दिल्ली से रोड ट्रिप के लिए बेस्ट हैं ये रूट! जल्द बनालो प्लान!

Tripoto
Photo of दिल्ली से रोड ट्रिप के लिए बेस्ट हैं ये रूट! जल्द बनालो प्लान! 1/7 by Manglam Bhaarat
श्रेय : गिनू

दुनिया कहती है, सफ़र और मंज़िल में फ़र्क होता है। पर मैंने जाना है कि मुसाफ़िरों की कोई मंज़िल नहीं होती, सफ़र ही उनके लिए मंज़िल है। हमने देखा है वो बदला हुआ ज़माना जब 300 कि.मी. दूर जाकर नज़ारे, चेहरे, मोहरे सब बदल जाते हैं आपने भी देखा होगा।

अगर आप भी दीवाने हैं रोड ट्रिप के, तो ये लेख आपको ढेर सारे छोटे ट्रिप्स का तोहफ़ा देने वाला है।

Tripoto हिंदी के इंस्टाग्राम से जुड़ें

दिल्ली से रोड ट्रिप

1. शेखावत सर्किट (3 दिन, 4 रात)

नई दिल्ली- संभर- पुष्कर- बीकानेर- रामगढ़ शेखावती- नई दिल्ली

Photo of दिल्ली से रोड ट्रिप के लिए बेस्ट हैं ये रूट! जल्द बनालो प्लान! 2/7 by Manglam Bhaarat

यात्रा कार्यक्रमः

रात को अपनी यात्रा शुरू करिए और 7-8 घंटे में आप संभर झील पहुँच कर रंग बिरंगे पंछियों को देखने का मौक़ा पा सकते हैं।

यहाँ से निकलने के बाद आप 2-2.5 घंटे में पुष्कर पहुँच जाते हैं। आप यहाँ पर किसी हॉस्टल में रुक सकते हैं। हॉस्टल देखने के बाद प्लान बनाइए पुष्कर झील का, जो कि यहाँ का प्रमुख टूरिस्ट स्पॉट है।

आप सुबह- सुबह जागकर बीकानेर निकल सकते हैं, कुल 6 घंटे लगेंगे। यहाँ जूनागढ़ क़िला और रामपुरिया हवेली देखने ज़रूर जाइए। इसके साथ बीकानेर का स्ट्रीट फ़ूड बहुत अच्छा मिलता है। इसका भी स्वाद ज़रूर चखें।

अगली सुबह रामगढ़ा शेखावती के लिए निकलें। कुल 4 घंटे का सफ़र लगेगा। यहाँ की हवेलियों का अपना अनुभव होता है। एक अच्छी से हवेली में रुकें और रात को वापस नई दिल्ली निकल जाएँ। कुल 7 घंटे लगेंगे यहाँ से दिल्ली पहुँचने में।

2. वाइल्डलाइफ़ सर्किट (3 दिन, 3 रात)

दिल्ली- भरतपुर- ढोलपुर- रणथंबोर- दिल्ली

Photo of दिल्ली से रोड ट्रिप के लिए बेस्ट हैं ये रूट! जल्द बनालो प्लान! 3/7 by Manglam Bhaarat

यात्रा कार्यक्रमः

सुबह सुबह भरतपुर वन अभयारण्य निकल चलें, कुल 4 घंटे लगेंगे। यहाँ अच्छा समय गुज़ार सकते हैं और सेंक्चुरी रिसॉर्ट में ज़रूर रुकें।

अगली सुबह ढोलपुर पहुँचने में 2 घंटे का समय लगेगा। यहाँ आनंद लीजिए चंबल सफ़ारी का और निकल जाइए रणथंबोर टाइगर रिज़र्व की ओर। कुल 5 घंटे का सफ़र होगा।

यहाँ किसी रिसॉर्ट में रुकें और अगले दिन सफ़ारी के लिए निकलें। यहाँ से दिल्ली कुल 9 घंटे का सफर है।

3. पंजाब सर्किट (3 दिन, 2 रातें)

दिल्ली- अमृतसर- लुधियाना- दिल्ली

Photo of दिल्ली से रोड ट्रिप के लिए बेस्ट हैं ये रूट! जल्द बनालो प्लान! 4/7 by Manglam Bhaarat

यात्रा कार्यक्रम:

दिल्ली से अमृतसर 9 घंटे का रास्ता है तो रात को निकल पड़िए। सुबह सुबह आप स्वर्ण मंदिर में पूजा करें। इसके बाद वाघा बॉर्डर और जालियाँवाला बाग़ देखने जा सकते हैं। रात अमृतसर में ही रुकें।

सुबह यहाँ से लुधियाना के लिए निकलें। 4 घंटे का सफ़र। लुधियाना का खाना और शॉपिंग पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है, ज़रूर अनुभव करें। यहाँ से दिल्ली 6 घंटे का रास्ता है।

4. ऐतिहासिक सर्किट (7 रातें, 6 दिन)

दिल्ली- लखनऊ- प्रयागराज- रेवा- खजुराहो- ओरछा- ग्वालियर- दिल्ली

Photo of दिल्ली से रोड ट्रिप के लिए बेस्ट हैं ये रूट! जल्द बनालो प्लान! 5/7 by Manglam Bhaarat

यात्रा कार्यक्रमः

रात को लखनऊ के लिए निकलें, कुल 9 घंटे का सफ़र है। लखनऊ के बाज़ार घूमें, खाने में बिरयानी, टुंडे कबाब चखना न भूलें। रात को यहीं रुकें।

अगली सुबह प्रयागराज के लिए निकलें, यहाँ पहुँचने में 5 घंटे लगेंगे। संगम का आनंद लें और फिर यहाँ से रेवा के लिए रवाना हो जो 4 घंटे का सफर हैं। रेवा में रात गुज़ारें।

अगली सुबह रेवा के मंदिरों और क़िले घूमने निकल सकते हैं। और यहाँ से 5 घंटे में ओरछा को निकल सकते हैं। रात को ओरछा में ही रुकें।

ओरछा की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि देखने लायक है। मंदिर, किले पुरानी दीवारें देखने को महत्त्वपूर्ण हैं, ज़रूर देखें। यहाँ से ग्वालियर 4 घंटे का सफ़र है। ग्वालियर में आराम करें। अगली सुबह ग्वालियर के ऐतिहासिक क़िलों को देखने निकल सकते हैं। देखने के बाद दिल्ली का रुख करें। कुल 5 घंटे का सफ़र।

5. रॉयल सर्किट (6 रातें, 5 दिन)

दिल्ली- जयपुर- चित्तौड़गढ़- उदयपुर- जोधपुर- पुष्कर- दिल्ली

Photo of दिल्ली से रोड ट्रिप के लिए बेस्ट हैं ये रूट! जल्द बनालो प्लान! 6/7 by Manglam Bhaarat

यात्रा कार्यक्रमः

रात को जयपुर के लिए निकलें, कुल 6 घंटे लगेंगे। यहाँ पर कुछ देर आराम कर जयपुर के क़िले घूमने निकलें और रात को जयपुर में ही रुकें। अगली सुबह जल्दी ही चित्तौड़गढ़ के लिए निकलें, कुल 7 घंटे लगेंगे। उदयपुर की प्रसिद्ध झील और पैलेस शानदार हैं। यहाँ से रात के वक़्त जोधपुर को निकलें, कुल 8 घंटे लगेंगे।

सुबह जोधपुर में आराम करें, फिर मेहरानगढ़ किला और विश्नोई ग्राम देखने ज़रूर जाएँ। जोधपुर में ही रात को रुकें।

यहाँ से अगली सुबह पुष्कर के लिए निकलें और 6 घंटे का सफर तय करें। पुष्कर की झीलें, बाज़ार और पुराने क़िले दिल जीत लेते हैं। रात को दिल्ली के लिए निकलें जो सिर्फ 9 घंटे का सफ़र है।

6. रोमांचक सर्किट (4 दिन, 3 रातें)

दिल्ली- ऋषिकेश- कानातल- मसूरी- दिल्ली

Photo of दिल्ली से रोड ट्रिप के लिए बेस्ट हैं ये रूट! जल्द बनालो प्लान! 7/7 by Manglam Bhaarat

यात्रा कार्यक्रमः

ऋषिकेश के लिए रात को निकलें,कुल 7 घंटे लगेंगे। पानी के एडवेंचर स्पोर्ट्स बहुतायत में मिलेंगे। रात ऋषिकेश में ही बिताएँ।

अगली सुबह कानातल के लिए निकलें, कुल 4 घंटे का सफ़र है। कानातल और धनौल्टी की सुन्दरता आपको गाँव की याद दिला देगी। यहाँ से दोपहर को मसूरी के लिए निकल सकते हैं, कुल डेढ़ घंटा लगेगा। मसूरी में रात गुज़ारें।

अगला पूरा दिन मसूरी में देखने लायक है। रात को मसूरी से दिल्ली के लिए निकल लें, कुल 7 घंटे का रास्ता है।

लोगों का शौक़ उनका ट्रिप तय करता है। आप कौन से ट्रिप पर जाना पसन्द करेंगे। हमें कमेंट बॉक्स में बताएँ।

अपनी यात्राओं के अनुभव को Tripoto मुसाफिरों के साथ बाँटने के लिए यहाँ क्लिक करें।

बांग्ला और गुजराती में सफ़रनामे पढ़ने और साझा करने के लिए Tripoto বাংলা  और  Tripoto  ગુજરાતી फॉलो करें

Tripoto हिंदी के इंस्टाग्राम से जुड़ें और फ़ीचर होने का मौक़ा पाएँ।

यह एक अनुवादित आर्टिकल है। ओरिजिनल आर्टिकल पढ़ने के लिए क्लिक करें