अगर आप गर्लफ्रेंड के साथ कहीं घूमने जाने की सोच रहे हैं, तो इन खूबसूरत जगहों पर कुछ लम्हें बिताएं

Tripoto
27th Aug 2021
Photo of अगर आप गर्लफ्रेंड के साथ कहीं घूमने जाने की सोच रहे हैं, तो इन खूबसूरत जगहों पर कुछ लम्हें बिताएं by Smita Yadav
Day 1

अगर आप अपनी गर्लफ्रेंड के साथ कहीं घूमने जाने की योजना बना रहे हैं। लेकिन आपके पास ज्यादा पैसे नहीं है तो आप परेशान हो जाते है और सोचने लगते है कि भारत में ऐसी कौन सी जगह हैं। जहाँ अपनी गर्लफ्रेंड को घुमाने ले जाए लेकिन पैसे कम खर्च हो और आप अपने पार्टनर के साथ यादगार पल भी बिता सके। तो परेशान होने की कोई जरुरत नहीं। हम आपको बता दे कि भारत देश बहुत ही खूबसूरत है जहाँ पर आपको कई ऐसी जगह मिल जायेंगी जहाँ आप दिल खोलकर एन्जॉय भी कर सके और खर्चा भी आपके बजट में हो। मैं अपने इस आर्टिकल के माध्यम से आपको ऐसी ही कुछ जगहों के बारे में बताऊंगी। जहाँ घूमकर, आप उन पलों को कभी भी नही भूल पाएंगे। ऐसी जगहों पर घूमने के बाद आपकी प्रेमिका आपको बेइंतहा मोहब्बत करने लगेगी साथ ही आप और आपकी प्रेमिका के बीच में फिर से प्यार उमड़ पड़ेगा। तो आइए जानते हैं।

जयपुर, राजस्थान

Photo of अगर आप गर्लफ्रेंड के साथ कहीं घूमने जाने की सोच रहे हैं, तो इन खूबसूरत जगहों पर कुछ लम्हें बिताएं by Smita Yadav

जयपुर राजस्थान का बहुत खूबसूरत शहर हैं और प्रेमिका के साथ घूमने के लिए भारत की सबसे सस्ती जगहों में भी शामिल हैं। जयपुर में आप अपनी गर्लफ्रेंड के साथ बहुत कम पैसों में बहुत अच्छी जगह घूम पाएंगे और साथ ही साथ बहुत एन्जॉय भी कर पाएंगे। ऐतिहासिक रूप से देखा जाए तो जयपुर पुराने किलो और कई एतिहासिक धरोहरों का संग्रह किये हुए है। गुलाबी शहर के रूप में प्रसिद्ध यह शहर अपनी खूबसूरत वास्तुकला के लिए भी जाना जाता है। राजस्थान से इतिहास के बारे में जानने के लिए कई पर्यटक हर साल इस शानदार जगह पर घूमने आते है।

ऋषिकेश, उत्तराखंड

Photo of अगर आप गर्लफ्रेंड के साथ कहीं घूमने जाने की सोच रहे हैं, तो इन खूबसूरत जगहों पर कुछ लम्हें बिताएं by Smita Yadav

ऋषिकेश उत्तराखंड में स्थित एक खूबसूरत पर्यटन डेस्टिनेशन हैं। यदि आप अपनी गर्लफ्रेंड के साथ कुछ यादगार पल बिताना चाहते है, तो पर्वत के ऊपर बसी इस सुन्दर जगह के दर्शन करना ना भूले। धार्मिक रूप से भी ऋषिकेश बहुत ही प्रसिद्ध स्थान है। यह तीर्थ स्थलों के रूप में भी जाना जाता है। इसके साथ ही यह पर्यटकों के लिए भी बहुत अच्छी जगह है। ऋषिकेश ट्रेकिंग के लिए बहुत ही शानदार जगह है और गर्लफ्रेंड या किसी अन्य व्यक्ति के साथ यदि कम पैसो में आप घूमना चाहते हैं तो ऋषिकेश एक शानदार स्थान हैं। इसके अलावा इसके नजदीक आकर्षित स्थान हैं जो एकान्त में कपल्स के घूमने के लिए आदर्श हैं। जिनमे से कुछ प्रसिद्ध है स्थान जैसे लक्ष्मण झूला और जूट से बना हुआ एक पुल।

हॉर्सले हिल्स, आंध्र प्रदेश

Photo of अगर आप गर्लफ्रेंड के साथ कहीं घूमने जाने की सोच रहे हैं, तो इन खूबसूरत जगहों पर कुछ लम्हें बिताएं by Smita Yadav

हॉर्सले हिल्स आंध्रप्रदेश राज्य की बहुत ही खूबसूरत जगह है। समुद्र तल से 1265 मीटर की उंचाई पर यह जगह प्राकृतिक बादियों से भरी हुई है। हॉर्सले हिल्स में कई जगह घूमने लायक है और अपनी प्रेमिका को घूमानें लायक भी। इन स्थानों पर आप अपनी गर्लफ्रेंड के साथ ट्रेकिंग का मजा भी ले सकते हैं। इसके साथ ही यहाँ गंगोत्री झील और गली बंगा हिल्स जैसे कई स्थान घूमने लायक है। यकीन माने यहाँ आप अपनी गर्लफ्रेंड के साथ इस खूबसूरत जगह पर बहुत ख़ुशी महशूस करेंगे। यहाँ आपको कई प्रकार के जंगली जानवर भी देखने को मिलेंगे जिन्हें देखकर आपकी प्रेमिका खुश हो जाएगी और आपको कम बजट में अपनी मनमुताबिक ट्रिप का भी मजा आ जायेगा। इसके अलाव अपने मन को शांति प्राप्त करने वाले पर्यटक भी इस एकांत और दिलचस्प स्थान पर घूमने के लिए आते हैं।

शिलांग, मेघालय

Photo of अगर आप गर्लफ्रेंड के साथ कहीं घूमने जाने की सोच रहे हैं, तो इन खूबसूरत जगहों पर कुछ लम्हें बिताएं by Smita Yadav

शिलांग पर्यटन स्थल मेघालय की राजधानी है और भारत में गर्लफ्रेंड के साथ कम पैसे में घूमने वाली खूबसूरत जगहों में से एक हैं। शिलांग को पूरब के स्कॉटलैंड के नाम से भी जाना जाता है। शिलांग मेघालय का बहुत सुन्दर और बहुत ही मन-भावन आकर्षक स्थल है। पहाड़ियों पर बसा होने के कारण शिलांग पर्यटन की दृष्टि से बहुत दिलचस्प स्थल बन चुका हैं। बारिश के मौसम में इस शहर का नजारा देखना बाकई दिलचस्प होता हैं और फिर साथ आपकी प्रेमिका हो तो इसका मजा चार गुना बढ़ जाता हैं। मेघालय के शिलांग में कई और भी जगह है जहाँ आप अपनी गर्लफ्रेंड को घूमने के लिए ले जा सकते हैं और अपनी ट्रिप एन्जॉय कर सकते हैं। जिनमे से शिलांग पीक, लेडी हैदर गार्भीडन तथा डॉन बास्को म्यूजियम बहुत ही ज्यादा फेमस है। आप अपनी गर्लफ्रेंड के साथ बहुत ही कम पैसों में यहाँ बहुत ज्यादा एन्जॉय कर पाएंगे।

गोवा

Photo of अगर आप गर्लफ्रेंड के साथ कहीं घूमने जाने की सोच रहे हैं, तो इन खूबसूरत जगहों पर कुछ लम्हें बिताएं by Smita Yadav

गोवा क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का सबसे छोटा राज्य है लेकिन पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करने में सबसे ज्यादा सफल रहा हैं। यदि आप कम खर्च में अपनी गर्लफ्रेंड को एक शानदार ट्रिप पर ले जाना चाहते हैं तो गोवा एक शानदार विकल्प हैं। गोवा के खूबसूरत बीचों पर आप अपनी गर्लफ्रेंड के साथ ढेर सारी मस्ती कर सकते हैं। गोवा पर्यटन अपने चारों तरफ समुद्र बीचों को समेटे हुए हैं और एक शानदार पर्यटन स्थल होने का दावा करता हैं। गोवा ऐसी जगह है जहाँ नाम सुनते ही हर कोई घूमने की इक्षा जाहिर करने लगता है। अपने समुद्र तटों के कारण गोवा एक रोमांटिक टूरिस्ट प्लेस के रूप में जाना जाता हैं और देश-विदेश के पर्यटकों को अपनी प्रेमिका, गर्लफ्रेंड और पत्नियों के साथ यहाँ घुमते हुए देखा गया हैं।

कैसा लगा आपको यह आर्टिकल, हमें कमेंट बॉक्स में बताएँ।

अपनी यात्राओं के अनुभव को Tripoto मुसाफिरों के साथ बाँटने के लिए यहाँ क्लिक करें।

बांग्ला और गुजराती के सफ़रनामे पढ़ने के लिए Tripoto বাংলা और Tripoto ગુજરાતી फॉलो करें।

रोज़ाना Telegram पर यात्रा की प्रेरणा के लिए यहाँ क्लिक करें।