
काजीरंगा नेशनल पार्क आसाम का एक जाना माना राष्ट्रीय उद्यान है। ये उद्यान 430 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैला हुआ है। ये उद्यान असम के 5 जिलों में फैला हुआ है। पहला नौगांव, दूसरा कर्बी अलोंग तीसरा गोलाघाट चौथा जोहराट और पाँचवा विश्वनाथ।
अगर बात की जाय रेंज की तो इसमें बहुत सारी रेंज हैं जैसे बूढापहाड़, बगोरी, कोहरा, बोकाघाट आदि....
यहाँ पर बहुत सारे जानवर पाये जाते हैं लेकिन प्रमुख है एक सिंग वाला गैड़ा जो यहाँ की फ्लैगशिप प्रजाति है और इसको विदेशों में भी एक्सपोर्ट किया जाता है।
एक समय था जब ये प्रजाति विलुप्त होने के कगार पर थी। इसकी खाल और सिंग की विदेशी मार्केट में बहुत डिमांड थी जिसके कारण इसका बहुत शिकार किया जाता था। भारत सरकार और असम सरकार के द्वारा बहुत से एंटी पोचिंग अभियान चलाये गये और नतीजे अच्छे निकले।
अब इनकी संख्या हर साल बड़ रही है पिछले गणना में इनकी संख्या 2401 थी और आगे और ज्यादा होने की सम्भावना है आज तेज़पुर से काज़ीरंगा तक की 117 km साइकिलिंग की गयी।
आप भी आइये कभी यहाँ यहाँ पर आपको जीप और हाथी दोनों की सफारी का अच्छा अनुभव मिलेगा।






