हिमाचल प्रदेश या उत्तराखंड नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश में भी मौजूद है कई बेहतरीन और सदाबहार झरने

Tripoto
12th Aug 2021
Photo of हिमाचल प्रदेश या उत्तराखंड नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश में भी मौजूद है कई बेहतरीन और सदाबहार झरने by Smita Yadav
Day 1

भारत में ऐसे कई झरने हैं जिन्‍हें देखते ही प्रकृति की खूबसूरती का अहसास होता है। भारत के उत्तर प्रदेश राज्‍य में आपको ऐसे कई झरने मिल जाएंगे जो मन को शांति और सुकून देते हों। इलाहाबाद, अयोध्‍या और मथुरा आदि जैसी जगहें भारी संख्‍या में पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती हैं। पहाड़ों से होकर गुज़रने वाले झरने देखने में बहुत ही सुंदर लगते हैं। इनका कल कल बहता पानी मन को जैसे शांति और ठंडक दे जाता है। झरने देखकर ही मन को सुकून सा मिल जाता है। ऊंचे पर्वतों और बर्फ के ग्‍लेशियर से निकलकर समुद्र तक अपना रास्‍ता बनाने वाले झरने वाकई में बहुत खूबसूरत होते हैं। आज हम आपको इस आर्टिकल के ज़रिए उत्तर प्रदेश के खूबसूरत और शानदार झरनों के बारे में बताने जा रहे हैं। यूपी में होने पर इन झरनों के सफेद चमकदार पानी को देखकर निश्‍चित ही आपके मन को भी सुकून का अहसास होगा। एक बार इन्‍हें देखने के बाद आपका मन बार-बार यहां आने का करेगा। तो आइए जानते हैं उत्तर प्रदेश के इन शानदार और मन को सुकून देने वाले खूबसूरत झरनों के बारे में।

Tripoto हिंदी के इंस्टाग्राम से जुड़े

उत्तर प्रदेश में स्थित झरनें

चूना दरी झरना

Photo of हिमाचल प्रदेश या उत्तराखंड नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश में भी मौजूद है कई बेहतरीन और सदाबहार झरने by Smita Yadav

चूनादरी झरने का पानी 165 फीट की ऊंचाई से बहता है और ये जगह लखियाना दरी झरने के नज़दीक है। लेकिन इन दोनों झरनों के बीच का रास्‍ता आसान नहीं है। इस झरने का पानी लखियानी दरी में जाकर गिरता है। इस झरने की गहराई के बारे में बता पाना मुश्किल है। इस झरने की तलहटी में एक बड़ा सा पत्‍थर रखा है जो कि आकर्षण का केंद्र है।

तंडा झरना

Photo of हिमाचल प्रदेश या उत्तराखंड नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश में भी मौजूद है कई बेहतरीन और सदाबहार झरने by Smita Yadav

अगर आप रोज़मर्रा की भागदौड़ भरी और व्‍यस्‍त जिंदगी से कुछ समय का ब्रेक लेकर किसी शांतिमय और खूबसूरत जगह पर जाना चाहते हैं तो आपके लिए तंडा झरना सबसे बेहतर रहेगा। तंडा झरने के प्राकृतिक सौंदर्य को देखकर आपके मन को सुकून का अहसास होगा। दक्षिण में मिर्जापुर से 14 किमी दूर ये झरना बहता है। मॉनसून के मौसम में इस झरने के आसपास कई तरह की वनस्‍पतियां और जीव देखने को मिलते हैं। झरने के एकदम सामने तंडा बांध बना हुआ है। यहाँ बैठकर आप आराम से झरने और इसके आसपास के सौंदर्य को निहार सकते हैं।

मुक्‍खा झरना

Photo of हिमाचल प्रदेश या उत्तराखंड नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश में भी मौजूद है कई बेहतरीन और सदाबहार झरने by Smita Yadav

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में मुक्‍खा झरना स्थित है। रोबर्ट्सगंज से इसकी दूरी लगभग 50 किलोमीटर है।आस-पास के रहने वाले लोग अक्सर यहाँ घूमने आते रहते हैं। मानसून के दौरान इस झरने की रंगत और खूबसूरती का लुत्फ़ उठाने के लिए देश के कोने-कोने से सैलानी घूमने के लिए आते हैं। झरने से कुछ दूरी पर ही सलखन फॉसिल पार्क मौजूद है, जो दुनिया का सबसे पुराना जीवाश्म पार्क है। साथ ही इसके आसपास में कई प्राचीन मंदिर मौजूद हैं। यह झरना देवी मंदिर के नज़दीक है और यहाँ आप बेलन नदी भी देख सकते हैं। मॉनसून के दौरान इस झरने की खूबसूरती दोगुनी हो जाती है। यहाँ अक्सर सैलानी परिवार के साथ घूमने के लिए आते हैं। यहाँ मौजूद विजयगढ़ किला, नौगढ़ किला जैसे प्राचीन महलों में भी घूमने के लिए जा सकते हैं।

विंधाम झरना

Photo of हिमाचल प्रदेश या उत्तराखंड नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश में भी मौजूद है कई बेहतरीन और सदाबहार झरने by Smita Yadav

इस झरने का नाम ब्रिटिश संग्राहक विंधाम के नाम पर पड़ा है। यह अत्‍यंत सुंदर झरना मिर्जापुर में स्थित है। वाराणसी से 90 किमी दूर स्थित विंधाम झरना आसपास के पर्यटकों के लिए पिकनिक स्‍पॉट से कम नहीं है। ये पूरी घाटी ही हरियाली से भरी हुई है। नीले रंग के आकाश के नीचे सफेद पानी का झरना और हरी-भरी घास का दृश्‍य मन को मंत्रमुग्‍ध कर देता है। इस जगह पर कुक आउट स्‍पॉट भी है। यहाँ भीड़ कम होती है लेकिन ये जगह सच में अद्भुत है।

लखनिया वॉटरफॉल

Photo of हिमाचल प्रदेश या उत्तराखंड नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश में भी मौजूद है कई बेहतरीन और सदाबहार झरने by Smita Yadav

आपने मिर्जापुर वेब सीरिज को देखी ही होगी। अगर हाँ, तो फिर मिर्जापुर वेब सीरिज देखने के बाद अब पहुंच जाइए यहाँ मौजूद सबसे बेहतरीन झरने के पास। मिर्जापुर के अहरौरा स्थान के करीब मौजूद इस झरने को देखने के बाद यक़ीनन किसी भी व्यक्ति का मन तृप्त हो जाता है। ये झरना मिर्जापुर के लोगों में दिलों में बसा है। लगभग 100 मीटर से अधिक ऊंचाई से झरने का बहता पानी अद्भुत नज़ारा प्रस्तुत करता हैं। आप इसके आसपास ट्रेकिंग का भी लुत्फ़ उठाने के लिए पहुंच सकते हैं। ये जगह एडवेंचर से भी भरी हुई है।

राजदारी और देवदारी वॉटरफॉल

Photo of हिमाचल प्रदेश या उत्तराखंड नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश में भी मौजूद है कई बेहतरीन और सदाबहार झरने by Smita Yadav

लगभग 65 मीटर की ऊंचाई पर मौजूद राजदारी और देवदारी झरने को पूर्वांचल का स्वर्ग कहा जाता है। चंद्रप्रभा वन्यजीव अभयारण्य के बीच मौजूद इस झरने को उत्तर-भारत में मौजूद सबसे बेहतरीन और खूबसूरत झरनों में से एक माना जाता है। बरसात के मौसम में इसका रंगत देखते ही बनता है। आपको बता दूं कि राजदारी के ठीक बगल में मौजूद है देवदारी झरना जिसे संयुक्त रूप से राजदारी और देवदारी वॉटरफॉल के नाम से जाना जाता है। ये वॉटरफॉल उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में मौजूद है और वाराणसी से अधिक दूर भी नहीं है। इस झरने के प्राकृतिक सौंदर्य को देखकर पर्यटकों का मन मंत्रमुग्‍ध हो जाता है और इसीलिए इस जगह को पिकनिक स्‍पॉट बना दिया गया है। पर्यटकों के लिए ये जगह वाकई में बहुत खूबसूरत है।

सिद्धनाथ की दारी

Photo of हिमाचल प्रदेश या उत्तराखंड नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश में भी मौजूद है कई बेहतरीन और सदाबहार झरने by Smita Yadav

सिद्धनाथ दरी झरना सैलानियों के आकर्षण का एक प्रमुख केंद्र है। यह झरना मीरजापुर जिले के राजगढ़ ब्लॉक के जौगढ़ गांव में स्थित यह झरना एक किलोमीटर के क्षेत्र में फैला हुआ है। इसके पास ही स्वामी अड़गड़ानंद महाराज का आश्रम भी है। यह भी उत्तर प्रदेश के काफी प्रसिद्ध झरनों में से एक हैं।

मिलिए भारत की शानदार जगहों से, जिनसे फैल रही पूरी दुनिया में भारत की पहचान। आज़ादी के इस महीने में उत्सव मनाइए #MeraShandarBharat के साथ!

क्या आपने भी उत्तर प्रदेश के इन बेहतरीन झरनों की यात्रा की हैं। अपने अनुभव को हमारे साथ शेयर करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

बांग्ला और गुजराती में सफ़रनामे पढ़ने और साझा करने के लिए Tripoto বাংলা और Tripoto ગુજરાતી फॉलो करें।

Tripoto हिंदी के इंस्टाग्राम से जुड़ें और फ़ीचर होने का मौक़ा पाएँ।