अगर अक्‍टूबर में है घूमने का प्‍लान तो इन जगहों पर पहुँच कर मिटाएँ अपने काम की थकान

Tripoto
11th Sep 2021
Photo of अगर अक्‍टूबर में है घूमने का प्‍लान तो इन जगहों पर पहुँच कर मिटाएँ अपने काम की थकान by Smita Yadav

अक्टूबर का महीना वर्ष का ऐसा समय होता है जब भारत के अधिकांश हिस्सों में मानसून अपने लास्ट स्टेज पर होता है और हल्की हल्की सर्दियाँ दस्तक देने लगती है। इसी कारण यह समय भारत के पर्यटक स्थलों की यात्रा के लिए सबसे अच्छे समय माना जाता है, क्योंकि इस महीने में मौसम ना तो ज्यादा गर्म होता है और ना ही बहुत ठंडा। इसके साथ साथ मानसून के समाप्ति के कारण भारत के पर्यटक स्थलों की सुन्दरता भी अपने चरम पर होती है जो पर्यटकों को बाहर निकलकर यात्रा करने पर मजबूर कर देती हैं। इसके अलावा अक्टूबर के महीने में गांधी जयंती, दशहरा और दीपावली जैसे प्रसिद्ध त्यौहार भी होते है जो अक्टूबर के महीने में घूमने के लिए प्रमुख आकर्षण के रूप में कार्य करते है। यदि आपने भी अपनी फैमली, दोस्तों या फिर अपनी वाइफ के साथ घूमने के लिए अक्टूबर के महीने का चुनाव किया है और अब अक्टूबर में घूमने के लिए भारत की सबसे अच्छी जगहों की तलाश कर रहे है, तो इसके लिए आप हमारे इस आर्टिकल को पूरा ज़रूर पढ़ें जहाँ आप अक्टूबर में घूमने के लिए भारत के प्रमुख जगहों के बारे में जानने वाले हैं। तो आइए जानते हैं।

जीरो अरुणाचल प्रदेश

Photo of अगर अक्‍टूबर में है घूमने का प्‍लान तो इन जगहों पर पहुँच कर मिटाएँ अपने काम की थकान 1/1 by Smita Yadav
Day 1

जीरो अरुणाचल प्रदेश का एक खूबसूरत पहाड़ी पर्यटन स्थल है जो ऑफबीट छुट्टियों के लिए परफेक्ट जगह है। अक्टूबर के दौरान यह स्थान सुखद जलवायु के साथ अपने सबसे सुंदर रूप में होती है, जिसे कोई बार देख ले तो उससे नज़ारे ना हटा पाये। ज़ीरो अरुणाचल प्रदेश में एक विचित्र पुराना शहर है, जो अपा तानी जनजाति का घर है, और अपनी देवदार की पहाड़ियों और चावल के खेतों के लिए प्रसिद्ध है। यदि आप अपने दोस्तों या परिवार के साथ अक्टूबर में घूमने के लिए भारत की खूबसूरत जगहों की तलाश में है, तो यकीन मानिये जीरो अक्टूबर में घूमने के लिए भारत की सबसे अच्छी जगहों में से एक है, जो अपनी अद्भुत और मनमोहनीय सुन्दरता के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।

स्पीति घाटी हिमाचल प्रदेश

Photo of अगर अक्‍टूबर में है घूमने का प्‍लान तो इन जगहों पर पहुँच कर मिटाएँ अपने काम की थकान by Smita Yadav

समुद्र तल से 12,500 फीट की ऊंचाई पर स्थित स्पीति घाटी हिमाचल प्रदेश का प्रमुख पर्यटक स्थल है। स्पीति घाटी उन पर्यटकों के लिए परफेक्ट जगह है जो अक्टूबर में घूमने के लिए भारत की सबसे अच्छी जगहों की तलाश कर रहे है। आपको जानकार हैरानी होगी स्पीति घाटी हिमाचल प्रदेश की ऐसी जगह है जहाँ सिर्फ साल के 250 दिन धूप रहती है। जब आप अक्टूबर के महीने में स्पीति घाटी घूमने जायेंगे तो यहाँ के ठंडे रेगिस्तान और बर्फ से भरे पहाड़ों की अविस्मरणीय झलक पेश करने वाली लंबी घुमावदार सड़कें और घाटियाँ आपका का स्वागत करेगी। स्पीति घाटी देश की सबसे ठंडी और खूबसूरत जगहों में से एक है और इस बात से इन्कार नही किया जा सकता की स्पीति घाटी अक्टूबर के महीने में घूमने के लिए भारत की प्रमुख जगहों में से एक है।

बीर बिलिंग

Photo of अगर अक्‍टूबर में है घूमने का प्‍लान तो इन जगहों पर पहुँच कर मिटाएँ अपने काम की थकान by Smita Yadav

बीर बिलिंग उत्तर हिमाचल प्रदेश राज्य में स्थित एक छोटा सा शहर है, जो साहसिक खेलों जैसे पैराग्लाइडिंग, ट्रेक और मैडिटेशन के शहर के रूप में काफी प्रसिद्ध है। आपको बता दूं कि बीर बिलिंग को पैराग्लाइडिंग के लिए दुनिया के सबसे अच्छे स्थानों में से एक माना जाता है। पैराग्लाइडिंग के अलावा बीर बिलिंग शहर आध्यात्मिक अध्ययन और मैडिटेशन के लिए एक महत्वपूर्ण केंद्र भी है। यहाँ पर मुख्य रूप से तिब्बती समुदाय बस्ती है और इसी वजह से बीर की संस्कृति तिब्बती संस्कृति से अत्यधिक प्रभावित है। यदि आप अक्टूबर में घूमने के लिए भारत की सबसे अच्छी जगहों के बारे में सर्च कर रहे है तो आपको अक्टूबर के महीने में बीर बिलिंग घूमने अवश्य जाना चाहिये। जहाँ आप पैराग्लाइडिंग करते हुए इसके मनोरम दृश्यों को देख सकेगें जो आपकी जिन्दगी के सबसे अद्भुत और रोमांचक अनुभवों में से एक हो सकते है।

पचमढ़ी मध्यप्रदेश

Photo of अगर अक्‍टूबर में है घूमने का प्‍लान तो इन जगहों पर पहुँच कर मिटाएँ अपने काम की थकान by Smita Yadav

पचमढ़ी मध्य प्रदेश राज्य के होशंगाबाद जिले में स्थित, एक खूबसूरत हिल स्टेशन है। आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि पचमढ़ी अक्टूबर में घूमने जाने के लिए भारत की सबसे पसंदीदा जगहों में से एक है, जो हर साल अक्टूबर के महीने में हजारों पर्यटकों को अपनी और आकर्षित करता है। पचमढ़ी को अक्सर सतपुड़ा पर्वतमाला की रानी के रूप में जाना जाता है, जो अक्टूबर के महीने में अपने सबसे खूबसूरत और मनमोहनीय रूप होती है। पचमढ़ी की प्राकृतिक सुन्दरता और आकर्षणों को देखते हुए इसे प्रकृति प्रेमियों के लिए स्वर्ग के समान माना जाता है जो कहना गलत भी नही है। पचमढ़ी हिल स्टेशन की यात्रा में घूमने के लिए कई ऐतिहासिक स्मारक, झरने, प्राकृतिक क्षेत्र, गुफा, जंगल, सहित अन्य दर्शनीय स्थल है जिन्हें आप अक्टूबर में पड़ने वाली हल्की ठंडी के मध्य घूम सकते है और पंचमढ़ी कि सुन्दरता का अनुभव कर सकते है।

रन ऑफ कच्छ गुजरात

Photo of अगर अक्‍टूबर में है घूमने का प्‍लान तो इन जगहों पर पहुँच कर मिटाएँ अपने काम की थकान by Smita Yadav

रन ऑफ कच्छ गुजरात अक्टूबर में घूमने के लिए भारत की सबसे अच्छी जगहों में से एक है। आपको बता दूं कि रन ऑफ कच्छ गुजरात के कच्छ शहर में उत्तर तथा पूर्व में फैला है जो दुनिया का सबसे बड़ा नमक से बना रेगिस्तान है। जब आप अक्टूबर के महीने में यहाँ घूमने के लिए जायेगे तो इसकी खूबसूरती को देखकर आप बेहद आकर्षित होगे। रन ऑफ कच्छ भारत के सबसे गर्म स्थानों में से एक माना जाता है इसीलिए इसकी सुखद यात्रा के लिए अक्टूबर से शुरू होने वाली सर्दियाँ का समय आदर्श समय माना जाता है।

हम्पी

Photo of अगर अक्‍टूबर में है घूमने का प्‍लान तो इन जगहों पर पहुँच कर मिटाएँ अपने काम की थकान by Smita Yadav

यदि आप अपनी ट्रिप को अलग ही मोड़ पर ले जाते हुए प्रतिष्ठित मंदिरों और प्राचीन स्मारकों की खोज करना चाहते है, तो उसके लिए आपको अक्टूबर के महीने में हम्पी की यात्रा अवश्य करनी चाहिये है। अक्टूबर का महिना हम्पी की यात्रा के लिए एक ऐसा समय होता है, जब हम्पी के आसपास की प्राकृतिक सुन्दरता अपने चरम पर होती है, और अक्टूबर के महीने का मौसम भी यात्रा के लिए सुखद और अनुकूल होता है। यकीन माने हम्पी के मंदिरो की लुभावनी वास्तुकला और मनमोहनीय सुन्दरता निश्चित रूप से आपके के बीच शांति की भावना पैदा करेगी। अक्टूबर के महीने में हम्पी की यात्रा में प्रतिष्ठित मंदिरों और प्राचीन स्मारक घूमने के अलावा आप अपने फ्रेंड्स के साथ रॉक क्लाइम्बिंग की कोशिश कर सकते हैं। हम्पी के आकर्षणों को देखते हुए कहा जा सकता है की यह अक्टूबर में घूमने के लिए भारत की सबसे अच्छी जगहों में से एक है।

जोधपुर राजस्थान

Photo of अगर अक्‍टूबर में है घूमने का प्‍लान तो इन जगहों पर पहुँच कर मिटाएँ अपने काम की थकान by Smita Yadav

जोधुपर राजस्थान का दूसरा सबसे बड़ा शहर है, जिसे ब्लू सिटी भी कहा जाता है। जो भी पर्यटक अक्टूबर में घूमने के लिए जगहों के बारे में सर्च कर रहे है उनके लिए जोधपुर की यात्रा करना बेस्ट विकल्प है। जोधपुर राजस्थान के कई लोकप्रिय किलों, स्थानों, झीलों और ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व के अन्य स्मारकों के साथ एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है जो इसे अक्टूबर में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक एक रूप में सामने लती है। यह शहर नीले घरों, मंदिर, स्नैक्स, मिठाईयों, डेजर्ट सफारी, अद्भुद नजारों स्थलों के साथ साथ अक्टूबर में आयोजित होने वाले राजस्थान अंतर्राष्ट्रीय लोक महोत्सव के कारण भी अक्टूबर में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहों के रूप अपनी दावेदारी मजबूत करता है। अगर आप अपनी अक्टूबर की यात्रा में इन सभी चीजों का आनंद लेना चाहते हैं तो राजस्थान जाकर जोधुपर शहर की यात्रा जरूर करनी चाहिए।

दीघा पश्चिम बंगाल

Photo of अगर अक्‍टूबर में है घूमने का प्‍लान तो इन जगहों पर पहुँच कर मिटाएँ अपने काम की थकान by Smita Yadav

बंगाल की खाड़ी के तट पर स्थित दीघा एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है जो समुद्र तटों और प्राकृतिक दृश्यों के लिए जाना जाता है। दीघा अक्टूबर में घूमने के लिए भारत की सबसे प्रमुख जगहों में से एक है जहाँ आप सुखद वीकेंड एन्जॉय कर सकते हैं। अक्टूबर के महीने में परिवार या दोस्तों के साथ समय बिताने के लिए यह जगह वन-स्टॉप डेस्टीनेशन है। यह पर्यटन स्थल अपने शानदार समुद्र तटों, सूर्योदय और सूर्यास्त के दृश्यों, प्राकृतिक सुंदरता, धार्मिक मंदिरों,और संग्रहालयों के लिए जाना जाता है जो इसे निश्चित रूप से अक्टूबर के महीने में घूमने के लिए भारत की सबसे अच्छी जगहों में से एक बनाती है। दीघा बेस्ट बंगाल की एक ऐसी जगह है जिसमे सभी आयु वर्ग के पर्यटकों के लिए बहुत कुछ है।

कोडाइकनाल हिल स्टेशन

Photo of अगर अक्‍टूबर में है घूमने का प्‍लान तो इन जगहों पर पहुँच कर मिटाएँ अपने काम की थकान by Smita Yadav

7200 फिट की ऊंचाई पर स्थित कोडाइकनाल दक्षिण भारत के सबसे लोकप्रिय हिल स्टेशनों में से एक है, जिसे हिल स्टेशनों की राजकुमारी के रूप में भी जाना जाता है। कोडाइकनाल पर्यटकों को मंत्रमुग्ध करने वाला स्थान है, जहाँ आप अक्टूबर के महीने में यात्रा करके कोडाइकनाल की प्राकृतिक सुन्दरता के मनोरम दृश्यों का आनंद ले सकते हैं। इसे अक्सर भारत का सबसे खूबसूरत हिल स्टेशन कहा जाता है जिसमे कोई आश्चर्य की बात नहीं है। कोडाइकनाल में अक्टूबर के महीने की मन्त्र-मुग्ध कर देने वाली जलवायु, कोहरे में ढंकी खूबसूरत पर्वत श्रंख्लाए, घाटियां और सुंदर झीले किसी का भी मन मोहने के लिए पर्याप्त है जिन्हें जिन्दगी में एक बार अवश्य देखना चाहिए।

अंडमान और निकोबार द्वीप

Photo of अगर अक्‍टूबर में है घूमने का प्‍लान तो इन जगहों पर पहुँच कर मिटाएँ अपने काम की थकान by Smita Yadav

अक्टूबर में घूमने के लिए भारत के प्रमुख पर्यटक स्थलों में शुमार अंडमान और निकोबार द्वीप भारत का एक केंद्र शासित प्रदेश है, जो अक्टूबर की छुट्टियों में समय बिताने के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं है। यहाँ आकर पर्यटक शांति और सुकून का अनुभव करते हैं। अंडमान निकोबार एक द्वीप समूह है, जो 572 छोटे और बड़े द्वीपों से मिलकर बना है, जिसमें सिर्फ कुछ ही द्वीपों पर लोग रहते हैं। यदि आप वॉटर स्पोट्र्स में रूचि रखते है तो यकीनन आपके लिए यह जगह अक्टूबर में घूमने के लिए भारत की बेस्ट जगह है जहाँ आप अपने फ्रेंड्स के साथ स्कूबा डाइविंग जैसी आकर्षक गतिविधि को एन्जॉय कर सकते है, और स्कूबा डाइविंग से अंडमान के समुद्रो के नीले-नीले पानी में सुन्दर मछलीयों और अन्य समुद्री जीवों को बहुत करीब से महसूस कर सकते है। इसके अलावा आपको यहाँ घने पेड़, जीव जन्तु और समुद्री जीवन की विविधता देखने का मौका भी मिलेगा जो वाकई किसी स्वर्ग से कम नही है।

क्या आपने भी इन बेहतरीन जगहों में से किसी जगह की यात्रा की हैं अपने अनुभव को हमारे साथ शेयर करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

आपको हमारा यह आर्टिकल कैसा लगा हमे कमेंट्स में जरूर बतायें।

बांग्ला और गुजराती के सफ़रनामे पढ़ने के लिए Tripoto বাংলা और Tripoto ગુજરાતી फॉलो करें।

रोज़ाना Telegram पर यात्रा की प्रेरणा के लिए यहाँ क्लिक करें।