तमिलनाडु के इन खूबसूरत द्वीपों को देखकर आप भी थाईलैंड के आइलैंड भूल जाएंगे

Tripoto
29th Jan 2024
Photo of तमिलनाडु के इन खूबसूरत द्वीपों को देखकर आप भी थाईलैंड के आइलैंड भूल जाएंगे by Priya Yadav

दक्षिण भारतीय राज्य की खूबसूरती से तो सभी भली भांति परिचित है। यहां पहुंचना लगभग सभी घुमक्कड़ का सपना होता है।बात जब दक्षिण भारत घूमने की होती है तो सबसे पहले दिमाग में प्राचीन मंदिरों का ख्याल ही आता है जो वहां की संस्कृति और सभ्यता का प्रतीक है।पर क्या अपने वहां के खूबसूरत आइलैंड को एक्सप्लोर किया है अगर नही तो एक बार आपको दक्षिण भारत के तमिलनाडु के खूबसूरत आइलैंड को जरूर देखना चाहिए यकीन मानिए अगर आप यहां आकर आप थाईलैंड और बैंकॉक के आइलैंड भी भूल जाएंगे।अगर आपका सपना भी विदेश जा के खूबसूरत आइलैंड पर अपनी छुट्टियां बिताना है तो आपको तमिलनाडु के इन खूबसूरत आइलैंड को जरूर देखना चाहिए जिनकी खूबसूरती के आगे विदेश भी फेल है।तो आइए बताते है आपको उन खूबसूरत आइलैंड के बारे में।

Photo of तमिलनाडु के इन खूबसूरत द्वीपों को देखकर आप भी थाईलैंड के आइलैंड भूल जाएंगे by Priya Yadav

तमिलनाडु के कुछ खूबसूरत island

पंबन द्वीप

पंबन द्वीप तमिलनाडु का एक बहुत ही लोकप्रिय द्वीप है जिसे बहुत से लोग रामेश्वरम द्वीप के नाम से भी जानते है।यह खूबसूरत द्वीप भारत की मुख्य भूमि से श्रीलंका को रामसेतु के द्वारा जोड़ता है।इस द्वीप का अपना धार्मिक महत्व भी है जो रामायण काल से जुड़ा है।ऐसी मान्यता है की वनवास काल के दौरान श्रीराम ने यही से माता सीता को लंका से लाने के लिए सेतु का निर्माण किया था और यहीं पर उन्होंने भगवान शिव की पूजा कर रामेश्वरम ज्योतिर्लिंग की स्थापना की थी।जितना खूबसूरत इस स्थान का इतिहास है उतना ही खूबसूरत यह स्थान भी है।दूर दूर तक फैले समुंद्र की सुंदर छटा देखते ही बनती है। यहां पर स्थित पंबन रेलवे ब्रिज पर्यटकों के आकर्षण का मुख्य केंद्र है।अगर आप किसी ऐसी ही जगह की तलाश में जहां आप सुकून से अपनी छुट्टियां बिता सके तो यह स्थान एक बेहतर ऑप्शन है।

Photo of तमिलनाडु के इन खूबसूरत द्वीपों को देखकर आप भी थाईलैंड के आइलैंड भूल जाएंगे by Priya Yadav

नल्लाथन्नी थेवू आइलैंड

मन्नार की खाड़ी में मौजूद नल्लाथन्नी थेवू आइलैंड अपने हसीन नजारों के लिए पर्यटकों के बीच काफी फेमस है।इस खूबसूरत आइलैंड को एक्सप्लोर करें सिर्फ देश ही नहीं बल्कि विदेशों से भी लाखो पर्यटक आते है।नीले आसमान और नीले नीले समुंद्र के पानी के बीच इस खूबसूरत आइलैंड की खूबसूरती में और भी अधिक चार चांद लग जाते है।जितना खूबसूरत यह द्वीप है उतना ही जाना यहां कठिन भी है यहां जाने के लिए आपको आधिकारिक रूप से अनुमति लेनी होगी।

Photo of तमिलनाडु के इन खूबसूरत द्वीपों को देखकर आप भी थाईलैंड के आइलैंड भूल जाएंगे by Priya Yadav

कुरुसादाई द्वीप

अगर आप एक प्रकृति प्रेमी है और आपकी दिलचस्पी समुद्री जीवों में है तो आपको इस द्वीप पर जरूर जाना चाहिए।मन्नार की खाड़ी में स्थित यह द्वीप नीले पानी और नीले आसमान के बीच ये द्वीप सुंदर समुंद्री जीवों के लिए काफी फेमस है। आप चाहे तो यहां पर कांच के तले वाले नावों से देख सकते है।यहां वन विभाग द्वारा प्रबंधित नावें हैं, और ऐसे गाइड भी हैं जो आपको द्वीप के आंतरिक भाग तक ले जाएंगे।

Photo of तमिलनाडु के इन खूबसूरत द्वीपों को देखकर आप भी थाईलैंड के आइलैंड भूल जाएंगे by Priya Yadav

हरे द्वीप

तमिलनाडु में मन्नार की खाड़ी में मौजूद हरे द्वीप को सबसे बड़े द्वीपों में से एक माना जाता है।यह द्वीप मन्नार समुद्री राष्ट्रीय उद्यान की खाड़ी का एक प्रमुख हिस्सा भी माना जाता है।यह द्वीप अपने मोती के उत्पादन के लिए भी जाना जाता है।साथ ही साथ यह द्वीप रंगीन मूंगो और खूबसूरत शंखों के लिए भी काफी लोकप्रिय है।अगर आप प्राकृतिक सौंदर्य के साथ ही जलीय जीवों को भी देखना चाहते है तो यह द्वीप आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन है।

Photo of तमिलनाडु के इन खूबसूरत द्वीपों को देखकर आप भी थाईलैंड के आइलैंड भूल जाएंगे by Priya Yadav

श्रीरंगम द्वीप

तमिलनाडु राज्य का यह खूबसूरत द्वीप तिरुचिरापल्ली शहर में एक नदी द्वीप है।जोकि दो नदियों कावेरी और कोल्लीदम नदियों द्वारा निर्मित है।इस दीप की सबसे खास बात यह है कि प्रकृति के साथ ही साथ यह द्वीप धार्मिक दृष्टि से भी काफी महत्वपूर्ण है।इस द्वीप के बीचोबीच हिंदू वैष्णव तीर्थ स्थल है जो पर्यटकों के साथ ही साथ श्रद्धालुओं को भी आकर्षित करती है।

Photo of तमिलनाडु के इन खूबसूरत द्वीपों को देखकर आप भी थाईलैंड के आइलैंड भूल जाएंगे by Priya Yadav

उप्पुतन्नी द्वीप

यह खूबसूरत द्वीप मन्नार की खाड़ी में स्थित समुंद्री राष्ट्रीय उद्यान का हिस्सा है।जोकि वन विभाग द्वारा संरक्षित है और अगर आप यहां जाना चाहते है तो आपको वन विभाग के द्वारा यहां पर एंट्री की परमिट लेनी होगी।यह एक बहुत ही खूबसूरत द्वीप है जहां आपको समुंद्र के साथ ही साथ हरियाली भी देखने को मिलेगी

Photo of तमिलनाडु के इन खूबसूरत द्वीपों को देखकर आप भी थाईलैंड के आइलैंड भूल जाएंगे by Priya Yadav

पुलिवासल द्वीप

मन्नार की खाड़ी में स्थित यह द्वीप काफी लोकप्रिय और खूबसूरत द्वीप है।यह द्वीप भी वन विभाग की देख रेख के अंतर्गत आता है।इस द्वीप की खास बात यह है कि वन विभाग के द्वारा यहां कांच के तल वाले नावों का संचालन किया जाता है जिससे आप समुंद्री जीवों जैसे कई प्रकार की मछलियों और अन्य जीवों को देख सकते है।अगर आप लकी हुए तो आपको यहां डॉल्फिन और डोंगांग भी देखने को मिल जायेंगे।

Photo of तमिलनाडु के इन खूबसूरत द्वीपों को देखकर आप भी थाईलैंड के आइलैंड भूल जाएंगे by Priya Yadav

कैसा लगा आपको यह आर्टिकल हमे कमेंट में जरुर बताए।

क्या आपने हाल में कोई की यात्रा की है? अपने अनुभव को शेयर करने के लिए यहाँ क्लिक करें

बांग्ला और गुजराती में सफ़रनामे पढ़ने और साझा करने के लिए Tripoto বাংলা और Tripoto ગુજરાતી फॉलो करें। जल्द ही शुरू होगी हेलीकॉप्टर सुविधा