
मांडू धार जिले में स्थित एक प्राचीन और ऐतिहासिक नगर है जो अपनी प्राचीन वास्तुकला के साथ प्राकृतिक सौंदर्य के लिए प्रसिद्ध है|
मांडू, इंदौर से लगभग 100 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है और इंदौर भारत के लगभग सभी शहरों से जुड़ा हुआ है|
निकटतम रेलवे स्टेशन और हवाई अड्डा इंदौर है|
मांडू की यात्रा के लिए 1 दिन का समय पर्याप्त है और यदि आप यहां रात्रि में रुकना चाहते हैं तो यहां कई सारे होटल, रिसॉर्ट आदि मौजूद हैं|
मांडू जाने का सबसे उत्तम समय अक्टूबर से मार्च है, लेकिन यदि आप बारिश को पसंद करते हैं तो आप मानसून के समय जाएं | क्योंकि यहां की बारिश आपके तन के साथ-साथ आपके मन को भी तर कर देगी| कल-कल करते बहते झरने और यहां चारों ओर फैली हरियाली आपको मंत्रमुग्ध कर देगी|
प्रमुख दर्शनीय स्थल-
( ऐतिहासिक)- हिंडोला महल, जहाज महल, रानी रूपमती का महल, नाहर झरोखा, होशंग शाह का मकबरा, दाई का मकबरा, जामी मस्जिद, हाथी महल, अशरफी महल आदि प्रमुख हैं|
( प्राकृतिक)- काकड़ खो वाटरफॉल, सनसेट पॉइंट, इको पॉइंट, डायनासोर पार्क आदि|
इन सभी स्थानों को 1 दिन में घूमने के लिए मेरा एक सुझाव है कि आप स्वयं के वाहन से जाएं या इंदौर या धार से आप किराए पर कैब कर सकते हैं|
यह सुझाव इसलिए है कि यह सारे पॉइंट अलग-अलग दिशाओं में स्थित है और ऐसा करने से आपको इन्हें घूमने में कोई परेशानी नहीं होगी|









