जानिए किस शहर में बना हैं देश का पहला AC रेलवे स्टेशन, सुविधाएं ऐसी की आंखे खुली रह जाएं

Tripoto
13th May 2022
Photo of जानिए किस शहर में बना हैं देश का पहला AC रेलवे स्टेशन, सुविधाएं ऐसी की आंखे खुली रह जाएं by Smita Yadav
Day 1

दोस्तों, भारतीय रेल अब अपने रेलवे स्टेशनों को विश्व स्तरीय बनाने के लिए खुद को सुविधाओं और आधुनिक तकनीक से सुसज्जित कर रहा है। आज के समय में देश के कई बड़े रेलवे स्टेशन को इसी कड़ी में वर्ल्ड क्लास बनाने का प्रयास शुरू भी कर दिया गया है। और अगर सही मायने में देखा जाएं तो भारतीय रेल में पिछले कुछ समय में काफी बदलाव आए है। विदेशों तक आज हमारे भारतीय रेल के नए कामों की चर्चा है। इस समय देश के रेल नेटवर्क में कई सारी नई ट्रेन जुड़ी है, इनमें से कुछ सुविधाओं के मामले में विदेशी ट्रेन से भी बेहतर साबित हुए है। आलीशान सुविधाओं और नई टेक्नोलॉजी से लैस ट्रेन के अलावा देश के रेलवे स्टेशन के नवीनीकरण पर भी काम चालू है। ऐसी ही सुविधाओं से लैस हमारे देश ने ऐसे रेलवे स्टेशन का निर्माण कर दिया जो पूरी तरह से एयर कंडीशन हैं जी हाँ, आपको सुन कर अजीब तो लगेगा लेकिन ये बात सच हैं हमारे देश में एक ऐसा रेलवे स्टेशन है जो पूरी तरह से AC टर्मिनल बनाया गया हैं तो आइए बिना देर किए आपको बताते हैं कि देश का पहला AC रेलवे स्टेशन कहाँ पर, और उसकी क्या खासियत हैं।

देश का पहला AC रेलवे टर्मिनल कहाँ हैं?

Photo of जानिए किस शहर में बना हैं देश का पहला AC रेलवे स्टेशन, सुविधाएं ऐसी की आंखे खुली रह जाएं by Smita Yadav

दोस्तों, आपको बता दूं कि देश का पहला AC रेलवे स्टेशन बंगलौर में स्थित हैं। अगर सही मायने में कहाँ जाएं तो इस समय भारतीय रेलवे ने एक और कीर्तिमान अपने नाम किया है। देश का पहला पूरी तरह से AC टर्मिनल बनाया लिया गया है। जिसे भारत के पहले सिविल इंजीनियर और भारत रत्न द्वारा सम्मानित सर एम विश्वेशवरैय्या के नाम पर रखा गया है।

क्या क्या मिलेंगी सुविधाएं

Photo of जानिए किस शहर में बना हैं देश का पहला AC रेलवे स्टेशन, सुविधाएं ऐसी की आंखे खुली रह जाएं by Smita Yadav

दोस्तों आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि यह अपने देश का पहला सेंट्रलाइज्ड एसी रेलवे स्टेशन है। यहाँ से लगभग 50 हज़ार लोगों से भी ज्यादा की आवाजाही आसानी से हो जाएगी। जिसने यात्रियों को कोई दिक्कत नहीं होगी। इस नए टर्मिनल में एक फुटओवर ब्रिज और दो सब-वे भी मौजूद हैं।

Photo of जानिए किस शहर में बना हैं देश का पहला AC रेलवे स्टेशन, सुविधाएं ऐसी की आंखे खुली रह जाएं by Smita Yadav

इसके अलावा इसमें यात्रियों की सुविधा के लिए एस्केलेटर्स और लिफ्ट्स भी उपलब्ध है। यहाँ यात्रियों के लिए वीआईपी लाउंज की भी व्यवस्था दी गई है, जहाँ यात्रा करने वाले यात्री अपनी ट्रेन का इंतजार कर सकते हैं। और आराम से बैठ सकते हैं।

Photo of जानिए किस शहर में बना हैं देश का पहला AC रेलवे स्टेशन, सुविधाएं ऐसी की आंखे खुली रह जाएं by Smita Yadav

ये टर्मिनल 4200 वर्ग मीटर में फैला हुआ है। और 314 करोड़ की लागत में बना हुआ हैं यहां से हर रोज 50 ट्रेन चलती हैं। इसे बिल्कुल बेंगलुरु अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट की तरह ही बनाया गया है। इसके शुरू होने के बाद लंबी दूरी की ट्रेनें ज्यादा चल सकेंगी। इसे फरवरी के अंत तक खुल जाना था, लेकिन कुछ दिक्कतों की वजह से इसमें देरी हुई।

कब शुरू होंगी सेवाएं

Photo of जानिए किस शहर में बना हैं देश का पहला AC रेलवे स्टेशन, सुविधाएं ऐसी की आंखे खुली रह जाएं by Smita Yadav

दोस्तों, खबरों के अनुसार यात्री के लिए यहां की सुविधाएं जल्द से जल्द शुरू कर दी जायेंगी। यहां पर यात्रियों के लिए एक शानदार फूड कोर्ट भी बनाया गया है,जहां सभी लोग अपनी इच्छा का खाना और नाश्ता कर सकेंगे। उम्मीद हैं कि इस टर्मिनल के खुलने के बाद बैंगलोर के सभी जिलों को मुंबई, चेन्नई जैसे शहरों से जोड़ा जाएगा। अब सभी को इसके खुलने का इंतज़ार हैं।

कैसा लगा आपको यह आर्टिकल, हमें कमेंट बॉक्स में बताएँ।

अपनी यात्राओं के अनुभव को Tripoto मुसाफिरों के साथ बाँटने के लिए यहाँ क्लिक करें।

बांग्ला और गुजराती के सफ़रनामे पढ़ने के लिए Tripoto বাংলা और Tripoto ગુજરાતી फॉलो करें।

रोज़ाना Telegram पर यात्रा की प्रेरणा के लिए यहाँ क्लिक करें।