गोवा, केरल या कश्मीर नहीं, ये राज्य है भारत का पसंदीदा पर्यटन स्थल!

Tripoto

ना केरल, ना गोवा और ना ही जम्मू कश्मीर; इनमें से कोई भी भारत का सबसे पसंदीदा पर्यटन स्थल नहीं है | जी हाँ, आपने एकदम सही सुना | हम बात कर रहे हैं तमिलनाडु की, जिसे लगातार पहले नंबर पर स्थान मिल रहा है |

साल 2016 और आने वाले सालों में इस राज्य में कुल 344 मिलियन पर्यटक आए हैं और इसीलिए तमिलनाडु पर्यटन क्षेत्र में सबसे आगे रहा है | यह बात पर्यटन मंत्रालय द्वारा प्रकाशित आंकड़ों के अनुसार है। देश के पूर्वी तटवर्ती राज्यों में आंध्र प्रदेश और उड़ीसा के साथ बसी इस तमिल भूमि की बात ही कुछ और है |

तमिलनाडु

तमिलनाडु की यात्रा क्यों?

सांस्कृतिक और प्राकृतिक रूप से तमिल नाडु काफ़ी समृद्ध है | तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई, जिसे मद्रास भी कहा जाता था, में 20 से ज़्यादा ऐतिहासिक संरचनाएँ और स्थल हैं | यहाँ के मंदिर भी अपनी भव्यता और इतिहास के कारण लोकप्रिय हैं | ऐतिहासिक इमारतों और मंदिरों के अलावा तमिलनाडु अपने समुद्रतटों के लिए भी काफ़ी लोकप्रिय है | भारत के दक्षिणी भाग को दहने के लिए इतने कारण बहुत नहीं हैं? जी नहीं, यहाँ घूमने के कई और कारण भी हैं :

इस बेहतरीन जगह पर घूमने आए हो तो इन चुनन्दा जगहें जाना ना भूलिएगा :

कन्याकुमारी

भारत के दक्षिणी छोर पर बसे कन्याकुमारी का नाम पहले "केप कोरोमिन" था | ये शहर अरब सागर, हिंद महासागर व बंगाल की खाड़ी के मिलन पर बसा हुआ है | अनोखी सभ्यता और विनम्र स्थानीय लोगों वाले कन्याकुमारी को तीर्थ स्थल के रूप में भी माना जाता है |

कोडईकनाल

कोडाइकनाल एक छोटा सा हिल स्टेशन है जो समुद्र तल से 2231 मीटर की ऊँचाई पर स्थित है। इस छोटे से शहर को "हिल स्टेशनों की राजकुमारी" के रूप में भी जाना जाता है, और इसी वजह से यहाँ सैलानियों की भीड़ लगी रहती हैं| यहाँ आपको झरने, बढ़िया मौसम, पार्क, झीलें, पेड़ पौधे और वन्यजीव सभी कुछ देखने को मिल जाएँगे |

महाबलीपुरम

ममल्लापुरम के नाम से लोकप्रिय महाबलीपुरम अपनी सदियों पुरानी सांस्कृतिक विरासत के चलते प्रसिद्ध है। यह स्थान अपनी ऐतिहासिक इमारतों के कारण भी जाना जाता है, जिसके चलते यूनेस्को ने इसे विश्व धरोहर घोषित किया हुआ है | चूँकि ये शहर छोटा सा है इसलिए यहाँ बाइक / साइकिल या पैदल भी घूमा जा सकता है |

Photo of गोवा, केरल या कश्मीर नहीं, ये राज्य है भारत का पसंदीदा पर्यटन स्थल!   3/7 by सिद्धार्थ सोनी Siddharth Soni
मेरे अनुभव दर्शाती तस्वीरें
Photo of गोवा, केरल या कश्मीर नहीं, ये राज्य है भारत का पसंदीदा पर्यटन स्थल!   4/7 by सिद्धार्थ सोनी Siddharth Soni
मेरे अनुभव दर्शाती तस्वीरें
Photo of गोवा, केरल या कश्मीर नहीं, ये राज्य है भारत का पसंदीदा पर्यटन स्थल!   5/7 by सिद्धार्थ सोनी Siddharth Soni

मदुरैई

मदुरैई तमिलनाडु का तीसरा सबसे बड़ा शहर है | माना जाता है कि इस भूभाग में सबसे पुराने बसे शहरों में से है | इस अध्यात्मिक नगरी में कई सारे भव्य मंदिर हैं |

कोयंबटूर

अपनी संस्कृति, इतिहास और मंदिरों के लिए प्रसिद्ध कोयंबटूर का एक अलग रूप भी है जिसके चलते इसे अक्सर "भारत का मैनचेस्टर" कहा जाता है |

खाने में क्या

अगर आपको नहीं पता तो बता दें, तमिलनाडु में गरमा-गर्म इडली, मेधु वाडा और संभर के अलावा भी बहुत कुछ है | यहाँ के व्यंजनों में नंजील फिश करी, मीट मद्रास, पाल पायसम, पूड़ी मसाला बेहद पसंद किए जाते हैं |

कब जाएँ

तमिलनाडु में साल भर ही समुद्रतटीय मौसम रहता है और उत्तर भारत की तरह तापमान में ज़्यादा उतार-चढ़ाव नहीं होता | नवंबर से मौसम थोड़ा सुहाना और ठंडा होने लगता है और ऐसा ही मार्च के मध्य तक रहता है | इसलिए तमिलनाडु जाने का सही समय यही है |

कैसे घूमें

तमिलनाडु में घूमने का सबसे सही तरीका भाड़े पर ऑटो करना या निजी बसों और कैब का सहारा लेना है |

यह आर्टिकल अनुवादित है | ओरिजिनल आर्टिकल पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें |