अनलॉक के बाद बना सकते हैं मसूरी घूमने का प्लान, जानें किन-किन जगहों की कर सकते हैं सैर

Tripoto
17th Jun 2021
Photo of अनलॉक के बाद बना सकते हैं मसूरी घूमने का प्लान, जानें किन-किन जगहों की कर सकते हैं सैर by kapil kumar
Day 1

दोस्तों संग घूमना, नई-नई जगहों पर जाकर मौज-मस्जी करना, नई-नई चीजें देखना, पार्टी करना, एडवेंचर करना आदि। ये सब लगभग हर कोई करना चाहता है, और समय मिलने पर लोग ये करते भी हैं। पर्यटकों की पहली पसंद ज्यादातर पहाड़ ही होते हैं। वो हमेशा पहाड़ों पर ऐसी जगह की तलाश में रहते हैं, जहां वो अपना बेहतरीन समय बिता पाएं और अपने साथ कई अच्छी यादें लेकर लौटें। वैसे तो भारत में कई ऐसी जगह हैं, जहां आप पहाड़ों पर घूमने का प्लान बना सकते हैं। लेकिन अगर आप अनलॉक के बाद खुद की बोरियत दूर करना चाहते हैं, पार्टनर संग समय बिताना चाहते हैं, दोस्तों संग पार्टी करना चाहते हैं या कुछ और। ऐसे में आपको मसूरी की तरफ रूख करना चाहिए। उत्तराखंड में स्थित मसूरी को पहाड़ों की रानी कहा जाता है, इसलिए यहां एक बार जाना तो आपका बनता ही है। तो चलिए यहां की उन खूबसूरत जगहों के बारे में जानते हैं, जहां आप घूमने जा सकते हैं।

Photo of अनलॉक के बाद बना सकते हैं मसूरी घूमने का प्लान, जानें किन-किन जगहों की कर सकते हैं सैर by kapil kumar
Day 2

केम्पटी फॉल्स

आप मसूरी में केम्पटी फॉल्स जा सकते हैं। ये जगह पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती है। यहां वॉटरफॉल के पास नहाने का अलग ही मजा है। गर्मियों के मौसम में तो यहां पर्यटकों का हुजूम पहुंचता है। लोग यहां अपने पार्टनर संग और अपने दोस्तों संग खूब एजॉय करते हैं। यहां आप तस्वीरें भी क्लिक करवा सकते हैं।

Photo of अनलॉक के बाद बना सकते हैं मसूरी घूमने का प्लान, जानें किन-किन जगहों की कर सकते हैं सैर by kapil kumar
Day 3

क्लाउड एंड

आप मसूरी जाकर क्लाउड एंड के नजारे का भी लुत्फ उठा सकते हैं, जो देखने में बेहद खूबसूरत लगता है। ये वो जगह है, जहां आप बादलों को बड़े ही करीब से देख सकते हैं। मसूरी लाइब्रेरी से इस जगह की दूरी लगभग 8 किलोमीटर के आसपास है। ये काफी शांत जगह है, और आप यहां जाकर अपने सबसे अच्छे पल बिता सकते हैं।

Photo of अनलॉक के बाद बना सकते हैं मसूरी घूमने का प्लान, जानें किन-किन जगहों की कर सकते हैं सैर by kapil kumar
Day 4

मॉल रोड

मसूरी जाकर मॉल रोड जाना आप बिल्कुल न भूलें। यहां एक बड़ा बाजार है, जहां पर्यटक काफी संख्या में पहुंचते हैं। यहां कई मुख्य स्टोर मौजूद हैं। यहां से आप अपने लिए खरीदारी कर सकते हैं। कपड़ों से लेकर बाकी कई तरह का सामान आपको यहां मिल सकता है। काफी संख्या में यहां पर्यटक पहुंचते हैं, और काफी खरीदारी करते हैं। साथ ही यहां समय भी गुजारते हैं।

Photo of अनलॉक के बाद बना सकते हैं मसूरी घूमने का प्लान, जानें किन-किन जगहों की कर सकते हैं सैर by kapil kumar
Day 5

गनहिल

मसूरी जाकर आप गनिहल भी जा सकते हैं, जो मसूरी की दूसरी सबसे ऊंची चोटी है। यहां से दिखने वाली बर्फ से ढकी पहाड़ियां और सूरज की झलक हर किसी का मन मोह लेते हैं। प्राचीन काल में जिस वक्त घड़ियां नहीं हुआ करती थी, उस समय इसी चोटी पर गन चलाकर यहां के लोगों को समय बताया जाता था। इसलिए इस चोटी का नाम गनहिल पड़ गया।

Photo of अनलॉक के बाद बना सकते हैं मसूरी घूमने का प्लान, जानें किन-किन जगहों की कर सकते हैं सैर by kapil kumar