाना और छोड़ना, सुबह से रात तक का खाना, टेक्नीकल गियर, उपकरण और विशेषज्ञ गाइड।

कब जाएँ?

Photo of पहाड़ से लटके इन टेंट से लें वादियों का मजा, ऐसे एडवेंचर का लुत्फ़ आपने पहले नहीं लिया होगा 4/4 by Smita Yadav
Day 1

अगर आप ठंड के महीने में जाते हैं, तो आपको यहाँ और भी खूबसूरत नजारे देखने को मिलेंगे। यहाँ आने का सबसे बेस्ट समय नवंबर से फरवरी के बीच का होता है। आप टेंट में मजे लेने के साथ-साथ ट्रैकिंग का भी मजा लूट सकते हैं। साथ ही इस बात का भी ध्यान रखें कि यहाँ बारिश के मौसम में न जाएं। आने से पहले यहाँ की पूरी जानकारी ले लें और एडवेंचर प्लानर से एक बार बात कर लें कि यहाँ कैंप कब लगाया जाता है। पूरी जानकारी के साथ ही आप अपना ट्रिप प्लान करें। ताकि आपको कोई दिक्कत ना हो।

कैसे पहुँचें सांधन वैली?

Photo of पहाड़ से लटके इन टेंट से लें वादियों का मजा, ऐसे एडवेंचर का लुत्फ़ आपने पहले नहीं लिया होगा by Smita Yadav

सांधन घाटी आप रेल और हवाई दोनों तरीकों से पहुंच सकते हैं। सांधन वैली का नजदीकी एयरपोर्ट मुंबई है। यह वैली मुंबई एयरपोर्ट से 200 किमी की दूरी पर है। आप सड़क मार्ग से एडवेंचर साइट तक 4 घंटे में पहुंच सकते हैं।

क्या आपने भी क्लिफ हैंगिंग टेंट का आनंद लिया हैं अगर हाँ, तो अपने अनुभव को हमारे साथ शेयर करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

बांग्ला और गुजराती के सफ़रनामे पढ़ने के लिए Tripoto বাংলা और Tripoto ગુજરાતી फॉलो करें।

रोज़ाना Telegram पर यात्रा की प्रेरणा के लिए यहाँ क्लिक करें।