राजहंस आइलैंड:ओडिशा का सबसे साफ,स्वच्छ और खूबसूरत समुंद्र तट का अनोखा संगम

Tripoto
5th Dec 2023
Photo of राजहंस आइलैंड:ओडिशा का सबसे साफ,स्वच्छ और खूबसूरत समुंद्र तट का अनोखा संगम by Priya Yadav


        सर्दियां आ गई है और पहाड़ों पर बर्फबारी भी शुरू हो चुकी है ऐसे में पर्यटकों की भीड़ भी पहाड़ों में बढ़ रही है। आज कल हर कोई अपनी छुट्टियां यादगार बनाना चाहता है और पहाड़,बर्फ और वादियां ही पर्यटकों की पहली पसंद बन गया है।लेकिन कुछ पर्यटक ऐसे भी हैं जो इन भीड़ भाड़ वाली जगह से हट कर किसी शांत और सुकून भरे जगह की तलाश में रहते हैं।ऐसे ही शांतप्रिय लोगो के लिए हम आज ओडिशा की एक ऐसी ही जगह लाए हैं जहां आप शांति और सुकून के पल तो बिताएंगे ही साथ ही आप यहां डॉल्फिन और कई सारे समुंद्री जीव भी देखने को मिलेंगे।ओडिशा की ये खूबसूरत ,शांत,और सबसे स्वच्छ बीच को राजहंस द्वीप के नाम से जाना जाता है।तो आइए जानते इस खूबसूरत आइलैंड के बारे में।
       

Photo of राजहंस आइलैंड:ओडिशा का सबसे साफ,स्वच्छ और खूबसूरत समुंद्र तट का अनोखा संगम by Priya Yadav


राजहंस द्वीप

आपकी जानकारी के लिए बता दें की यह खूबसूरत द्वीप ओडिशा में चिल्का झील और बंगाल की खाड़ी के संगम पर स्थित है।इस आइलैंड का नाम राजहंस पक्षी के नाम पर ही रखा गया है।इस द्वीप की खूबसूरती भी राजहंस की तरह है।इस खूबसूरत आइलैंड पर आपको बहुत से समुंद्री जीव देखने को मिलेंगे जैसे केकड़े,झींगे,राजहंस और डॉल्फिन आदि। यहां के समुंद्री तट बहुत ही साफ,स्वच्छ,खूबसूरत और एक शांत माहौल प्रदान करते है।अगर आप भीड़ भाड़ से दूर शांति में एक अच्छी छुट्टी बिताना चाहते है तो यह जगह आपके लिए परफेक्ट है।छुट्टी बिताने के लिए आप यहां के नेचर कैंप में भी बुकिंग कर सकते है जहां से आप सूर्योदय और सूर्यास्त का खूबसूरत नजारा देख सकते है।इस खूबसूरत आइलैंड पर पहुंचने के लिए आपको सातपाड़ा से 18 किमी की यात्रा नाव के माध्यम से करनी पड़ेगी जिसमे लगभग 2 घंटे का समय लगेगा।

Photo of Rajhans Island by Priya Yadav


राजहंस द्वीप पर क्या है ख़ास

1.इस द्वीप की सबसे खास बात यहां का शांत माहौल और साफ और स्वच्छ समुंद्र तट है।जो हर आने वाले पर्यटक को सुकून प्रदान करती है।

2.किसी भी अन्य जगहों की तुलना में ओडिसा का तापमान कुछ कम होता है इसी कारण शरद ऋतु में भी यहां का मौसम काफी खुशनुमा रहता है।और साथ ही इस मौसम में आपको काफी सारे प्रवासी पक्षी में यहां देखने को मिलेंगे।

3.समुद्र तट पर लहरों और सभी के पैरो से बचते आपको ढेर सारे केकड़े भी दिख जायेंगे जो आपको किसी अन्य बीच पर नजर नहीं आएंगे।

4.यहां के तटों पर कई सारे झोपड़ी बने हुए है जहां पर बैठ कर आप तट की खूबसूरती को घंटो निहार सकते है साथ ही कई सारे सीफूड का लुफ्त भी उठा सकते हैं।

5.अगर आपकी किस्मत अच्छी रही तो आप यहां के तटों से डॉल्फिन को भी पानी में अटखेलियां करते देख सकते है जोकि आपके लिए एकदम नया अनुभव होगा।

Photo of राजहंस आइलैंड:ओडिशा का सबसे साफ,स्वच्छ और खूबसूरत समुंद्र तट का अनोखा संगम by Priya Yadav


राजहंस द्वीप पर कहा ठहरे

अगर आप ओडिशा के इस आइलैंड पर जाते है तो आप यहां के राजहंस नेचर कैंप में रुक सकते है। जहां पर आपको टेंट वाले हाउस मिलेंगे।जिससे आप कैंपिंग का आनंद भी उठा पाएंगे साथ ही सूर्योदय और सूर्यास्त का खूबसूरत नजारा भी आप देख पाएंगे।

राजहंस द्वीप पर भोजन

ओडिशा अपने सीफूड के लिए जाना जाता है राजहंस द्वीप पर भी आप बहुत सारे सीफूड ट्राई कर सकते हैं।इस द्वीप पर कई सारे लोग अपने व्यवसाय के लिए रहते हैं और यहां पर मछलियां और केकड़े जैसे जीव को पकड़ने का कार्य करते है।

राजहंस द्वीप पर जाने का सबसे अच्छा समय

राजहंस द्वीप वैसे तो आप साल के किसी भी समय जा सकते है लेकिन सर्दियों का मौसम इस जगह पर घूमने के लिए एक दम परफेक्ट माना जाता हैं।क्योंकि इस दौरान यहां काफी सारे प्रवासी पक्षी आ जाते है साथ ही मौसम भी खुशनुमा रहता है।

Photo of राजहंस आइलैंड:ओडिशा का सबसे साफ,स्वच्छ और खूबसूरत समुंद्र तट का अनोखा संगम by Priya Yadav


कैसे पहुंचें

अगर आप राजहंस द्वीप पहुंचना चाहते हैं तो आपको सबसे पहले ओडिशा के भुवनेश्वर शहर पहुंचना होगा।यह शहर राजहंस द्वीप का सबसे नजदीकी शहर है।भुवनेश्वर हवाई,रेल और सड़क मार्ग के द्वारा भारत के अन्य शहरों से जुड़ा हुआ है।भुवनेश्वर पहुंचकर आप आसानी से सातपाड़ा
पहुंच सकते है और यहां से नाव के माध्यम से आप राजहंस द्वीप पहुंच सकते है।

कैसा लगा आपको यह आर्टिकल हमे कमेंट में जरुर बताए।

क्या आपने हाल में कोई की यात्रा की है? अपने अनुभव को शेयर करने के लिए यहाँ क्लिक करें

बांग्ला और गुजराती में सफ़रनामे पढ़ने और साझा करने के लिए Tripoto বাংলা और Tripoto ગુજરાતી फॉलो करें। जल्द ही शुरू होगी हेलीकॉप्टर सुविधा

More By This Author

Further Reads