स्वर्ग सुंदर केंप्टी वाटरफॉल की सैर

Tripoto
5th Feb 2021
Day 1

Day 9 स्वर्ग सुंदर केंप्टी झरने की सैर

मसूरी टिपिकल टूर करने मे मुझे इतना कुछ मन नहीं था। केंपटी झरना ही मेरे ट्रिप लिस्ट मे था। और मै वहा आ गई थी। जितनी यह आने का रास्ता सुंदर था उतनी ही मंजिल और भी खूबसूरत थी। झरने को देख कर मन की खुशी नहीं समा रहीं। मुझे पानी मे नजदीक जाना था। लेकिन वहा का माहौल देख के में ने प्लान कैंसल कर दिया। पानी के बाहर भी रह के भी में भीग रही थी। और एक चेक लिस्ट पूरी हो गई थी। मेरी खुशी मेरे फोटो मे दिख रही थी।

यमुनोत्री रोड पर मसूरी से 15 कि॰मी॰ दूर 4500 फुट की ऊंचाई पर यह इस सुंदर घाटी में स्थित सबसे बड़ा और सबसे खूबसूरत झरना है, जो चारों ओर से ऊंचे पहाड़ों से घिरा है। झरने की तलहटी में स्नान तरोताजा कर देता है और बच्चों के साथ-साथ बड़े भी इसका आनंद उठाते हैं। मसूरी-यमुनोत्री मार्ग पर नगर से लगभग 15 किलोमीटर दूर स्थित यह झरना पांच अलग-अलग धाराओं में बहता है, जो पर्यटकों के लिए खासा आकर्षण का केंद्र बना रहता है। यह स्थल समुद्रतल से लगभग 4500 फुट की ऊंचाई पर है। इसके चारों ओर पर्वत श्रृंखलाएं दिखाई देती हैं। अंगरेज अपनी चाय दावत अकसर यहीं पर किया करते थे, इसीलिए तो इस झरने का नाम कैंपटी (कैंप+टी) फाल है। यमुनोत्री के रास्ते में 1370 मीटर की ऊंचाई पर कैम्प्टी जलप्रपात स्थित है। मसूरी से इसकी दूरी 15 किलोमीटर है। यह मसूरी घाटी का सबसे सुंदर जलप्रपात है।

ऊंचे-ऊंचे पर्वतों से घिरे इस जलप्रपात के मनभावन नजारे लोगों का दिल जीत लेते हैं। यहां की शीतलता में नहाकर पर्यटकों का मन तरोताजा हो जाता है। खासतौर से गर्मी के मौसम में कैम्प्टी जलप्रपात में स्नान करने का अनुभव आप जिंदगी भर नहीं भुला पाएंगे।

कैम्प्टी जलप्रपात के निकट कैम्प्टी झील है। लोग यहां पर अपने परिवार एवं मित्रों के साथ समय बिताने के लिए आते हैं। यहां उपलब्ध नौकायन और टॉय ट्रेन की सुविधा बच्चों को खासा लुभाती है। यही नहीं, यह स्थल पिकनिक मनाने के इच्छुक लोगों में बहुत ही लोकप्रिय है।

Photo of स्वर्ग सुंदर केंप्टी वाटरफॉल की सैर by Trupti Hemant Meher
Photo of स्वर्ग सुंदर केंप्टी वाटरफॉल की सैर by Trupti Hemant Meher
Photo of स्वर्ग सुंदर केंप्टी वाटरफॉल की सैर by Trupti Hemant Meher
Photo of स्वर्ग सुंदर केंप्टी वाटरफॉल की सैर by Trupti Hemant Meher
Photo of स्वर्ग सुंदर केंप्टी वाटरफॉल की सैर by Trupti Hemant Meher