इन 3 जगहों पर हैं 98 समुद्री तट! आपको इनमें से कौन सी बीच पसंद है?

Tripoto

मेरे हिसाब से घुमक्कड़ी में कोई नियम नहीं होते हैं। कब, कहाँ, कैसे और कितने दिनों के लिए जाना है इसका फैसला केवल घूमने वाले इंसान पर निर्भर करता है। कुछ लोगों को स्लो ट्रैवल करना पसंद होता है और कुछ लोग कम समय में सारी मुमकिन जगहों को देख लेना चाहते हैं। लेकिन घुमक्कड़ी का एक पहलू ऐसा है जो इन दोनों तरीकों में सामान्य रहता है। वो है आप अपनी ट्रिप से क्या चाहते हैं? ये सवाल आपको पेचीदा जरूर लग सकता है लेकिन इसका जवाब ढूंढ लेना जरूरी है। ऐसा इसलिए क्योंकि अगर छुट्टियों से आपका मतलब दूर तक फैला समुद्र, तट से टकराती लहरें और रेतीले किनारे पर टहलने से है तो जनाब केरल, गोवा और अंडमान इन तीनों जगहों पर ऐसी चीजों की कोई कमी नहीं है। लेकिन अगर इन तीनों जगहों की सुंदर बीचों को कुछ पल के लिए नजरअंदाज कर दिया जाए तो ये जगहें रहने, खाने और खरीदारी करने के लिए कैसी हैं? आपकी ये मदद हम कर देते हैं।

भारत के बेस्ट बीच डेस्टिनेशन के लिए फेस ऑफ!

बीच

1. गोवा

गोवा को हमेशा से ही भारत का सबसे बढ़िया बीच डेस्टिनेशन माना जाता है। अपने हिप्पी और पार्टी कल्चर के लिए मशहूर होने के साथ-साथ ये जगह शांत और सुंदर समुद्री तटों का घर भी है। गोवा में क्वेरिम और अरंबोल बीच से लेकर अंजुना, मंद्रेम, बगा, वागेटर बीच तक ऐसी कई बीच हैं जो आपको जरूर पसंद आएँगी। गोवा में हर तरह के बीच प्रेमी के लिए एक खास बीच है इसलिए ये जगह हर तरह के घुमक्कड़ के लिए बिल्कुल परफेक्ट है।

Photo of इन 3 जगहों पर हैं 98 समुद्री तट! आपको इनमें से कौन सी बीच पसंद है? 1/14 by Deeksha
श्रेय: वाओ क्लब

2. केरल

अगर बढ़िया छुट्टियों से आपका मतलब केवल बीच से है तो आपको गोवा जाना चाहिए। लेकिन अगर आप बीच से बढ़कर एक शानदार अनुभव की तलाश कर रहे हैं तो आपके लिए केरल से बेहतर जगह और कोई नहीं होगी। केरल जहाँ एक तरफ कोवलम, वरकला, कन्नूर और बेकल जैसे खूबसूरत समुद्री तटों से सजा हुआ है। वहीं दूसरी तरफ ये राज्य अपने चाय और मसाले के बागानों लिए एक खूबसूरत हिल स्टेशन में भी बदल जाता है। केरल में आप तरह-तरह की रोमांचक चीजों का अनुभव ले सकते हैं। आप एलेप्पी में बैकवॉटर्स पर शानदार क्रूज की सवारी कर सकते हैं। अगर आपको प्राकृतिक सुंदरता पसंद है तो वायनाड के जंगलों में घूम सकते हैं। इन जंगलों में आप तरह-तरह के वनस्पतियों और जानवरों के बारे में जानकारी ले सकते हैं। इसके अलावा आप चाहें तो इन्हीं जंगलों के बीच बने शांत और सुंदर ट्री हाउस में भी रात गुजार सकते हैं। लकड़ी से बने इस आशियाने में रहने का अनुभव सचमुच में आपके बेहद खास पलों में शुमार हो जाएगा।

3. अंडमान

हममें से ज्यादातर लोगों का एक सपना होता है। उस सपने में हम अपने बालों को हवा में लहराते हुए किसी सुंदर समुद्र के किनारे रेत पर चल रहे होते हैं। अगर आप अपने इस सपने को असल में जीना चाहते हैं तो आपको अंडमान और निकोबार आना चाहिए। बंगाल की खाड़ी में बसा लगभग 300 द्वीपों का ये समूह सचमुच में बिल्कुल जन्नत जैसा है। यहाँ ऐसी बहुत सारी बीच हैं जहाँ आप फुरसत के पल बिता सकते हैं। राधानगर बीच, रॉस और स्मिथ आइलैंड बीच, लक्ष्मणपुर बीच, नील आइलैंड बीच और लालाजी बे बीच वो शानदार जगहें हैं जहाँ आकर आपका मन खुश हो जाएगा। अंडमान के लगभग सभी तटों पर सफेद रेत है और ये सभी बीच मंग्रोव के जंगलों से घिरी हुई हैं। अंडमान में समुद्री जीवन की खूबसूरत और बड़ी वैरायटी है। इसलिए यहाँ आप स्कूबा डाइविंग और स्नॉर्केलिंग जैसी चीजें करने का भी मजा उठा सकते हैं।

Photo of इन 3 जगहों पर हैं 98 समुद्री तट! आपको इनमें से कौन सी बीच पसंद है? 3/14 by Deeksha
श्रेय: 1आईइवी

क्या करें?

1. गोवा

• गोवा की कलंगुट और बागा बीच पर नाइट क्लब, टैटू पार्लर और पानी में होने वाले रोमांचक खेलों का खास चलन है। इसलिए अगर आप गोवा आएँ तो इन चीजों का अनुभव जरूर लें।

• गोवा का पार्टी कल्चर केवल भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में फेमस है। इसलिए आपकी गोवा यात्रा वगेटर बीच पर बिना पार्टी का मजा लिए अधूरी है।

• मोरजिम में बियर पीते हुए कोई बढ़िया किताब पढ़ने का अनुभव लें।

• अंजुना बीच के बाजारों में शॉपिंग करें। गोवा के इन रंग-बिरंगे बाजारों में कम दामों में अच्छे कपड़े मिल जाते हैं इसलिए खरीदारी करना बिल्कुल ना भूलें।

2. केरल

• नीलकुरिंजी फूलों को देखने के लिए एर्नाकुलम नेशनल पार्क जरूर जाएँ । ये फूल 12 सालों में एक बार खिलते हैं इसलिए इन्हें देख लेना चाहिए।

• मुन्नार की घुमावदार पहाड़ियों पर साइकिल चलाने का मजा उठाएँ। शांत माहौल और ठंडी हवा के बीच साइकिल चलना आपको जरूर पसंद आएगा।

• भारत के सबसे अच्छे बीच डेस्टिनेशन के आयुर्वेदिक स्पा में आयुर्वेदिक मसाज करवाएँ। आप अपनी सुविधा और जरूरत के अनुसार कोई भी पैकेज ले सकते हैं। इन पैकेजों के लगभग दाम 1500 रुपए से 3000 रुपए तक होते हैं।

3. अंडमान

• हरे-भरे ताड़ के पेड़ों से सजी सुंदर कॉर्बिन कोव बीच पर टहलें।

• सेल्यूलर जेल में आकर्षक लाइट एंड साउंड शो देखें। यकीन मानिए ये शो इतना शानदार होता है कि आप इसमें खो जाएँगे।

• अंडमान की राधानगर बीच भारत के सबसे लोकप्रिय समुद्र तटों में से है। इसलिए अगर आप अंडमान जाएँ तो इस बीच पर समय बिताना बिल्कुल ना भूलें।

• एलीफेंट बीच पर फिशिंग और सनॉर्केल जैसे रोमांचक खेलों का मजा लें।

कहाँ खाएँ?

Photo of इन 3 जगहों पर हैं 98 समुद्री तट! आपको इनमें से कौन सी बीच पसंद है? 7/14 by Deeksha

गोवा

1. कर्लीस, अंजुना बीच- कर्लीज में खाना खाने जैसा एहसास शायद ही आपको कहीं और मिलेगा। समुद्र के किनारे पर बना ये कैफे लहरों की आवाज से भरा रहता है जिससे आपका खाना खाने का अनुभव और भी बढ़ जाएगा।

2. जेमीज रेस्त्रां- अगर आप कम पैसों में अच्छा और स्वादिष्ट खाना चाहते हैं तो आपको बागा बीच पर बने इस रेस्त्रां में आना चाहिए।

3. थलासा गोवा- गोवा के ओजरन में बना ये कैफे ग्रीक खाने के लिए मशहूर है।

केरल

थेक्कडी

1. आउर प्लेस- यूरोपीय और कॉन्टिनेंटल खाने के लिए मशहूर ये छोटा-सा कैफे आपकी हर तरह की भूख के लिए बढ़िया जगह है।

2. स्पाइस गार्डन- इस कैफे के आस-पास का इलाका मसालों के बागानों से भरा हुआ है और इसी वजह से इस जगह का ये नाम रखा गया है।

कुमारकोम

1. एत्तुकैटू- इस रेस्त्रां में आप दिन के किसी भी समय आ जाइए आपका स्वागत हमेशा बढ़िया खाने के साथ ही होगा।

2. बकर्स गोर्मेट हाउस (ताज विवांता)- केरल की खूबसूरती को निहारते हुए कुमारकोम में बसे ताज होटल की बेहतरीन मेहमाननवाजी और स्वादिष्ट खाने का स्वाद बिल्कुल नहीं भूलिएगा। शानदार नजारों से सजे इस खूबसूरत रिजॉर्ट के आगे आपको बड़े-बड़े इंटरनेशनल होटल भी फीके लग सकते हैं।

मुन्नार

1. सरावना भवन- अगर आप पारंपरिक मलयाली और तमिल खाने का स्वाद लेना चाहते हैं तो आपको मुन्नार की इस जगह पर आना चाहिए।

2. फायर ग्रिल- सुरमई नजारों वाले इस रेस्त्रां में रात के समय खाना खाने का एहसास सबसे अलग है। अगर आप मुन्नार के सबसे सुंदर नजारों को देखना चाहते हैं तो आपको इस रेस्त्रां में आना चाहिए।

थरिस्सुर

1. अगर आप लोकल खाने के साथ-साथ जायकेदार चाइनीज खाने का स्वाद लेना चाहते हैं तक बिना ज्यादा सोचे थरिस्सुर में बसे लूलू गार्डन में चले आइए।

अंडमान

1. द अंडमान किचन

अंडमान की खूबसूरती में बसे इस टैरेस रेस्त्रां में आप तरह-तरह का खाना खाने का मजा उठा सकते हैं। रेस्त्रां में चाइनीज से लेकर कॉन्टिनेंटल खाने तक हर वैरायटी का खाना मिलता है इसलिए ये जगह आपको खूब पसंद आएगी।

2. द पिंक फ्लाई बार

अगर आप बीच पर घूमने से आपका मन भर चुका है तो आपको यहाँ आना चाहिए। इस जगह की सजावट इतनी धमाकेदार है कि आपको बोर होने का एक मौका नहीं मिलेगा।

3. बे आइलैंड होटल रेस्त्रां

खाने के मामले में इस जगह का कोई मुकाबला नहीं है। पोर्ट ब्लेयर की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली इस जगह पर लाजवाब खाने के साथ-साथ आपको समुद्र के आकर्षक नजारे भी मिलते हैं जो आपका मन मोह लेंगे।

कहाँ ठहरें?

केरल

1. ग्रैंड एग्जॉटिका विला- 2500 रूपए

Photo of इन 3 जगहों पर हैं 98 समुद्री तट! आपको इनमें से कौन सी बीच पसंद है? 8/14 by Deeksha

2. कॉफी रूट्स रिजॉर्ट- 3000 रुपए

Photo of इन 3 जगहों पर हैं 98 समुद्री तट! आपको इनमें से कौन सी बीच पसंद है? 9/14 by Deeksha

गोवा

1. संटियागो बीच रिजॉर्ट- 3000 रुपए

Photo of इन 3 जगहों पर हैं 98 समुद्री तट! आपको इनमें से कौन सी बीच पसंद है? 10/14 by Deeksha

2. अंजुना बीच रिजॉर्ट- 2408 रुपए

Photo of इन 3 जगहों पर हैं 98 समुद्री तट! आपको इनमें से कौन सी बीच पसंद है? 11/14 by Deeksha

अंडमान

1. सिंक्लेयर बेव्यू- लगभग 9000 रुपए

Photo of इन 3 जगहों पर हैं 98 समुद्री तट! आपको इनमें से कौन सी बीच पसंद है? 12/14 by Deeksha

2. अनुगमा रिजॉर्ट- लगभग 2800 रुपए

Photo of इन 3 जगहों पर हैं 98 समुद्री तट! आपको इनमें से कौन सी बीच पसंद है? 13/14 by Deeksha

3. क्रॉस बिल बीच रिजॉर्ट- लगभग 3200 रुपए

Photo of इन 3 जगहों पर हैं 98 समुद्री तट! आपको इनमें से कौन सी बीच पसंद है? 14/14 by Deeksha

तो आपको क्या पसंद है?

क्या आपने इन तीनों में से किसी जगह की यात्रा की है? अपने अनुभव को शेयर करने के लिए यहाँ क्लिक करें

रोज़ाना वॉट्सएप पर यात्रा की प्रेरणा के लिए 9319591229 पर HI लिखकर भेजें या यहाँ क्लिक करें

ये आर्टिकल अनुवादित है। ओरिजिनल आर्टिकल पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें