सत्ताल झील :सात झीलों का एक आकर्षक समूह, जो आज हैं उत्तराखंड के प्रमुख पर्यटन स्थलों में सबसे खास

Tripoto
30th May 2021
Photo of सत्ताल झील :सात झीलों का एक आकर्षक समूह, जो आज हैं उत्तराखंड के प्रमुख पर्यटन स्थलों में सबसे खास by Smita Yadav
Day 1

सत्ताल भारत के उत्तराखंड का एक प्रमुख पर्यटन स्थल है जो सात ताजे पानी की झीलों के समूह के लिए काफी प्रसिद्ध है। जैसा की आप इस जगह के नाम से ही समझ गए होंगे। मैं आपको बता दूं कि इस जगह का सत्ताल नाम इन सात झीलों की वजह से ही पड़ा। सत्ताल उत्तराखंड में घूमने की सबसे अच्छी जगहों में से एक है। और आजकल यह जगह पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र भी बन चुकी हैं। पर्यटक इस जगह पर कई प्रवासी पक्षियों के झुंड को इन साथ देख सकते हैं और यहाँ के बेहतरीन प्राकृतिक नजारों का आनंद भी ले सकते हैं। सत्ताल पर्यटन स्थल प्रकृति और पक्षी प्रेमियों के लिए स्वर्ग के सामान है। यहाँ की सुंदरता की तो क्या ही बात करूं। यह स्थल कुमाऊँ क्षेत्र में समुद्र तल से 1370 मीटर की ऊँचाई पर स्थित है, जहाँ पर्यटक इस क्षेत्र में सात परस्पर जुड़ी झीलों का दौरा कर सकते हैं और यहाँ पर चारों तरफ हरियाली देखने को मिलती हैं साथ ही यहाँ ओक के साथ हरे भरे वातावरण को देख पर्यटक इस स्थल का आनंद लें सकते हैं। प्रकृति का यह अनोखा उपहार, सत्ताल! कई प्रजातियों की चिड़ियों का घर भी है। यह कहना ग़लत नहीं होगा की सत्ताल फ़ोटोग्राफ़रों के लिए भी सबसे उत्तम स्थान है। तो आइए उत्तराखंड के इस खूबसूरत स्थल के बारे में विस्तार रूप से जानते हैं।

Tripoto हिंदी के इंस्टाग्राम से जुड़ें

सत्ताल में घूमने लायक खूबसूरत पर्यटन और आकर्षण स्थल

सत्ताल उत्तराखंड का एक प्रमुख पर्यटन स्थल है, अगर आप यहाँ की यात्रा करने जा रहें हैं तो नीचे दिए गए पर्यटक आकर्षणों की यात्रा कर सकते हैं। ये स्थल यहाँ के खूबसूरत पर्यटन के आकर्षण का केंद्र हैं।

सेवन लेक: सात झीलों का समूह

Photo of सत्ताल झील :सात झीलों का एक आकर्षक समूह, जो आज हैं उत्तराखंड के प्रमुख पर्यटन स्थलों में सबसे खास by Smita Yadav

सत्ताल झील का मतलब होता है सात झीलों का समूह। यहाँ पर्यटक सात परस्पर जुड़ी झीलों राम ताल, लक्ष्मण ताल, सीता ताल, नल दमयंती ताल, पन्ना ताल, पूर्ण ताल और सुख ताल का आनंद ले सकते हैं। सत्ताल झील समुद्र तल से 1288 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। इसकी लंबाई 19 मीटर, चौड़ाई 315 मीटर और गहराई 150 मीटर है। सत्ताल झील के आसपास की प्राकृतिक खूबसूरती और हरा-भरा वातावरण पर्यटकों को काफी आकर्षित करता है। सत्ताल झील उत्तराखंड का एक ऐसा पर्यटन स्थल है जहाँ पर पूरे साल मौसम अच्छा रहता है। हालांकि गर्मियों के मौसम में यहाँ बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं।

भीमताल

Photo of सत्ताल झील :सात झीलों का एक आकर्षक समूह, जो आज हैं उत्तराखंड के प्रमुख पर्यटन स्थलों में सबसे खास by Smita Yadav

भीमताल नैनीताल के प्रसिद्ध पर्यटक स्थानों में आता है। यह लगभग नैनीताल से 22 किलोमीटर की दूरी पर है। यह पर्यटन स्थल अपनी खूबसूरत भीमताल झील और द्वीप के लिए जाना जाता है। भीमताल समुद्र तल से 1370 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। इस झील के तट पर ही बना है भिमेशवर मंदिर, जिसे कहा जाता है की पांडवों में से एक भाई भीम ने ही खुद बनाया था। नैनीताल से कोई टैक्सी या कार किराए पर बुक करके आप इस खूबसूरत जगह पर पहुँच सकते हैं।

सुभाष धारा

Photo of सत्ताल झील :सात झीलों का एक आकर्षक समूह, जो आज हैं उत्तराखंड के प्रमुख पर्यटन स्थलों में सबसे खास by Smita Yadav

सुभाष धारा प्राकृतिक झरना है जो भीमताल के पास ओक के घने जंगल में बहता है। यह झरना बड़ी संख्या में पर्यटकों को पानी तरफ आकर्षित करता है। इस झरने के साफ पानी निहारने और फोटो क्लिक करने के लिए यहाँ भारी संख्या में पर्यटक जाते हैं। और यहाँ के आस पास के लोग इस खूबसूरत जगह पर खासकर पिकनिक स्पॉट के रूप में छुट्टियां मनाने आते हैं।

तितली संग्रहालय

Photo of सत्ताल झील :सात झीलों का एक आकर्षक समूह, जो आज हैं उत्तराखंड के प्रमुख पर्यटन स्थलों में सबसे खास by Smita Yadav

यह संग्रहालय सत्ताल के प्रमुख आकर्षण में से एक है। अगर आप सत्ताल की यात्रा पर जा रहें हैं तो बटरफ्लाई फार्म या संग्रहालय को अपनी लिस्ट में अवश्य शामिल करें। बटरफ्लाई फार्म संग्रहालय जॉन एस्टेट में स्थित एक ऐसी जगह है जो आपको प्रकृति के करीब महसूस कराएगी। तितली संग्रहालय में कीटों की लगभग 110 प्रजातियों और तितलियों की 2500 से अधिक विभिन्न प्रजातियों का आवास है। यह जगह प्रकृति प्रेमियों के लिए एक स्वर्ग के सामान है। यहाँ आने वाला हर व्यक्ति इस जगह की खूबसूरती का दीवाना हो जाता हैं।

ऐतिहासिक जगह मेथोडिस्ट आश्रम

Photo of सत्ताल झील :सात झीलों का एक आकर्षक समूह, जो आज हैं उत्तराखंड के प्रमुख पर्यटन स्थलों में सबसे खास by Smita Yadav

मेथोडिस्ट आश्रम एक ऐसा स्थान है जो शहर के ऐतिहासिक महत्व को प्रदर्शित करता है। यह आश्रम महात्मा गाँधी के एक दोस्त स्टेनली जोन्स के द्वारा वर्ष 1930 में बनाया गया था। यह सेंट जॉन्स चर्च आश्रम के परिसर में स्थित है, जो इस स्थान को एकांत और शांति का अनुभव देता है। यहाँ आकर काफी शांति का अनुभव होता हैं। तो जब भी सत्ताल जाए इस जगह ज़रूर जाएं।

सत्ताल की यात्रा के लिए रोमांचक गतिविधियां

Photo of सत्ताल झील :सात झीलों का एक आकर्षक समूह, जो आज हैं उत्तराखंड के प्रमुख पर्यटन स्थलों में सबसे खास by Smita Yadav

अगर आप फिशिंग का मजा लेना चाहते हैं, तो सत्ताल झील आपके लिए सबसे अच्छा स्थान हो सकती है। यहाँ पर पर्यटकों के लिए फिशिंग करने का सामान किराये पर लेने की सुविधा उपलब्ध है। यहाँ के प्राकृतिक वातावरण के बीच फिशिंग करने का रोमांच ही अलग है। सत्ताल झील आकर आप बोटिंग का भी आनंद उठा सकते हैं। पहाड़ों से घिरी खूबसूरत झील में शांत वातावरण के बीच बोटिंग करना सुकून के अनुभव कराता है। इसके अलावा आप यहाँ ट्रैकिंग और साइकलिंग का भी मजा ले सकते हैं। पक्षियों से प्यार करने वालों के लिए भी सत्ताल झील काफी खास जगह है। यहाँ पर्यटकों को कई आकर्षक पक्षी जैसे बारबेट्स, हिमालयी किंगफिशर, बेबीब्लर्स, हिमालयन ग्रिफन, डॉलर बर्ड आदि के दीदार होते हैं।

सत्ताल घूमने जाने का सबसे अच्छा समय

गर्मियों के दौरान सत्ताल की यात्रा काफी सुखद होती है। क्योंकि इस दौरान जहाँ देश में सब जगह गर्मी होती है। वहीं सत्ताल में अच्छा मौसम होता है। मार्च-जून और सितंबर-दिसंबर के महीनों के दौरान सत्ताल की यात्रा करना सबसे अच्छा है। सर्दियों के समय यहाँ कड़ाके की ठंड पड़ती है, लेकिन इस दौरान यहाँ का दृश्य बेहद लुहावना होता है। अगर आप सर्दियों के दौरान यात्रा करते हैं तो ऊनी कपड़े लेकर यहाँ आए। बारिश के मौसम में यहाँ की यात्रा करना थोड़ा मुश्किल है।

सत्ताल उत्तराखंड कैसे पहुंचें

पर्यटक यहाँ सीधे रेल मार्ग और हवाई मार्ग के द्वारा नहीं पहुंच सकते हैं। यहाँ से नजदीकी हवाई अड्डा लगभग 50 किलोमीटर दूर पंतनगर में है, जो दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से सीधा जुड़ा हुआ है। सत्ताल झील से नजदीकी रेलवे स्टेशन लगभग 28 किलोमीटर दूर काठगोदाम में है। सत्ताल झील सड़क मार्ग द्वारा कई प्रमुख शहरों से सीधी जुड़ी हुई है। नैनीताल, देहरादून, हरिद्वार और ऋषिकेश से सत्ताल झील जाने के लिए बस सेवा उपलब्ध है। इसके अलावा आप मसूरी, रुद्रप्रयाग, कौसानी, रानीखेत और उत्तरकाशी से भी बस के द्वारा सत्ताल झील जा सकते हैं। दिल्ली से सत्ताल झील जाने के लिए लगातार बसें चलती हैं। इस प्रकार आपको यहाँ आने में कोई दिक्कत नहीं होगी।

क्या आपने भी सत्ताल की यात्रा की हैं अपने अनुभव को हमारे साथ शेयर करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

कैसा लगा आपको यह आर्टिकल, हमें कमेंट बॉक्स में बताएँ।

बांग्ला और गुजराती में सफ़रनामे पढ़ने और साझा करने के लिए Tripoto বাংলা और Tripoto ગુજરાતી फॉलो करें

Tripoto हिंदी के इंस्टाग्राम से जुड़ें और फ़ीचर होने का मौक़ा पाएँ।