समुद्र के खूबसूरत नजारों को देखना है तो इस आइलैंड का ये रिजाॅर्ट जन्नत है

Tripoto
Photo of समुद्र के खूबसूरत नजारों को देखना है तो इस आइलैंड का ये रिजाॅर्ट जन्नत है by Rishabh Dev

आजकल हर कोई ट्रॉपिकल वीकेशन पर जाना चाहता है। जहाँ वो समुद्र किनारे बीच पर लहरों में मस्ती कर सके। इन खूबसूरत लम्हों के लिए आपको किसी द्वीप पर जाना चाहिए। ऐसी ही एक शानदार जगह है, सेशेल्स। जो लोग सेशेल्स गए हैं आपको उनसे पूछना चाहिए। ये द्वीप कितना खूबसूरत है। हिन्द महासागर का ये द्वीप भारतीयों की सबसे पसंदीदा जगहों में से एक है। अच्छी बात ये है कि भारत से सेशेल्स पहुँचने में ज्यादा समय नहीं लगता है। आप सिर्फ 5 घंटों में यहाँ आसानी से पहुँच सकते हैं।

क्यों है सेशेल्स खास?

Photo of समुद्र के खूबसूरत नजारों को देखना है तो इस आइलैंड का ये रिजाॅर्ट जन्नत है 1/7 by Rishabh Dev
श्रेय: बुकिंग।

सुनील शाह एक बिजनेसमैन हैं लेकिन आर्ट और क्रिएटिविटी में उनका इंटरेस्ट उन्हें बाकी सबसे अलग बनाती है। सुनील शाह ने एक पूरा आईलैंड खरीदा था। बाद में उन्होंने पूरे द्वीप को एक रिजॉर्ट में बदज दिया। यहाँ आने वाले सभी टूरिस्ट ये रिजाॅर्ट सबसे अनूठे एहसासों से रूबरू कराता है। रिजॉर्ट की बनावट क्रियोल तरीके से की गई है। यकीन मानिए अगर आप सुबह उठते ही समुद्र का नजारा देखेंगे, वो आपके लिए यादगार बन जाएगा। अगर आप अपनी सेशेल्स यात्रा को शानदार बनाने के लिए ये रिजाॅर्ट बिल्कुल परफेक्ट है। चाहे आप अकेले हों, फैमिली के साथ या आप पार्टनर के साथ हों। अगर आप नेचर के बीच वक्त बिताना चाहते हैं तो ये इको फ्रेंडली रिजॉर्ट आपको जन्नत से कम नहीं लगेगा।

रिजॉर्ट के बारे में

Photo of समुद्र के खूबसूरत नजारों को देखना है तो इस आइलैंड का ये रिजाॅर्ट जन्नत है 2/7 by Rishabh Dev
श्रेय: बुकिंग।
Photo of समुद्र के खूबसूरत नजारों को देखना है तो इस आइलैंड का ये रिजाॅर्ट जन्नत है 3/7 by Rishabh Dev
श्रेय: बुकिंग।
Photo of समुद्र के खूबसूरत नजारों को देखना है तो इस आइलैंड का ये रिजाॅर्ट जन्नत है 4/7 by Rishabh Dev
श्रेय: बुकिंग।
Photo of समुद्र के खूबसूरत नजारों को देखना है तो इस आइलैंड का ये रिजाॅर्ट जन्नत है 5/7 by Rishabh Dev
श्रेय: बुकिंग।

इस आइलैंड रिजॉर्ट की बनावट 1930 में चलने वाले क्रियोल तरीके से हुई है। इसको बनाने का काम भारत के आर्किटेक्ट टोनी जोसेफ ने किया है। इस रिजॉर्ट में रहने के लिए 10 विला हैं। हर विला में प्राइवेट पूल, शॉवर, टीवी और वाईफाई के साथ बटलर की भी सुविधा है। ये इस द्वीप का इकलौता रिजॉर्ट है इसलिए समझिए पूरा बीच यहाँ आने वालों के लिए ही है। आप किसी भी विला से बीच तक आसानी से पहुँच सकते हैं। रिजॉर्ट में 2 रेस्त्रां हैं जहाँ हर तरह का खाना मिलता है। इसकी खास बात ये है रेस्त्रां में इस्तेमाल होने वालीं सब्जियाँ और फल। जो रिजॉर्ट में ही उगाए जाते हैं इसलिए रेस्त्रां का खाना एकदम ताजा और बेहद स्वादिष्ट होता है।

रिजॉर्ट में सभी प्रकार की आधुनिक सुविधाएँ हैं लेकिन यहाँ की हर चीज में क्रियोल आर्किटेक्चर की झलक दिखाई देगी। रिजॉर्ट को बनाने में ज्यादातर लकड़ी का इस्तेमाल किया गया है। यही वजह है कि यहाँ आप खुद को प्रकृति के बेहद करीब पाएंगे। यहाँ के कमरों में सदियों पुराना फर्नीचर है जो आपको समुद्री लुटेरों के वाले सेशेल्स के समय में वापस ले जाता है।

इस रिजॉर्ट में स्पा की सुविधा भी है। कैनोपी के बीच बसा हुए ये वैलनेस सेंटर अपने पुराने मसाज के तरीकों के लिए फेमस है। यहाँ आप कई तरह के मसाज करवा सकते हैं। स्पा के पास में जिम और योगा करने की भी जगह है। जहाँ एक्सरसाइज करने के लिए आधुनिक मशीनों के साथ योगा ट्रेनर भी है।

Photo of समुद्र के खूबसूरत नजारों को देखना है तो इस आइलैंड का ये रिजाॅर्ट जन्नत है 6/7 by Rishabh Dev
श्रेय: बुकिंग।

राउंड आइलैंड सेंट एन नेशनल मरीन पार्क का हिस्सा है। ये आईलैंड प्रकृति से भरपूर हरा-भरा है। इसमें किसी तरह का कोई नुकसान न हो इसका खास ध्यान रखा गया है। सुनील शाह ने खुद इस द्वीप पर 20 हजार पौधे और 200 स्थानीय पेड़ लगाएं हैं। रिजॉर्ट में कोई भी काम करने से पहले, उससे होने वाले नुकसान के बारे में सोचा जाता है। प्रकृति से हाथ मिलाने वाले इस रिजॉर्ट में ठहरने वाले लोगों को यहाँ की स्थानीय वनस्पति के बारे में बताने के लिए टूर दिए जाते हैं।

इन सारी चीजों के अलावा इस रिजॉर्ट में गेम खेलने का भी ऑप्शन है। आप चाहें तो सेंट एन मरीन पार्क में पानी से जुड़े इन खेलों का मजा ले सकते हैं। यहाँ आप सनॉर्केलिंग कर सकते हैं, रंगीन कोरल और मछलियों को देख सकते हैं। यहाँ डाइविंग और कयाकिंग करने की सुविधा भी है। अगर आप समुद्र की असली खूबसूरती देखना चाहते हैं तो सनसेट के समय रिजॉर्ट से बोट लीजिए और समुद्र के तट के शांत पानी में कुछ पल जरूर गुजारिए।

फूड

Photo of समुद्र के खूबसूरत नजारों को देखना है तो इस आइलैंड का ये रिजाॅर्ट जन्नत है 7/7 by Rishabh Dev
श्रेय: बुकिंग।

इस रिजॉर्ट में दो रेस्त्रां हैं, बाउंटी और कास्ट आवे। बाउंटी में लजीज क्रिओली और सेशेली खाना मिलता है। इन सभी डिशों को पारंपरिक तरीकों से बनाया जाता है। जिससे खाने का स्वाद और बढ़ जाता है। इसके आलवा यहाँ कई सारी डिशों का भी ऑप्शन है। अगर आप शराब पीना पसंद करते हैं तो आपको कास्ट अवे जाना चाहिए। आप यहाँ कॉकटेल से लेकर कई तरह की ड्रिंक्स का मजा उठा सकते हैं।

खर्च

इस खूबसूरत रिजॉर्ट में रहना है तो आपको अपनी जेब तो ढीली करनी ही पड़ेगी। इस प्राइवेट पूल विला की कीमत 54 हजार 876 रुपए है। इसे बुक करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

कब जाएं?

सेशेल्स जाने का सबसे अच्छा समय अप्रैल से मई और अक्टूबर से नवंबर तक है। इस समय यहां का मौसम खुशनुमा रहता है और बारिश भी नहीं होती है। ये समय स्विमिंग और सनोर्केलिंग करने के लिए भी एकदम सही है।

क्या करें?

मोयेने द्वीप

ये सेशेल्स का सबसे छोटा नेशनल पार्क है। यहाँ आप टहल सकते हैं क्योंकि इस द्वीप के दोनों बीच एकदम शांत और खूबसूरत नजारों से भरी हुई हैं। इस द्वीप पर म्यूजियम भी है जहाँ आइलैंड के इतिहास को संजोया गया है। ये द्वीप रिजॉर्ट से थोड़ी ही दूर पर है इसलिए आप कयाकिंग करते हुए आराम से यहाँ पहुँच सकते हैं।

प्रास्लिन

अगर आपने सेशेल्स की बीच की फोटो देखी हैं वो सारी फोटोज इसी जगह की हैं। प्रास्लिन सेशेल्स का सबसे फेमस और खूबसूरत आईलैंड है। यही वजह है कि यहाँ का अंसे लाजिओ द्वीप दुनिया के सबसे खूबसूरत बीच में से एक है। अंसे लाजिओ को यूनेस्को की सूची में भी जगह मिल चुकी है क्योंकि यहाँ दुर्लभ ताड़ के पेड़ देखने को मिलते हैं। इस द्वीप पर खाने की कोई कमी नहीं है। आपको हर जगह रेस्त्रां और कैफे मिल जाएँगे।

माहे

सेशेल्स कई सारे छोटे द्वीपों का समूह है। अगर आप यहाँ की संस्कृति को नजदीक से देखना और समझना चाहते हैं आपकी माहे आइलैंड जाना चाहिए। ये सेशेल्स की सबसे बड़ी और आबादी वाली जगह है। यहाँ वॉटरफॉल और जंगल हैं जहाँ आप हाइकिंग कर सकते हैं। सुकून के पल बिताने के लिए बेहतरीन नजारों वाले समुद्र तट हैं। अगर आपको एडवेंचर पसंद है तो रॉक क्लाइंबिंग, कयाकिंग और स्कूबा डाइविंग कर सकते हैं। कुल मिलाकर यहाँ वो सबकुछ है जिसकी आपको जरूरत है। सेशेल्स के बारे में और जानकारी के लिए ट्रिपोटो के ट्रैवल पेज को यहाँ देखें।

कैसे पहुँचे?

मुंबई से माहे तक फ्लाइट से जाने और वापस लौटने का किराया 19,656 रुपए होता है। माहे से रिजॉर्ट 10 मिनट की दूरी पर है। जहाँ आप फेरी लेकर पहुँच सकते हैं।

क्या आपने कभी मुंबई की यात्रा की है? अपने सफर के अनुभव को शेयर करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

रोज़ाना वॉट्सऐप पर यात्रा की प्रेरणा के लिए 9319591229 पर HI लिखकर भेजें या यहाँ क्लिक करें।

ये आर्टिकल अनुवादित है। ओरिजनल आर्टिकल पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।