खासी हिल्स: मेघालय में घूमने के लिए है बेहद खूबसूरत जगह, एक बार जरूर जाएं

Tripoto
11th Dec 2020
Photo of खासी हिल्स: मेघालय में घूमने के लिए है बेहद खूबसूरत जगह, एक बार जरूर जाएं by Smita Yadav
Day 1

मेघालय भारत का पूर्वी राज्य है जिसकी राजधानी शिलांग हैं। मेघालय से शिलांग की दूरी लगभग 111 किलोमीटर है। मेघालय पर्यटन स्थल अपनी सुंदर पर्वत मालाओं, भारी वर्षा, धूप, उच्च पठारों, लुभावने झरनों, नदियों और घास के आकर्षित मैदानों के लिए बहुत अधिक फेमस है। संस्कृत भाषा में मेघालय का अर्थ है मेग या बादलों का निवास स्थान माना जाता हैं। मेघालय का पठार राज्य के आकर्षण का केंद्र बना हुआ हैं।

मेघालय पर्यटन में अधिकांश उष्णकटिबंधीय वन पाए जाते है।यहां के वनों में पक्षियों, स्तनधारियों, कीड़ो और सरीसृपों को देखा जा सकता है। पर्यटन के लिहाज से मेघालय टूरिस्ट प्लेस का बहुत अधिक महत्व है। दूर-दूर से आने वाले सैलानियों का जमघट मेघालय पर्यटन स्थल पर लगा रहता है। मेघालय के बारे में जानकारी की बात करे तो तीन प्राचीन जनजातीयां मेघालय पर्यटन स्थल पर निवास करती है। आज मैं आपको इस आर्टिकल में खासी हिल्स के बारे में बताऊंगी। तो आइए जानते है।

मेघालय खासी हिल्स :-

Photo of खासी हिल्स: मेघालय में घूमने के लिए है बेहद खूबसूरत जगह, एक बार जरूर जाएं by Smita Yadav
Photo of खासी हिल्स: मेघालय में घूमने के लिए है बेहद खूबसूरत जगह, एक बार जरूर जाएं by Smita Yadav

मेघालय के पर्यटन स्थलों में शामिल खासी हिल्स मेघालय की खासी जनजाति के नाम पर बनाई गई हैं। खासी पहाड़ी गारो-खासी रेंज का एक हिस्सा हैं और बड़ी पटकाई पहाड़ी की श्रृंखला के एक हिस्से के रूप में जानी जाती हैं। जोकि उत्तर-पूर्व क्षेत्र में भारत और म्यांमार की सीमा पर पहाड़ी की एक श्रंखला हैं। एशिया का दूसरा सबसे बड़ा नदी द्वीप “नोंगखुम द्वीप” भी इस आकर्षित स्थान पर हैं।

मेघालय जाने का सबसे अच्छा समय:-

मेघालय घूमने जाने के लिए अक्टूबर से मार्च का समय सबसे अच्छा माना जाता है। इस दौरान मौसम भी पर्यटकों के लिए भी खुशनुमा रहता है। हालाकि आप वर्ष भर किसी भी मौसम में मेघालय घूमने जा सकते है लेकिन बेस्ट टाइम अक्टूबर से मार्च महीना का ही हैं।

मेघालय में प्रसिद्ध स्थानीय भोजन:-

मेघालय पर्यटन स्थल अपने यहां अति स्वादिष्ट भोजन की पेशकश करता हैं। यदि आप मेघालय की यात्रा पर आएं हुए हैं, तो यहां के भोजन का आनंद लेना न भूले। मेघालय में मिलने वाले लोकल फूड में जादो, नखम बिची, धोख्ले, पुमालोई, बम्बू शूट्स, मोमो, दोहे जेम, तुंग रिंबाई, मिनिल सोंगा, हर्बड पोर्क और सेब, राइस बीयर, टंगटाप, दोहनीयनग, मीसा मच पूरा, एग दाल, मेलीम चिकन, पुडोह, मोमोज, जलेबी और तुंगरीम्बाई आदि के अलावा भी आपको कई आइटम आपके मूह का टेस्ट बढाने और पेट की भूख शांत करने के लिए मिल जाएंगे।

मेघालय में कहाँ ठहरें:-

मेघालय पर्यटन स्थल घूमने के बाद यदि आप यहां रुकना चाहते हैं, तो हम आपको बता दें कि मेघालय में लो-बजट से लेकर हाई-बजट के होटल उपलब्ध हैं। आप अपनी सुविधानुसार होटल ले सकते हैं।

1.पोलो ऑर्किड रिज़ॉर्ट

2.होटल पोलो टावर्स

3.होटल मानसून

4.होटल गेटवे शिलांग

5.होटल पॉइनिसुक

मेघालय कैसे पहुँचे:-

मेघालय पर्यटन की यात्रा के लिए आप फ्लाइट, ट्रेन और बस में से किसी का भी चुनाव कर सकते है।

हवाई मार्ग द्वारा:-

मेघालय की ट्रिप के लिए यदि आपने हवाई मार्ग का चुनाव किया है, तो हम आपको बता दें कि मेघालय का अपना कोई एयरपोर्ट नही हैं। इसलिए गुवाहाटी हवाई अड्डे के लिए उडान भरे और फिर वहा से यहां के स्थानीय साधनों के माध्यम से आप मेघालय पहुंच सकते हैं।

रेल मार्ग द्वारा:-

मेघालय पर्यटन स्थल की यात्रा के लिए यदि आपने रेल मार्ग का चुनाव किया है, तो हम आपको बता दें कि गुवाहाटी रेलवे स्टेशन सबसे नजदीकी स्टेशन हैं। गुवाहाटी रेलवे स्टेशन से आप यहां के स्थानीय साधनों के माध्यम से मेघालय पहुंच जाएंगे।

सड़क मार्ग द्वारा:-

मेघालय सड़क मार्ग के माध्यम से सभी प्रमुख शहरो से बहुत अच्छी तरह से जुड़ा हुआ हैं। इसलिए यदि आपने बस या अपने पर्सनल साधन से मेघालय जाने की योजना बनाई है, तो आप आसानी से मेघालय पहुंच जाएंगे।

Photo of खासी हिल्स: मेघालय में घूमने के लिए है बेहद खूबसूरत जगह, एक बार जरूर जाएं by Smita Yadav
Photo of खासी हिल्स: मेघालय में घूमने के लिए है बेहद खूबसूरत जगह, एक बार जरूर जाएं by Smita Yadav

क्या आपने खासी हिल्स की यात्रा की है? अपने अनुभव को शेयर करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

रोज़ाना वॉट्सऐप पर यात्रा की प्रेरणा के लिए 9319591229 पर HI लिखकर भेजें या यहाँ क्लिक करें।