हिमाचल सबसे खूबसूरत राज्यों में से एक है। हिमाचल की वादियों का ही तो चार्म है कि लोग बार-बार हिमाचल जाने की हसर रखते हैं। हिमाचल में सबसे पहले लोग जिस जगह पर जाते हैं वो है शिमला। शिमला पहाड़ों और घने जंगलों वाला एक फेमस टूरिस्ट डेस्टिनेशन है। मशहूर होने के बावजूद ये जगह छोटे शहर जैसा बर्ताव करता है। यहाँ आकर जिंदगी स्लो चलने लगती है। लोग शिमला आते हैं और कुछ जगहों को ही घूमकर चले जाते हैं। शिमला को अच्छे-से कैसे घूमा जाए? ये हमको आपको बताते हैं।
Tripoto हिंदी के इंस्टाग्राम से जुड़ें
किसी भी शहर को अच्छे-से देखना है तो उस जगह को पैदल नापना चाहिए। शिमना के मध्य भाग के पहले गाड़ियों को रोक दिया जाता है। जिससे आप शहर को पैदल-पैदल देख सकते हैं। शिमला को अच्छे-से घूमना है तो आपके पास कम से कम 3 दिन का समय तो होना ही चाहिए। शिमला के आसपास कुफरी और चैल जैसी खूबसूरत जगहें हैं जो शिमला की यात्रा को यादगार बना देंगी।
कैसे पहुँचे?
शिमला नेशनल हाइवे से नई दिल्ली और चंडीगढ़ से अच्छी तरह से कनेक्टेड है। वाया रोड दिल्ली से शिमला पहुँचने में लगभग 10 घंटे लगते हैं। दिल्ली-शिमला के लिए बहुत सारी वोल्वो बसें चलती हैं। सबसे नजदीकी कालका रेलवे स्टेशन है जो शिमला से 96 किमी. की दूरी पर है।
कालका-शिमला एक फेमस रूट है जिससे आपको शिमला जरूर आना चाहिए। कालका-शिमला रूट पर टेन हर रोज 4 बार चलती है। शिमला की आसपास की जगहों पर जाने के लिए आप शिमला से टैक्सी बुक कर सकते हैं। इसके अलावा हिमाचल राज्य परिवहन की बसें और प्राइवेट बसों से भी इन जगहों पर पहुँच सकते हैं।
शिमला पैकेज की बुकिंग के लिए क्लिक करें
दिन 1
दिन की शुरुआत मॉल रोड के साथ
शिमला में मॉल रोड, रिज और चर्च शिमला में देखने और घूमे वाली जगहें हैं। यहाँ से पहाड़ों और घने जंगलों का खूबसूरत नजारा दिखाई देता है। आप इन जगहों पर बिल्कुल सुबह-सुबह जाएं। उस समय यहाँ पर भीड़ नहीं होती है। आप इस जगह का अनुभव अच्छे से ले पाएंगे। आपको शिमला में इसे तो करना ही चाहिए।
विसरेगल लॉज का टूर

शिमला के विसरेगल लॉज को अब राष्ट्रपति हाउस के नाम से जाना जाता है। ये शिमला की सबसे पुरानी जगहों में से एक है। शिमला की पहाड़ी पर स्थित ये राॅयल हवेली की सैर आपको दोपहर में करनी चाहिए। ये इमारत विक्टोरियन युग की याद दिलाती है। आपको बता दें कि जब अंग्रेजों का भारत पर राज था, उस समय शिमला भारत की ग्रीष्मकालीन राजधानी हुआ करती थी। ये शिमला की ऐतहासिक जगहों में से एक है। विसरेगल लॉज सुबह साढ़े 9 बजे से शाम के साढ़े 5 बजे तक खुला रहता है। सोमवार को ये जगह बंद रहती है। इसके अंदर जाने के लिए भारतीयों के लिए 40 रुपए और विदेशियों को 85 रुपए देने होते हैं।
जाखू मंदिर जाएं

शिमला पहाड़ों वाला शहर है। इसके पास में ही समुद्र तल से 8 हजार फीट की ऊँचाई पर जाखू मंदिर है। यहाँ से आपको शिमला के सबसे खूबसूरत नजारों को देखने का मौका मिलेगा। यहाँ तक पहुँचने के लिए आपको पैदल चलना पड़ता है। चीड़ के पेड़ों से गुजरता हुआ ये रास्तो जाखू मंदिर की चोटी पर जाता है। अगर आप पैदल कम चलते हैं तो आपको थकान जरूर होगी। जाखू मंदिर में भगवान हनुमान जी की 30 मीटर ऊँची मूर्ति है। जाखू मंदिर सुबह 5 बजे से दोपहर के 12 बजे तक और 4 बजे से रात के 9 बजे तक खुला रहता है। शिमला में दिन के आखिर में ये जगह देखने के लिए बेस्ट है।
दूसरा दिन
कुफरी
शिमला के आसपास की जगहों को देखे बिना आपकी शिमला की ट्रिप अधूरी ही रहेगी। शिमला आएं तो कुफरी जाना तो बनता है। कुफरी शिमला से 20 किमी. के दायरे में है। आप शिमला कुफरी और नालदेहरा की एक दिन की यात्रा की प्लानिंग कर सकती है और रात में वापस शिमला लौट सकती हैं।
1- कुफरी फन वर्ल्ड

अगर आप ऐडवेंचर के शौकीन हैं तो फन वर्ल्ड आपके लिए बढ़िया जगह है। यहाँ पर आप गो-कार्टिंग ट्रैक कर सकते हैं। इसके अलावा हिमालय की इन पहाड़ियों में एड्रेनालाईन का अनुभव ले सकते हैं। कुफरी के पार्क में अपने दोस्तों और परिवार के साथ वक्त बिता सकते हैं। दोपहर में यहाँ पर कई प्रकार की सवारी और पूल को मजा ले सकते हैं। कुफरी फन वर्ल्ड सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक खुला रहता है। कुफरी फन वर्ल्ड में जाने के लिए 500 रुपए देने पड़ते हैं। इस पार्क में आप तीन घंटे तक रह सकते हैं।
2- महासू चोटी
महासू पीक कुफरी की सबसे ऊँची जगहों में से एक है। इस जगह तक पहुँचने के लिए आप ट्रेकिंग कर सकते हैं। इसके अलावा आप घोड़े और खच्चरों की मदद से महासू पीक पर पहुँच सकते हैं। यहाँ से आप केदारनाथ, बद्रीनाथ समेत कई पहाड़ियों के मनोरम नजारों को देख सकते हैं।
दिन 3
चैल
अपनी शिमला की यात्रा में आपको एक जगह को और शामिल करना चाहिए। शिमला से 45 किमी. की दूरी पर एक शांत पहाड़ी शहर है, चैल। खूबसूरत नजारों और रास्तों से आप शिमला से चैल जा सकते हैं। आप चैल में पूरा दिन घूमने के बाद रात में यहाँ पर रूक भी सकते है।
काली का टिब्बा हिल टॉप
चैल में काली का टिब्बा एक खूबसूरत पहाड़ी है। यहाँ तक पहुँचने के लिए आपको हाइकिंग करनी पड़ेगी। काली का टिब्बा से 360 डिग्री का लभावना और खूबसूरत नजारा देखने को मिलता है। फोटोग्राफर्स के लिए ये जगह किसी जन्नत से कम नहीं है। यहाँ से आपको चूर चांदनी और शिवालिक रेंज जैसी खूबसूरत पहाड़ियों के नजारे देखने को मिलेंगे।
दुनिया का सबसे ऊंचा क्रिकेट ग्राऊँड


चैल क्रिकेट स्टेडियम दुनिया का सबसे ऊँचा स्टेडियम है। समुद्र तल से लगभग 2 हजार 144 मीटर की ऊँचाई पर स्थित है चैल क्रिकेट ग्राऊँड। चैल बाजार से 2 किमी. की दूरी पर स्थित ये स्टेडियम चारों तरफ से बड़े-बड़े देवदार के पेड़ों से घिरा हुआ है। यहाँ से आपको सतलुज घाटी, कसौली और शिमला का मनमोहक दृश्य देखने का मौका मिलता है।
कहाँ ठहरें?
शिमला में हर प्रकार के छोटे-बड़े होटल हैं जहाँ आप ठहर सकते हैं। उनमें से कुछेक के बारे में हम आपको बता देते हैं।
स्प्रिंगफील्ड, शिमलाः इसकी कीमत 6 हजार रुपए से शुरू होती है।

वाइल्डफ्लावर हॉल, शिमलाः इसकी कीमत 18 हजार रुपए से शुरू होती है।

शिमला में कहाँ खाएं?
1. शिमला में आपको मॉल रोड पर स्थित वेक और बेक कैफे में जा सकते हैं। यहाँ पर आप पिज्जा, केक और कई प्रकार के फूड के साथ लाइव म्यूजिक भी सुनने को मिलता है। ये शिमला की सबसे अच्छी जगहों में से एक है।
2. माल रोड पर ही कृष्णा बेकर्स नाम को एक छोटा-सा आउटलेट है जो अपने चाइनीज फूड के लिए फेमस है।
कुफरी में कहाँ खाएं?
कुफरी में एचपीटीडीसी का कैफे खाने के लिए अच्छी जगह है। यहाँ पर आपको लजीज इंडियन फूड मिलेगा। ये भारत और पाकिस्तान के ऐतहासिक शिमला समझौते के लिए भी जानी जाती है।
चैल में होटल
1. होटल एकांतः कीमत 4 हजार 250 रुपए से शुरू होती हैं।
2. वीयूई मेगीक्यू रिजॉर्ट्स एंड कैंप्सः इस होटल की कीमत 3 हजार रुपए से शुरू होती है।
चैल में कहाँ खाएं?
1. चैल पैलेस रेस्तरां खाने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक है। जहाँ पर आपको वैरायटी में खाना मिलता है। य मेनू आपको चुनने का मौका देता है।
2. कंडाघाट-चैल-कुफरी रोड पर जनेघाट में सोनी का ढाबा में आपको घर का खाना मिलेगा। आप यहाँ पर हिमाचली लोकल फूड भी खा सकते हैं।
शिमला कब जाएं?
वैये तो शिमला कभी भी जा सकते हैं लेकिन शिमला घूमने का सबसे सही समय मार्च से जून तक का है। इस समय तापमान 15 से 30 डिग्री के बीच में रहता है।
अगर आप अभी शिमला और हिमाचल को अच्छे-से नहीं देख पाएं हैं तो आपकी घुमक्कड़ी अधूरी ही है। आपको शिमला जाने से हिमाचल घूमने की शुरूआत कर देनी चाहिए।
क्या आपने शिमला की यात्रा की है? अपने अनुभव को शेयर करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
बांग्ला और गुजराती में सफ़रनामे पढ़ने और साझा करने के लिए Tripoto বাংলা और Tripoto ગુજરાતી फॉलो करें
Tripoto हिंदी के इंस्टाग्राम से जुड़ें और फ़ीचर होने का मौक़ा पाएँ।
ये आर्टिकल अनुवादित है। ओरिजिनल आर्टिकल पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।