रोमांच के शौकीनों के लिए: मुंबई और आस-पास होने वाले तूफ़ानी खेल

Tripoto

बड़े-बड़े उद्योगपतियों से लेकर फैशन और बॉलिवुड के जाने माने खिलाड़ियों तक, मुंबई में अपने सपने पूरे करने आए लोगों की कोई कमी नहीं है | सपनों की इस नगरी में कला प्रेमियों, मनोरंजन के दीवानों और धंधे के गुरुओं के लिए तो ख़ास है ही, साथ ही रोमांच प्रेमियों के लिए भी बहुत कुछ है | अगर आप शहर में नए हैं या काफ़ी समय से आपके मान में कुछ तुफानी काम करने का ख़याल कुलबुला रहा हो तो आपके लिए कुछ दिलचस्प खेलों की सूची तैयार की है :

स्कूबा डाईविंग

नाम से साधारण लगने वाली इस एक्टिविटी में पानी के अंदर एक ख़ास प्रकार के उपकरण की मदद से साँस ली जाती है, इसी उपकरण को स्कूबा कहते हैं | स्कूबा डाइविंग कर आप समुद्र के अंदर छुपी अनोखी और रहस्यमयी दुनिया से रूबरू हो सकते हैं। मालवन वॉटर स्पोर्ट्स जानी पानी में होने वाले खेलों के लिए काफी मशहूर है। मौज-मस्ती के अलावा शौकीन लोग स्कूबा डाईविंग सीख कर ट्रेनर भी बन सकते हैं |

लागत: 1,200 से 3,000 रु

सबसे सही जगह: मालवन, दंडेश्वर, वेंगुरला

आयोजक: ऑर्का डाइव क्लब, याक डाइविंग, डाइव इंडिया

स्कूबा डाईविंग के लिए सबसे अच्छा समय: अक्टूबर से मार्च

स्नॉर्कलिंग

स्कूबा डाईविंग में आप पानी में गोता लगाकर समुंद्र के नीचे के जीवन को करीब से देखते हैं, मगर स्नोर्कलिन्ग में आप पानी की सतह पर तैरते हुए मूँगे की चट्टानें, समुद्री अर्चिन, और जलीव जीवों के कई रूप देखते हैं |

लागत: 500 से 2,000 रु

सबसे सही जगह: मालवन, देवबाग, वेंगुरला

आयोजक: ओर्का डाइव क्लब, ओम शिव मोरेश्वर, लाकादिव्स

स्नॉर्कलिंग के लिए सबसे अच्छा समय: अक्टूबर से मार्च

जेट स्कीइंग

जैसा की नाम से पता चलता है, ये तेज़ रफ़्तार वाले समुद्री स्कूटर पर की जाने वाली रोमांचक गतिविधि मुंबई में बेहद पसंद की जाती है | मांडवा, अलीबाग, किहिम बीच और गिरगांव चौपाटी बीच इस एक्टिविटी को करने के लिए मशहूर जगहें हैं | वैसे तो इस गतिविधि को मौज मस्ती के लिए एकाध बार किया जाता है मगर आप इसमें कोर्स भी कर सकते हैं |

लागत: 300 से 800 रु

सबसे सही जगह: मांडवा, अलीबाग, किहिम बीच, गिरगांव चौपाटी बीच

आयोजक: एचटूओ एडवेंचर्स, एडवेंचर नेशन

जेट स्कीइंग के लिए सबसे अच्छा समय: नवंबर से फरवरी का समय सबसे अच्छा होता है। ध्यान रहे, मानसून में भारी बारिश आपकी योजना खराब कर सकती है |

पावर्ड पैराग्लाइडिंग

Photo of रोमांच के शौकीनों के लिए: मुंबई और आस-पास होने वाले तूफ़ानी खेल 3/8 by सिद्धार्थ सोनी Siddharth Soni

पावर्ड पैराग्लाइडिंग या पैरामोटरिंग में चालक एक हल्के हवाई विमान में बिना किसी की मदद के उड़ान भरता है | विमान का इंजन चालक की पीठ की ओर रखा होता है और बिना किसी की मदद से पैराग्लाइडर हवा में उठ जाता है | रोमांच के दीवानों को इस गतिविधि में ज़रूर हिस्सा लेना चाहिए | पैरा-मोटर फ्लाइट वैसी ही लगती है जैसे आप आसमान में स्कूटर चला रहे हों | कम समय की गतिविधि होने के बावजूद चालक को अपना हवा में 500 फीट ऊपर तैरना और आस-पास का खूबसूरत नज़ारा याद रहता है | इस रोमांचक गतिविधि के लिए आप वसई जा सकते हैं |

लागत: 2,000 से 4,500 रु

सबसे सही जगहें: वसई, कामशेत

आयोजक: स्पेस ऐप्पल, एडवेंचर नेशन

पावर्ड पैराग्लाइडिंग के लिए सबसे अच्छा समय: नवंबर से मार्च सबसे सही समय है। गर्मियों और मानसून के मौसम आपकी उड़ान को बर्बाद कर सकते है।

व्हाइट वाटर राफ्टिंग

नदी की तेज़ धारा के बीच हवा भरी हुई नाव में बैठकर लहरों से टक्कर लेने के खेल को व्हाइट वाटर राफ्टिंग कहते हैं | कोलाड में कुंडलिका नदी की लहरें ऐसी मचलती हैं कि रिवर राफ्टिंग करने का विचार अपने आप दिमाग़ में उछल पड़ता है | सहयाद्री पर्वतों के बीच से निकलती नदी की धाराएँ इस खेल के लिए बिल्कुल सही हैं |

लागत: 1,000 से 1,500 रु

सबसे सही जगह: कोलाड, वैतरणा

आयोजक: एडवेंचर नेशन, इंडिया बोट्स, ट्रोडली

व्हाइट वाटर राफ्टिंग के लिए सबसे अच्छा समय: जून से मार्च के महीने इस गतिविधि के लिए सही हैं। मानसून में नज़ारे काफ़ी बढ़िया होती है जबकि सर्दियों में मौसम बेहद खुशनुमा होता है | मार्च से मई का मौसम बहुत गर्म और उमस भरा होता है और इसलिए इनमें ना जाएँ |

ग्लास वॉकिंग

टूटे काँच के टुकड़ों पर चलना बुज़दिलों के बस की बात नहीं हैं | ये गतिविधि उनके लिए सही है जो जीवन में चुनौती चाहते हैं | पैरों को ठीक तरह से रखकर चलना सिखाया जाता है ताकि काँच से चोट ना लगे | दिल और दिमाग़ के तालमेल के साथ शारीरिक संतुलन भी परखा जाता है जो दीमागी रूप से शांत और सहज रहना सिखाता है |

लागत: पाँच लोगों के लिए 150 रु

आयोजक: हेडरश

ग्लास वॉकिंग करने के लिए सबसे अच्छा समय: साल भर

सी कायैकिंग

Photo of रोमांच के शौकीनों के लिए: मुंबई और आस-पास होने वाले तूफ़ानी खेल 5/8 by सिद्धार्थ सोनी Siddharth Soni

कायैक पानी की सतह से चिपक कर तैरती छोटी नाव होती है जिसमें चालक आगे की ओर देखता हुआ पैर आगे फैलाकर दोधारी चप्पू की से नाव को आगे की ओर धकेलता है | कायैकिंग ना सिर्फ़ एक बेहतरीन खेल है बल्कि फिट रहने का एक तरीका भी है | कायैकिंग और कनूइंग के लिए मांडवा केंद्र है |

लागत: 250 से 500 रु

सबसे सही जगह: मांडवा, कोलाड, चौपाटी

आयोजक: हॉपिनटाउन, एडवेंचर नेशन

सी कायैकिंग के लिए सबसे अच्छा समय: अक्टूबर से मार्च

एटीवी राइडिंग

एटीवी या क्वाड बाइक पर सवारी करने में बड़ा मज़ा आता है | नाम से पता चलता है कि क्वाड हर तरह की ज़मीन पर चल जाता है | डेला एडवेंचर पार्क में आप ट्रैफिक के क़ानून की कोई फ़िक्र ना करते हुए किसी भी तरह की ज़मीन पर क्वाड चला सकते हो |

लागत: 500 रु

सबसे सही जगहें: लोनावाला, कोलाड

आयोजक: ऑफरोड स्पोर्ट्स, डेला एडवेंचर

एटीवी राइडिंग के लिए सबसे अच्छा समय: साल भर

फ़्लाइंग फॉक्स

ज़िप लाइनिंग या फ़्लाइंग फॉक्स मौज-मस्ती के लिए की जाने वाली गतिविधि है जिसमें दो ऊँची जगहों के बीच रस्सी बाँध दी जाती है और व्यक्ति हारनेस, पुली और हैंडल के साथ हवा में झूलता हुआ एक ओर से दूसरी ओर आता है | 1250 फीट की ऊँचाई पर बना डेला एडवेंचर का ज़िप लाइनिंग भारत में सबसे लंबा है | केबल के साथ बँधे आप तेज़ स्पीड में झूलते हुए दूसरी ओर जाते हैं तो दिल दहल जाता है |

लागत: ₹ 750

सबसे सही जगहें: लोनावाला, नेरल

आयोजकों: डेला एडवेंचर, एक्सप्लोरर्स ग्रुप, सगुना बाग

ज़िप लाइनिंग के लिए सबसे अच्छा समय: मॉनसून के अलावा पूरा साल

बंजी जम्पिंग

बंजी जम्पिंग के खेल में आप एक एलास्टिक की रस्सी बाँध कर ऊँचाई से कूद जाता है | भारत का सबसे अच्छा और सुरक्षित बन्जी जम्पिंग स्पॉट लोनावला में है |

लागत: 500 1,500 से 3,000

सबसे सही जगहें: लोनावला

आयोजक: डेला एडवेंचर

बंजी जम्पिंग के लिए सबसे अच्छा समय: मॉनसून के अलावा सारा साल

क्या आप को रोमांच का नशा नहीं है? मुंबई की 10 बेहतरीन मैखानों के बारे में ज़रूर पढ़ें |

यह आर्टिकल अनुवादित है | ओरिजिनल आर्टिकल पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें |