कज़ाकिस्तान-उज़्बेकिस्तान -दुबई यात्रा : 4

Tripoto
Photo of कज़ाकिस्तान-उज़्बेकिस्तान -दुबई यात्रा : 4 by Rishabh Bharawa

कजाकिस्तान जाने से पहले ही हमने अल्माटी में एक दिन के लिए airbnb से अपार्टमेंट बुक करवा दिया था। उस फ्लैट में 2 कमरे, रसोई, Wi-Fi और सब घरेलू उपकरण थे। इसका किराया करीब 1500rs लगा जो कि हम तीन लोगों में बट गया। हमें केवल इसे ढूँढने में करीब एक घण्टा लग गया क्योंकि भाषा की समस्या थी। लोगों को ट्रांसलेटर से हमने वहाँ की भाषा में एड्रेस पूछा और अपार्टमेंट के केवल 100metre दायरे में ही भटकते रहे। क्योंकि कोई भी सही से पता नही बता पा रहा था। एक बार तो हमने सोचा कि अब रुकने की कोई अन्य व्यवस्था कर लेते हैं। तभी वहाँ का एक व्यक्ति एड्रेस बताने के लिए हमारे साथ घूमता हुआ सीधे अपार्टमेंट तक हमें ले आया। यहाँ गूगल मैप सही काम नही करता हैं, बल्कि एक अन्य app यहाँ चलता हैं पर उसकी भाषा अपने समझ से परे रहती हैं।

यही दिक्कत सिम लेने और रिचार्ज करवाने में भी हुई। सभी ने अलग अलग ओपरेटर की सिम ली थी। पर केवल मेरी सिम ही उज़्बेकिस्तां, दुबई और भारत में भी चलती रही। यह tele2 की सिम थी। एक स्थानीय युवती से मदद मांगने पर उसने करीब 40minute तक मेरे फोन और सिम में कुछ माथापच्ची कर उसमें ऐसी सेटिंग कर दी कि वो सिम हर जगह चलती रही।

यहाँ के लोग भारतियों की बहुत ज्यादा मदद करते हैं, उनके साथ फोटो खिचाते हैं, और बताते हैं कि वे हिंदी गानों और फिल्मों के दीवाने हैं। वे आपको अपने घर तक आमंत्रित करते हैं।

यह हमारा पहला दिन था अल्माटी में। इंडियन रेस्टोरेंट हमसे काफी दूर था तो सोचा कि रसोई में कुछ बना कर खा लेते हैं। लेकिन हमें कोई मसाला वहाँ नही मिला। फिर हमने वह रात फल खाकर काटी। फल की रेट्स, अपार्टमेंट यह सब आप आज के वीडियो में देख सकते हैं rishabh bharawa vlogs पर।

Photo: यहां लोग आसपास के लिए पैदल चलना या ज्यादा से ज्यादा इस स्कूटर का इस्तमाल करना ज्यादा पसंद करते है। बाइक्स यहां ना के बराबर ही दिखती हैं।

Photo of कज़ाकिस्तान-उज़्बेकिस्तान -दुबई यात्रा : 4 by Rishabh Bharawa