अक्टूबर-नवंबर में बना रहे है,अंतर्राष्ट्रीय यात्रा की योजना,तो ये रही कुछ सस्ती फ्लाइटों की लिस्ट

Tripoto
30th Sep 2023
Photo of अक्टूबर-नवंबर में बना रहे है,अंतर्राष्ट्रीय यात्रा की योजना,तो ये रही कुछ सस्ती फ्लाइटों की लिस्ट by Priya Yadav


          पासपोर्ट एक ऐसा साधन जिसके माध्यम से आप विभिन्न देशों की संस्कृति,सभ्यता,रहन सहन,खान पान और वहां के प्राकृतिक सौंदर्य को देख और समझ सकते है। क्योंकि ये पूरी दुनिया विभिन्न प्रकार के परिदृश्यों और आश्चर्यो से भरी पड़ी है।एक घुमक्कड़ हमेशा एक नए जगह की तलाश में रहता है।तो अगर आप भी एक ऐसी घुमक्कड़ हो जो कुछ नया जानने की लालसा रखते को तो आप अपना बैग पैक कर ले क्योंकि आज हम आपके लिए अक्टूबर और नवंबर के कुछ ऐसे सस्ते फ्लाइट की लिस्ट लाए हैं जो भारत से आपको दुनिया के कुछ चुनिंदा शहरो की सैर पर ले जायेगा ।तो देर किस बात की तैयार हो जाइए इस इंटरनेशनल उड़ान के लिए।


कोलकाता से फ्लाइट

1. कोलकाता से ढाका (बांग्लादेश)- रु. 4,786/

ट्रिपोटो के साथ बांग्लादेश को एक्सप्लोर करें।

बांग्लादेश की राजधानी ढाका अपनी संस्कृति,सभ्यता और अपनी बुनाई के इतिहास के साथ ही साथ विभिन्न प्रकार के ऐतिहासिक स्थल,अपने बंगाली खान पान और अपने वास्तुशिल्प के लिए जाना जाता हैं।आप यहां घूमने के साथ ही बंगाली व्यंजनों के स्वाद का मजा भी ले सकते है।

इन स्थानों पर अवश्य जाएँ

अहसान मंजिल, सोनारगाँव, लालबाग किला, शहीद मीनार और सदरघाट।

घूमने के लिए ढाका के 5 निकटतम शहर/कस्बे

कॉक्स बाजार, सुंदरबन, श्रीमंगल, चटगांव और रंगमती।

Photo of अक्टूबर-नवंबर में बना रहे है,अंतर्राष्ट्रीय यात्रा की योजना,तो ये रही कुछ सस्ती फ्लाइटों की लिस्ट by Priya Yadav


2. कोलकाता से बैंकॉक (थाईलैंड) - रु.8,951/-

ट्रिपोटो के साथ थाईलैंड एक्सप्लोर करें ।

बैंकॉक के बारे में तो हम सब ने सुना और अक्सर ही फिल्मों में देखा है वहां की लाइफ स्टाइल में जो गर्मजोशी है वो एक प्रेरणा है हम सब के लिए।अगर आप एक ऐसी जगह जाना चाहते है जहां अच्छा भोजन ,जोश भरी शाम,और आराम और सुकून के लिए समुंद्र का किनारा हो तो बैंकॉक आपके लिए एकदम परफेक्ट ऑप्शन है।

इन स्थानों पर अवश्य जाएँ: वाट अरुण मंदिर, चाइनाटाउन, वाट फो, फ्लोटिंग मार्केट और ग्रांड पैलेस।

घूमने के लिए बैंकॉक के 5 निकटतम शहर/कस्बे

फुकेत, ​​क्राबी, कोह समुई, चियांग माई और पटाया।

Photo of अक्टूबर-नवंबर में बना रहे है,अंतर्राष्ट्रीय यात्रा की योजना,तो ये रही कुछ सस्ती फ्लाइटों की लिस्ट by Priya Yadav


3. कोलकाता से कुआलालंपुर (मलेशिया)- रु. 8,331/-

ट्रिपोटो के साथ मलेशिया एक्सप्लोर करें 

कुआलालंपुर आधुनिकता और सांस्कृतिक विरासत का मिश्रण है।मलेशिया की सबसे खास बात यह है की यहां पर आपको शान्ति और सुकून के साथ ही गर्मजोशी भरी लाइफ भी देखने को मिलेगी।आप चाहे यहां की चहल पहल भरी शहरी जीवन की खोज करे अथवा शांत और हरे भरे प्राकृतिक सौंदर्य से भरे ग्रामीण क्षेत्रों की दोनो ही में आपको देखने के लिए बहुत कुछ मिलेगा।

इन स्थान अवश्य देखने चाहिए

बातू गुफाएं, थीन होउ मंदिर, लिटिल इंडिया, मलेशिया का राष्ट्रीय चिड़ियाघर, पेट्रोनास टावर्स।

घूमने के लिए कुआलालंपुर के 5 निकटतम शहर/कस्बे

कुचिंग, जॉर्ज टाउन, मलक्का, इपोह और मिरी।

Photo of अक्टूबर-नवंबर में बना रहे है,अंतर्राष्ट्रीय यात्रा की योजना,तो ये रही कुछ सस्ती फ्लाइटों की लिस्ट by Priya Yadav


मुंबई से फ्लाइट

1. मुंबई से मस्कट (ओमान)- रु.7,976/-

ट्रिपोटो के साथ ओमान एक्सप्लोर करें 

मस्कट एक बहुत ही खूबसूरत शहर है जोकि मनोहर दृश्यों के साथ ही साथ ऐतिहासिक स्थल का घर भी है।यहां के मनमोहक बाजार अन्यास ही सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित करते है।अगर आप खाने के शौकीन है तो यहां का ओमानी व्यंजन चखना न भूले।यहां की मेहमान नवाजी आपको जीवन भर याद रहेंगी।अगर आप एडवेंचर प्रेमी है तो आपको यहां बहुत से आउटडोर एक्टिविटी भी करने को मिलेगी।कुल मिलाकर यह एक फूल पैकेज टूर होगा।

इन स्थानों पर अवश्य जाएँ

सुल्तान कबूस ग्रैंड मस्जिद, रॉयल ओपेरा हाउस, वादी बानी खालिद, बिम्माह सिंकहोल और राष्ट्रीय संग्रहालय।

घूमने के लिए मस्कट के 5 निकटतम शहर/कस्बा

निज़वा, वहीबा सैंड्स, मुसंदम फजॉर्ड्स, रास अल जिंज़ और जेबेल अख़दर।

Photo of अक्टूबर-नवंबर में बना रहे है,अंतर्राष्ट्रीय यात्रा की योजना,तो ये रही कुछ सस्ती फ्लाइटों की लिस्ट by Priya Yadav


2. मुंबई से मालदीव -रु. 8,685/-

ट्रिपोटो के साथ मालदीव एक्सप्लोर करें

मालदीव हर किसी की ड्रीम प्लेस में से एक है। यहां की प्रकृति सुन्दरता के बारे में तो क्या खाना।खूबसूरत समुंद्र तट,साफ सुथरी क्रिस्टल वाटर,पानी के बीच बने खूबसूरत विला में रहने का एक्सपीरिएंस एक रोमांटिक छुट्टी के लिए इससे बेहतर कॉम्बिनेशन और कुछ हो ही नही सकता।साथ ही आप यहां बहुत से वाटर एक्टिविटी भी कर सकते है जैसे स्नॉर्कलिंग और स्कूबा डाइविंग।

Photo of अक्टूबर-नवंबर में बना रहे है,अंतर्राष्ट्रीय यात्रा की योजना,तो ये रही कुछ सस्ती फ्लाइटों की लिस्ट by Priya Yadav


3. मुंबई से दुबई - रु.11,078/-

ट्रिपोटो के साथ दुबई एक्सप्लोर करें 

दुबई आधुनिकता और ऐतिहासिकता का एक अनूठा संगम है।जो रोमांच के साथ ही साथ आकर्षक संस्कृति को भी समेटे हुए है।आप यहां दुबई के बने कुछ मशहूर व्यंजनों का मजे ले सकते है।यहां पर आप और भी बहुत कुछ एक्सप्लोर कर सकते है।दुबई की यात्रा आपके लिए एक अविस्मरणीय और जादुई यात्रा साबित होगी।

इन जगहें को अवश्य देखें

बुर्ज खलीफा, दुबई मिरेकल गार्डन, बुर्ज अल अरब, द दुबई मॉल और द पाम जुमेराह।

घूमने के लिए दुबई के 5 निकटतम शहर/कस्बे 

अबू धाबी, अजमान, अल ऐन, दुबई, रास अल खैमा और शारजाह।

Photo of अक्टूबर-नवंबर में बना रहे है,अंतर्राष्ट्रीय यात्रा की योजना,तो ये रही कुछ सस्ती फ्लाइटों की लिस्ट by Priya Yadav


4. मुंबई से अबू धाबी (यूएई)- रु.9,660/-

ट्रिपोटो के साथ अबू धाबी एक्सप्लोर करें 

अबू धाबी अपनी संस्कृति,सभ्यता,परंपरा और आधुनिकता के अनूठे समागम के लिए दुनिया भर में फेमस है।साथ ही यहां की खरीदारी और मेहमान नवाजी भी काफी लोकप्रिय है।यहां हर प्रकार के यात्री के लिए कुछ न कुछ है।एक अद्भुत एक्सपीरिएंस के लिए आपको यहां जरूर जाना चाहिए।

इन स्थानों पर अवश्य जाएँ

शेख जायद ग्रैंड मस्जिद, लौवर अबू धाबी, अमीरात महल, वार्नर ब्रदर्स और फेरारी वर्ल्ड।

घूमने के लिए अबू धाबी के5 निकटतम शहर/कस्बे

शारजाह, अजमान, फुजैराह, रास अल-खैमा, और उम्म अल-क़ैवेन।

Photo of अक्टूबर-नवंबर में बना रहे है,अंतर्राष्ट्रीय यात्रा की योजना,तो ये रही कुछ सस्ती फ्लाइटों की लिस्ट by Priya Yadav


5. मुंबई से सियोल (दक्षिण कोरिया)- रु. 13,027/-

ट्रिपोटो के साथ दक्षिण कोरिया एक्सप्लोर करें 

खूबसूरत संस्कृति और आधुनिकता का अनूठा संगम है दक्षिण कोरिया।यहां पर एक्सप्लोर करने के लिए ऐतिहासिक धरोहर से ले कर आधुनिक वास्तुकला तक बहुत कुछ है।साथ ही साथ यहां का प्राकृतिक सौंदर्य भी किसी अजूबे से कम नहीं है।कुल मिलाकर यहां पर एक्सप्लोर करने को बहुत कुछ है।बैग पैक किया और यहां के अतिथि सत्कार के लिए तैयार हो जाइए।

इन स्थानों पर अवश्य जाएँ

ग्योंगबोकगंग पैलेस, बुकानसन नेशनल पार्क, मायओंगडोंग शॉपिंग स्ट्रीट, चांगदेओकगंग पैलेस और कोरिया का युद्ध स्मारक।

घूमने के लिए सियोल के 5 निकटतम शहर/कस्बे

 जेजू द्वीप, बुसान, ग्योंगजू, इंचियोन और सुवॉन।

Photo of अक्टूबर-नवंबर में बना रहे है,अंतर्राष्ट्रीय यात्रा की योजना,तो ये रही कुछ सस्ती फ्लाइटों की लिस्ट by Priya Yadav


6. मुंबई से बुडापेस्ट (हंगरी)- रु. 14,888/-

ट्रिपोटो के साथ हंगरी एक्सप्लोर करें 

बुडापेस्ट इतिहास, वास्तुकला और संस्कृति का अनोखा संगम है।बुडा कैसल, हंगेरियन संसद और चेन ब्रिज यहां के मुख्य आकर्षण है।यहां की चिकित्सीय थर्मल स्नान जोकि पूरी दुनिया में मशहूर है का आनंद लेना ना भूलें।साथ ही यहां की खूबसूरत डेन्यूब नदी के नजारे देखे। यहां के स्वादिष्ट हंगेरियन व्यंजनों का स्वाद चखना न भूले।ये शहर अपनी आकर्षक मेहमान नवाजी के लिए भी जाना जाता है जो कभी न भूलने वाला यादगार पल आपको देगा।

इन स्थानों पर अवश्य जाएँ

हंगेरियन संसद भवन, मछुआरों का गढ़, मार्गरेट द्वीप, हीरोज स्क्वायर और डेन्यूब प्रोमेनेड।

घूमने के लिए बुडापेस्ट के 5 निकटतम शहर/कस्बे

 वियना, सजेंटेंड्रे, केस्केमेट, वैक और एज़्टरगोम।

Photo of अक्टूबर-नवंबर में बना रहे है,अंतर्राष्ट्रीय यात्रा की योजना,तो ये रही कुछ सस्ती फ्लाइटों की लिस्ट by Priya Yadav


7. मुंबई से मिलान (इटली)- रु. 15,597/-

ट्रिपोटो के साथ इटली एक्सप्लोर करें 

मिलान अपने फैशन,कला, और जीवंत संस्कृति के लिए जाना जाता है।यह शहर अपनी लुभावनी खरीदारी के लिए दुनिया भर में लोकप्रिय है,तो आप यहां जम कर खरीदारी का आनंद लें सकते है।वहां के जीवंत कैफे,लुभावने बाजारों को एक्सप्लोर करे साथ ही वहां की कला और इतिहास के बारे में जानने के लिए बहुत कुछ है।

इन स्थानों पर अवश्य जाएँ

मिलान कैथेड्रल, सांता मारिया डेले ग्राज़ी, गैलेरिया विटोरियो इमानुएल II, क्वाड्रिलाटेरो डी'ओरो और स्फ़ोर्ज़ेस्को कैसल।

घूमने के लिए मिलन के 5 निकटतम शहर/कस्बे

 रोम, पाविया, बर्गमो, बेलाजियो और ट्यूरिन

Photo of अक्टूबर-नवंबर में बना रहे है,अंतर्राष्ट्रीय यात्रा की योजना,तो ये रही कुछ सस्ती फ्लाइटों की लिस्ट by Priya Yadav


8. मुंबई से इस्तांबुल (तुर्की)- रु. 15,597/-

ट्रिपोटो के साथ तुर्की को एक्सप्लोर करें 

तुर्की का इस्तांबुल अपने समृद्ध इतिहास, संस्कृति और आश्चर्यजनक सुंदरता के लिए जाना जाता है।यहां पर आपको बहुत से ऐतिहासिक स्थल देखने को मिलेंगे जो न जाने कितने पुराने इतिहास को समेटे आज भी खड़ा है।यहां स्थित हागिया सोफिया और ब्लू मस्जिद जैसे स्थल इस बात के गवाह है।अपनी तुर्की यात्रा के दौरान यहां की बोस्फोरस जलडमरूमध्य की यात्रा और तुर्की व्यंजनों का स्वाद चखना न भूले।

इन स्थानों पर अवश्य जाएँ

बोस्फोरस, गलाटा टावर्स, बालाट, हागिया सोफिया और द ब्लू मस्जिद।

घूमने के लिए इस्तांबुल के 5 निकटतम शहर/कस्बे

 इज़मिर, कप्पाडोसिया, सेस्मे, बोडरम और अंताल्या।

Photo of अक्टूबर-नवंबर में बना रहे है,अंतर्राष्ट्रीय यात्रा की योजना,तो ये रही कुछ सस्ती फ्लाइटों की लिस्ट by Priya Yadav


9. मुंबई से लंदन (यूके)- रु. 17,281/-

ट्रिपोटो के साथ यूके एक्सप्लोर करें 

लंदन के बारे में तो हम सब ने सुना है वहां की समृद्ध सांस्कृतिक, विरासत और इतिहास वहां की जीवन शैली और वहां की ऐतिहासिक इमारत टॉवर ऑफ लंदन, बकिंघम पैलेस और बिग बेन अच्छी तरह परिभाषित करती है।विश्व स्तरीय संग्रहालयों, विविध व्यंजनों और भी बहुत कुछ है जो लंदन में आप देख सकते है।लंदन आधुनिकता और नवीनता का एक अनोखा संगम जो पूरे विश्व के लिए एक मिसाल है।

इन स्थानों पर अवश्य जाएँ

बिग बेन, द टॉवर ऑफ़ लंदन, बकिंघम पैलेस, लंदन आई और संसद भवन।

घूमने के लिए लंदन के 5 निकटतम शहर/कस्बे

एडिनबर्ग, ग्लासगो, न्यूकैसल, बाथ और ऑक्सफोर्ड।

Photo of अक्टूबर-नवंबर में बना रहे है,अंतर्राष्ट्रीय यात्रा की योजना,तो ये रही कुछ सस्ती फ्लाइटों की लिस्ट by Priya Yadav


10. मुंबई से पेरिस (फ्रांस) -रु. 19,851/-

ट्रिपोटो के साथ फ़्रांस एक्सप्लोर करें 

पेरिस का नाम सुनते ही एक रोमांटिक छवि आंखो के सामने आ ही जाती है।ऐसा वहां के जीवंत माहोल के कारण है। यहां स्थित एफिल टॉवर, लौवर संग्रहालय और सीन नदी को जरूर एक्सप्लोर करें।साथ ही यहां के फ्रांसीसी व्यंजनों का आनंद लें और शहर के कला परिदृश्य और फैशन बुटीक को अवश्य देखें।

इन स्थानों पर अवश्य जाएँ

 एफिल टॉवर, लौवर, नोट्रे-डेम कैथेड्रल, पैलेस ऑफ़ वर्सेल्स और चैंप्स एलिसीज़।

घूमने के लिए पेरिस के 5 निकटतम शहर/कस्बे

गिवरनी, वर्सेल्स, नॉरमैंडी, नीस और बरगंडी।

Photo of अक्टूबर-नवंबर में बना रहे है,अंतर्राष्ट्रीय यात्रा की योजना,तो ये रही कुछ सस्ती फ्लाइटों की लिस्ट by Priya Yadav


11. मुंबई से कुटैसी (जॉर्जिया)- रु. 14,091/-

ट्रिपोटो के साथ जॉर्जिया एक्सप्लोर करें 

कुटैसी, जॉर्जिया का छिपा हुआ रत्न है जिसका इतिहास लगभग 3000 साल पुराना है।यह स्थित गेलती मठ और बागराती कैथेड्रल जैसे यूनेस्को विश्व धरोहर में शामिल स्थलो को एक्सप्लोर करें।संस्कृति, आकर्षण और किफायती रोमांच से भरे एक अनोखे साहसिक कार्य में भाग ले साथ ही यहां के मुंह में पानी लाने वाले जॉर्जियाई व्यंजन और स्थानीय वाइन का आनंद लेना ना भूलें।

इन स्थान अवश्य देखें

गेलती मठ, बागराती कैथेड्रल, प्रोमेथियस गुफा, ओकात्से कैन्यन, किंचखा झरना

घूमने के लिए कुटैसी के 5 निकटतम शहर/कस्बा

त्बिलिसी, सवाना, बटुमी, मत्सखेता, गोरी।

Photo of अक्टूबर-नवंबर में बना रहे है,अंतर्राष्ट्रीय यात्रा की योजना,तो ये रही कुछ सस्ती फ्लाइटों की लिस्ट by Priya Yadav


दिल्ली से फ्लाइट

1. दिल्ली से काठमांडू (नेपाल)- रु. 5,052/-

ट्रिपोटो के साथ नेपाल एक्सप्लोर करें 

भारत का पड़ोसी देश नेपाल अपनी समृद्ध संस्कृति के लिए जाना जाता है।एक ट्रेवलर के लिए यहां बहुत कुछ है फिर चाहे वो प्राचीन मंदिर हो या खूबसूरत हिमालय पहाड़ियों में ट्रेकिंग आपको यहां करने को बहुत कुछ मिलेगा।आप यहां के पारंपरिक नेपाली व्यंजनों का स्वाद चखना न भूले।

इन स्थानों पर अवश्य जाएँ

पशुपतिनाथ मंदिर, स्वयंभूनाथ मंदिर, बौधनाथ स्तूप, सपनों का बगीचा और कोपन मठ।

घूमने के लिए नेपाल के 5 निकटतम शहर/कस्बे

पोखरा, अन्नपूर्णा क्षेत्र, धरान, भक्तपुर और विराटनगर।

Photo of अक्टूबर-नवंबर में बना रहे है,अंतर्राष्ट्रीय यात्रा की योजना,तो ये रही कुछ सस्ती फ्लाइटों की लिस्ट by Priya Yadav

2. दिल्ली से हनोई (वियतनाम)- रु. 9,571/-

ट्रिपोटो के साथ वियतनाम एक्सप्लोर करें 

हनोई अपने प्राकृतिक सौंदर्य और अपने समृद्ध इतिहास के लिए जाना जाता है। यहां स्थित प्राचीन मंदिरों,पुराने क्वार्टर और वियतनामी व्यंजनों का स्वाद जरूर ट्राई करें। होआन कीम झील के आसपास जीवंत माहौल का अनुभव करें, जिसमें फ्रांसीसी औपनिवेशिक, वास्तुकला और वियतनामी आकर्षण का मिश्रण है।हनोई आपको कभी न भूलने वाले यात्रा में से एक होगा।

इन स्थानों पर अवश्य जाएँ

ओल्ड टाउन क्वार्टर, होन कीम झील, साहित्य का मंदिर, हो ची मिन्ह समाधि और परफ्यूम पैगोडा।

घूमने के लिए हनोई के 5 निकटतम शहर/कस्बे

हा लॉन्ग बे, दा नांग, ह्यू, होई एन और सापा।

Photo of अक्टूबर-नवंबर में बना रहे है,अंतर्राष्ट्रीय यात्रा की योजना,तो ये रही कुछ सस्ती फ्लाइटों की लिस्ट by Priya Yadav


3. दिल्ली से देनपसार (इंडोनेशिया)- रु. 12,407/-

ट्रिपोटो के साथ इंडोनेशिया एक्सप्लोर करें 

खूबसूरत देनपसार अपनी मनमोहक सुंदरता, सांस्कृतिक समृद्धि और स्वादिष्ट व्यंजनों के लिए दुनिया भर में लोकप्रिय है। आप यहां जीवंत बाज़ारों, प्राचीन मंदिरों और सुरम्य समुद्र तटों का को एक्सप्लोर कर सकते है। यहां के स्थानीय लोग के जरिए आप बाली की संस्कृति के विषय में जान सकते है।सुकून और शांति के साथ छुट्टियां बिताने के लिए यह जगह एकदम परफेक्ट है।

इन स्थानों पर अवश्य जाएँ

बाली वेक पार्क, सानूर बीच, साकेनन मंदिर, शार्क द्वीप और पुरा ब्लानजोंग मंदिर।

घूमने के लिए देनपसार के  5 निकटतम शहर/कस्बे

उबुद, कुटा, कैंगगु, उमालास और नुसा दुआ।

Photo of अक्टूबर-नवंबर में बना रहे है,अंतर्राष्ट्रीय यात्रा की योजना,तो ये रही कुछ सस्ती फ्लाइटों की लिस्ट by Priya Yadav


4. दिल्ली से काहिरा (मिस्र) -रु. 17,636/-

ट्रिपोटो के साथ मिस्र को एक्सप्लोर करें 

काहिरा मिस्र की धरती अपने खूबसूरत और प्राचीन पिरामिडो और नील नदी के लिए विख्यात है।यहां के स्वादिष्ट व्यंजन का स्वाद चखे साथ ही प्राकृतिक चमत्कारों को देखे और यहां की जीवंत संस्कृति में खो जाए।यहां की यात्रा निश्चय ही एक न भूलने वाली यात्रा होगी।

इन स्थानों पर अवश्य जाएँ

गीज़ा का पिरामिड, मिस्र की प्राचीन वस्तुओं का संग्रहालय, नील नदी, अल-अजहर मस्जिद और सलाह अल-दीन अल-अयौबी कैसल।

घूमने के लिए काहिरा के 5 निकटतम शहर/कस्बे

असवान, दहशूर, शर्म अल-शेख, सिवा ओएसिस और सक्कारा।

Photo of अक्टूबर-नवंबर में बना रहे है,अंतर्राष्ट्रीय यात्रा की योजना,तो ये रही कुछ सस्ती फ्लाइटों की लिस्ट by Priya Yadav


5. दिल्ली से बाकू (अजरबैजान)- -रु. 12,407/-

ट्रिपोटो के साथ अज़रबैजान एक्सप्लोर करें 

बाकू इतिहास और आधुनिकता का अनूठा संगम है जिसे देखकर आप भी मंत्रमुग्ध हो जायेंगे। यहां के पुराने शहर का अवलोकन करे साथ ही यहां के अज़रबैजानी व्यंजनों का आनंद लेना ना भूलें यह आपके लिए एक नया अनुभव होगा।वहां के प्राकृतिक सौंदर्य के साथ ही कैस्पियन सागर सौंदर्य का दीदार करे।

इन स्थानों पर अवश्य जाएँ

 ओल्ड सिटी (इचेरिशेर), फ्लेम टावर्स, हेदर अलीयेव सेंटर, बाकू बुलेवार्ड, मेडेन टावर (गिज़ गलासी)

घूमने के लिए बाकू के 5 निकटतम शहर/कस्बे

 सुमकायत, गांजा, शामखी, क्यूबा, ​​लंकरन

Photo of अक्टूबर-नवंबर में बना रहे है,अंतर्राष्ट्रीय यात्रा की योजना,तो ये रही कुछ सस्ती फ्लाइटों की लिस्ट by Priya Yadav


चेन्नई से फ्लाइट

1. चेन्नई से कोलंबो (श्रीलंका)- रु. 6,470/-

ट्रिपोटो के साथ श्रीलंका एक्सप्लोर करें 

कोलंबो का समृद्ध इतिहास, विविध व्यंजन और जीवंत वातावरण किसी भी  प्रकार यात्रियो को अपनी तरफ आकर्षित कर लेता है।श्रीलंका का अद्भुत प्राकृतिक सौंदर्य, मंदिरों, बाज़ारों और औपनिवेशिक युग की वास्तुकला को एक्सप्लोर करें।समुद्र के आश्चर्यजनक दृश्यों के साथ प्रामाणिक श्रीलंकाई व्यंजनों का आनंद लेना ना भूलें।

इन स्थानों पर अवश्य जाएँ

गंगारामया (विहार) बौद्ध मंदिर, केलानिया राजा महा विहार, माउंट लाविनिया बीच, कोलंबो राष्ट्रीय संग्रहालय और स्वतंत्रता स्मारक हॉल।

घूमने के लिए कोलंबो के 5 निकटतम शहर/कस्बे

 गाले, सिगिरिया, कैंडी, त्रिंकोमाली और जाफना।

Photo of अक्टूबर-नवंबर में बना रहे है,अंतर्राष्ट्रीय यात्रा की योजना,तो ये रही कुछ सस्ती फ्लाइटों की लिस्ट by Priya Yadav


2. चेन्नई से सिंगापुर - रु. 6,735/-

ट्रिपोटो के साथ सिंगापुर एक्सप्लोर करें 

सिंगापुर को आधुनिकता और परंपरा के लिए जाना जाता है।आप यहां के मरीना बे सैंड्स और गार्डन बाय द बे जैसे प्रतिष्ठित स्थलों को अवश्य एक्सप्लोर करें।यहां के गर्मजोशी से भरे जीवन शैली का आनंद लें और यहां की समृद्ध सांस्कृति के बारे जाने।साथ ही यहां के स्वादिष्ट व्यंजन को चखना न भूले। यकीनन यहां की यात्रा आपके लिए एक बेहतरीन अनुभव रहेगी।

इन स्थानों पर अवश्य जाएँ

मरीना बे सैंड्स, सिंगापुर बोटेनिक गार्डन, सिंगापुर चिड़ियाघर, नेशनल ऑर्किड गार्डन और क्लाउड फ़ॉरेस्ट।

Photo of अक्टूबर-नवंबर में बना रहे है,अंतर्राष्ट्रीय यात्रा की योजना,तो ये रही कुछ सस्ती फ्लाइटों की लिस्ट by Priya Yadav


3. चेन्नई से पर्थ (ऑस्ट्रेलिया)- रु. 15,509/-

ट्रिपोटो के साथ ऑस्ट्रेलिया एक्सप्लोर करें।

पर्थ अपने खूबसूरत समुद्र तटों, जीवंत शहरी जीवन और सांस्कृतिक विरासत के लिए जाना जाता हैं। यहां स्थित स्वान वैली क्षेत्र में आप स्वादिष्ट व्यंजनों और विश्व स्तरीय। वाइन का आनंद लें सकते है।चाहे शहर के सांस्कृतिक परिदृश्य की खोज करना हो या तटीय सुंदरता का आनंद लेना हो, पर्थ सभी के लिए एक सर्वांगीण और समृद्ध अनुभव प्रदान करता है।

इन स्थानों पर अवश्य जाएँ

किंग्स पार्क और बॉटैनिकल गार्डन, स्वान नदी, पर्थ मिंट, बेल टॉवर और स्टेट वॉर मेमोरियल।

घूमने के लिए पर्थ के 5 निकटतम शहर/कस्बे

रॉटनेस्ट आइलैंड, द पिनाकल, एवन वैली, बुसेलटन और फ्रेमेंटल।

Photo of अक्टूबर-नवंबर में बना रहे है,अंतर्राष्ट्रीय यात्रा की योजना,तो ये रही कुछ सस्ती फ्लाइटों की लिस्ट by Priya Yadav


हैदराबाद से फ्लाइट

1. हैदराबाद से मनीला (फिलीपींस)- रु. 14,800/-

ट्रिपोटो के साथ फिलीपींस एक्सप्लोर करें 

फिलीपींस अपनी प्राकृतिक सुंदरता, उष्णकटिबंधीय द्वीपों और जीवंत संस्कृति के लिए जाना जाता है। यहां के खूबसूरत समुद्र तटों, ऐतिहासिक स्थलों को एक्सप्लोर करें साथ ही यहां की मेहमान नवाजी और स्वादिष्ट फिलिपिनो व्यंजनों का आनंद लेना ना भूलें।

इन स्थानों पर अवश्य जाएँ
इंट्रामुरोस, सैन अगस्टिन चर्च, चाइनाटाउन, अयाला संग्रहालय और मनीला बेवॉक।

घूमने के लिए 5 निकटतम शहर/कस्बे

बोराके, बोहोल, सेबू, बानाउ और विगन।

Photo of अक्टूबर-नवंबर में बना रहे है,अंतर्राष्ट्रीय यात्रा की योजना,तो ये रही कुछ सस्ती फ्लाइटों की लिस्ट by Priya Yadav

नोट - सभी फ्लाइट टिकट 22-09-2023 को स्काई स्कैनर के जरिए सर्च किए गए।

तो आप किस बात की प्रतीक्षा कर रहे हैं? हमें बताएं कि अगला गंतव्य कौन सा है जिसके लिए आप उड़ान भर रहे हैं, नीचे टिप्पणी में बताएं!

कैसा लगा आपको यह आर्टिकल हमे कमेंट में जरुर बताए।

क्या आपने हाल में कोई की यात्रा की है? अपने अनुभव को शेयर करने के लिए यहाँ क्लिक करें

बांग्ला और गुजराती में सफ़रनामे पढ़ने और साझा करने के लिए Tripoto বাংলা और Tripoto ગુજરાતી फॉलो करें।