इंग्लैंड का दिल है लंदन- जानिए लंदन में कैसे और कहाँ घूमे

Tripoto
Photo of इंग्लैंड का दिल है लंदन- जानिए लंदन में कैसे और कहाँ घूमे by Dr. Yadwinder Singh

इंग्लैंड की राजधानी लंदन एक ईतिहासिक शहर है| लंदन में देखने के लिए ईतिहासिक भवन और स्मारक बने हुए हैं| लंदन में देखने के लिए बहुत सारे संग्रहालय है| आप लंदन को संग्रहालयों का शहर भी कह सकते हैं| अगर आप को संग्रहालय देखना पसंद है तो लंदन को अपनी लिस्ट में शामिल कर लीजिए| लंदन शहर के तीन भाग है| पहला भाग- पुराना शहर जहाँ पर लंदन की पुरानी ईमारतें बनी हुई है| दूसरा भाग- वेस्ट मिन्स्टर जहाँ शाही परिवार के भवन और सरकारी कार्यालय है| तीसरा भाग - वेस्ट एंड जहाँ पर खरीददारी के लिए मुख्य जगहें है जैसे बान्ड स्ट्रीट, रीजेंट स्ट्रीट और आक्सफोर्ड स्ट्रीट आदि| लंदन घूमने के लिए आपको कम से कम चार दिन का समय रखना चाहिए| लंदन में आपको भारतीयों की संख्या काफी दिखेगी| लंदन में घूमने के लिए टयूब रेलवे सबसे उत्तम साधन है| यह रेलगाड़ियां रोज सुबह 5.30 बजे से लेकर रात 12 बजे तक चलती है| रविवार में इनके समय में थोड़ा बदलाव होता है| वैसे लंदन घूमने के लिए आप विषेश विजिटर ट्रेवल कार्ड भी खरीद सकते हो जो सात दिनों तक वैलिड रहता है| लंदन में देखने के लिए बहुत सारे टूरिस्ट स्थान है|

लंदन

Photo of London by Dr. Yadwinder Singh

बकिंघम पैलेस
यह खूबसूरत पैलेस इंग्लैंड की महारानी का शाही निवास स्थान है| जब महारानी इसमें रहती थी  तब ब्रिटेन का शाही झंडा यहाँ फहरा रहता था| यहाँ अप्रैल से अगस्त के मध्य तक हर रोज एक दिन के अंतराल पर सुबह 11.30 बजे महारानी के अंगरक्षकों के दल का अदला बदली समारोह होता था जो देखने लायक था| अब इंग्लैंड की महारानी का देहांत हो चुका है| बकिंघम पैलेस लंदन में देखने के लिए सबसे महत्वपूर्ण जगहों में से एक है|

बकिंघम पैलेस लंदन

Photo of Buckingham Palace by Dr. Yadwinder Singh

बकिंघम पैलेस लंदन

Photo of Buckingham Palace by Dr. Yadwinder Singh

टावर आफ लंदन
लंदन शहर में टेम्स नदी के किनारे पर बनी एक किलेनुमा ईमारत है| इस जगह को देखने के लिए भी लोग बहुत दूर दूर से आते है| यहाँ पर सेन्ट जॉन का गिरजाघर भी बना हुआ है| लंदन का टावर ब्रिज भी बहुत मशहूर है| हर टूरिस्ट इस जगह पर अपनी तस्वीर खिंचवाना चाहता है| यह लंदन का सबसे महत्वपूर्ण स्थान है|

ज्वेल हाऊस
यह जगह भी टावर आफ लंदन के पास ही बनी हुई है| यह जगह सोना, हीरा और जवाहरात का भंडार है| भारत का विश्व विख्यात कोहनूर हीरा भी यहीं पर रखा हुआ है| इसके अलावा यहां अनेक सोने के कलश, थाल वगैरह रखे गए हैं| फरवरी महीने में इस जगह को बंद रखा जाता है|

टावर आफ लंदन

Photo of Tower of London by Dr. Yadwinder Singh

टावर ब्रिज लंदन

Photo of Tower of London by Dr. Yadwinder Singh

गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्डस
इस जगह पर आप असाधारण घटनाओं और उनके उपलब्धियों और प्रसंगों को गिनीज बुक ऑफ  वर्ल्ड रिकॉर्डस में दर्ज करने की तकनीकों को देख और समझ सकते हैं| अगर आप लंदन जा रहे हैं तो इस जगह को भी अपनी लिस्ट में शामिल कर लीजिए|

Photo of London by Dr. Yadwinder Singh

लंदन संग्रहालय
लंदन में देखने के लिए बहुत सारे संग्रहालय है| लंदन को आप संग्रहालयों का शहर भी कह सकते हो| लंदन संग्रहालय भी लंदन का सबसे महत्वपूर्ण संग्रहालय है| लंदन संग्रहालय 50,000 वर्ग फुट में बना हुआ है| यह संग्रहालय दोमंजिला भवन में बना हुआ है| इस संग्रहालय की स्थापना 1977 में की गई थी| इस संग्रहालय में प्राचीन काल से लेकर वर्तमान काल तक लंदन से संबंधित ईतिहास को प्रदर्शित किया गया है| इस संग्रहालय में प्रवेश मुफ्त है | सोमवार को लंदन संग्रहालय बंद रहता है| सुबह 10 बजे से लेकर शाम को 6 बजे तक यह संग्रहालय खुला रहता है| लंदन के ईतिहास को जानने के लिए लंदन संग्रहालय जरूर देखें|

लंदन संग्रहालय

Photo of Museum of London by Dr. Yadwinder Singh

विकटोरिया संग्रहालय
यह संग्रहालय भी बहुत रोचक है| 12 एकड़ जमीन में बना हुआ है विकटोरिया संग्रहालय| इस संग्रहालय में आप विश्व के हर तरह के आभूषण, घड़ियाँ, फर्नीचर, गलीचे आदि देख सकते हो| अगर आप को संग्रहालय देखने का शौक है तो आप इस जगह पर भी जरूर जाए अपनी लंदन यात्रा पर|

विकटोरिया संग्रहालय लंदन

Photo of Victoria and Albert Museum by Dr. Yadwinder Singh

सेन्ट पॉल गिरजाघर
इस खूबसूरत गिरजाघर को क्रिस्टोफर रेन ने बनवाया था| इस गिरजाघर को बनने के लिए 33 वर्ष लगे थे| ईसाई धर्म के लोग रोम के सेन्ट पीटर गिरजाघर के बाद इसे संसार का दूसरा सबसे महत्वपूर्ण गिरजाघर मानते हैं| इस गिरजाघर में सोने की अनेक मूर्तियां बनी हुई है| इसकी दीवारों पर की हुई चित्रकारी में भी सोने का प्रयोग किया गया है|

सेन्ट पॉल गिरजाघर लंदन

Photo of London by Dr. Yadwinder Singh

लंदन कैसे पहुंचे
लंदन शहर का नाम दुनिया के बड़े शहरों में आता है| लंदन का हीथ्रो एयरपोर्ट दुनिया के महत्वपूर्ण शहरों से सीधी फलाईट से जुडा़ हुआ है| हीथ्रो एयरपोर्ट से आप टयूब रेल या एयर बस लेकर सेन्ट्रल लंदन पहुँच सकते हो| रहने के लिए आपको लंदन में हर बजट के होटल मिल जाऐंगे|

लंदन

Photo of लंदन by Dr. Yadwinder Singh