जानिए भारत के सबसे खूबसूरत और सस्ते पर्यटन स्‍थल, जो अपनी खूबसूरती के लिए है प्रसिद्ध

Tripoto
17th May 2021
Photo of जानिए भारत के सबसे खूबसूरत और सस्ते पर्यटन स्‍थल, जो अपनी खूबसूरती के लिए है प्रसिद्ध by Smita Yadav
Day 1

अक्सर हम छुट्टियों के दिनों में कहीं बाहर जाना चाहते हैं, अपने परिवार के साथ आनंद की सैर करना चाहते है। लेकिन जैसे ही घुमने का प्लान डिसाइड होता है वैसे ही होटल में रहना, खाना-पीना, आने-जाने का किराया आदि के बजट को लेकर चिंता सताना शुरू हो जाती है। और बजट को लेकर सारा प्लान बेकार होता हुआ नजर आता है। लेकिन अब चिंता करने की जरूरत नहीं है क्योंकि आज हम आपको बताने जा रहे है भारत के उन शीर्ष पर्यटन स्थलों के बारें में जो अपनी बेहद खूबसूरती और रोमांच के लिए जाने जाते है लेकिन उससे भी खास ये है कि उन जगह पर जाना आपके लिए होगा आसान, क्योंकि ये पर्यटन स्थल है काफी सुंदर और सस्तें। तो आइए, हम आपको बता रहे हैं ऐसी जगहों के बारे में जिनकी खूबसूरती बेमिसाल है और यहाँ जाना आपकी जेब पर भी भरी नही पड़ेगा।

Tripoto हिंदी के इंस्टाग्राम से जुड़े 

वाराणासी

Photo of जानिए भारत के सबसे खूबसूरत और सस्ते पर्यटन स्‍थल, जो अपनी खूबसूरती के लिए है प्रसिद्ध by Smita Yadav

अगर आप किसी धार्मिक स्‍थान में घूमने जाना चाहते हैं तो वाराणासी में काफी कम खर्च में आप घूम सकते हैं। भारत की धार्मिक राजधानी के रूप में प्रसिद्ध यह शहर दुनिया के विभिन्न भागों से तीर्थ यात्रियों द्वारा यात्रा की जाती है। यह गंगा नदी के तट पर स्थित है। यहाँ ठहरने के लिए सस्ते और महंगे दोनों तरह के होटल उपलब्‍ध हैं। यहाँ मंदिर मय गंगा के घाट और और काशीविश्वनाथ का मंदिर देखने लायक है। साथ ही यहाँ और भी काफी बेहतरीन जगहें भी हैं जहाँ आप कम बजट में आसानी से घूम सकते हैं।

विशाखापत्तनम

Photo of जानिए भारत के सबसे खूबसूरत और सस्ते पर्यटन स्‍थल, जो अपनी खूबसूरती के लिए है प्रसिद्ध by Smita Yadav

आंध्र प्रदेश राज्य के उत्तरी सागर तट और गोदावरी नदी के उत्तर में स्थित विशाखापट्टनम प्राचीन बौद्ध विरासत, भू वैज्ञानिक चमत्कार, प्रसिद्ध मंदिर, कला शिल्प के लिए विश्व प्रसिद्ध है। सुन्दर पूर्वी घाट बंगाल की खाड़ी का नीला पानी और प्राकृतिक सौंदर्य विशाखापट्टनम की खूबसूरती में चार चांद लगा देता है। यह भारत का चौथा सबसे बड़ा पोताश्रय है। विशाखापट्टनम प्राकृतिक सौंदर्य, पर्वतीय आकर्षण, समुद्र तट के आकर्षण के मेल से बना संगम है। यहाँ हर वर्ष लाखों सैलानी घूमने आया करते हैं। हरियाली और बुनियादी ढांचे के बीच के साथ समुद्र किनारें बसा यह शहर हमारे देश में सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है। इस शहर में हर मनोरंजक कारक वस्तु, रहने के लिए जगह और खाने के लिए भोजन किसी भी शहर के मुकाबले सबसे उचित दरों पर मिल सकते है।

उदयपुर

Photo of जानिए भारत के सबसे खूबसूरत और सस्ते पर्यटन स्‍थल, जो अपनी खूबसूरती के लिए है प्रसिद्ध by Smita Yadav

उदयपुर राजस्थान राज्य का एक ऐतिहासिक प्रसिद्ध शहर है, इस शहर में दुनिया भर से पर्यटक पहुंच कर मेवाड़ राज्य के महलों और उनकी शान-औ-शौकत को देखने आते है। यहाँ पर आपको वैभवशाली, भव्य किले और रजवाड़ों के शान ओ सौकत की निशानियां देखने को मिलेगीं। झीलों के इस शहर में आपको कम पैसों आसानी से कमरे मिल जाएंगे। यहाँ घूमने के लिए सिटी पैलेस कॉम्पलेक्स, सिटी पैलेस संग्रहालय, उदयपुर, कांच गैलेरी, उदयपुर, विंटेज कार, उदयपुर, उदयपुर की सात बहनें, हल्दी घाटी, राजसमंद झील जगहें है। यहाँ पर भी आप कम खर्च में घूम सकते हैं।

ईटानगर

Photo of जानिए भारत के सबसे खूबसूरत और सस्ते पर्यटन स्‍थल, जो अपनी खूबसूरती के लिए है प्रसिद्ध by Smita Yadav

मन की शांति चाहते हैं तो नॉर्थ-ईस्ट के ईटानगर चले जाइए। यह आपके लिए एकदम लो बजट डेस्टीनेशन है। यहाँ की नदियां और घाटियां छुट्टियों में आने वाले पर्यटकों को बेहद लुभाती हैं। हिमालय पर उत्तरी छोर पर स्थित ईटानगर एक प्राकृतिक स्वर्ग है। शहर की विरासत और आदिवासी संस्कृति, जो दशकों और सदियों पुरानी है, अभी भी बरकरार है। 15 वीं शताब्दी का इटा-किला, पौराणिक गंगा झील, जिसे स्थानीय रूप से ग्यार सिनि और बुद्ध विहार के नाम से जाना जाता है, दलाई लामा द्वारा संरक्षित यह सबसे महत्वपूर्ण आकर्षण हैं। ईटानगर में यूपिया घूमने की अच्छी जगह है। कम बजट में एक या दो दिन के भीतर दोनों को एक साथ कवर किया जा सकता है। यहाँ पर आप प्राकृतिक सुंदरता का आनंद ले सकते हैं। और यहाँ पर कम दाम में खाने और ठहरने की व्यवस्‍था भी हो जाएगी।

जयपुर

Photo of जानिए भारत के सबसे खूबसूरत और सस्ते पर्यटन स्‍थल, जो अपनी खूबसूरती के लिए है प्रसिद्ध by Smita Yadav

अगर आप दिल्ली में रहते हैं तो जयपुर से सस्ती ट्रिप आपके लिए और कोई नहीं। यहाँ पर देखने के लिए बहुत किले और महल हैं। इसलिए यहाँ घूमने के लिए आपको बहुत ज्यादा खर्च करने की जरूरत नहीं है। आप दो या तीन दिन में जयपुर घूम सकते हैं। यहाँ पर ज्यादातर महलों और किले देखने के लिए टिकट की कीमत भी बहुत कम है। इसलिए यह जगह आपके बजट के हिसाब से अच्छी है। आपको यहाँ ज्यादा पैसे भी खर्च करने पड़ेंगे।

पॉन्डिचेरी

Photo of जानिए भारत के सबसे खूबसूरत और सस्ते पर्यटन स्‍थल, जो अपनी खूबसूरती के लिए है प्रसिद्ध by Smita Yadav

पॉन्डिचेरी की यात्रा आपके लिए अच्छा अनुभव हो सकती है। यानि आप कम कीमत पर एक बहुत ही अच्छी याद यहाँ से लेकर जाएंगे। छुट्टियों में यहाँ आने पर अगर अपना पैसा बचाना चाहते हैं तो अरबिंदो आश्रम में ठहरें और शाकाहारी भोजन का भी आनंद उठाएं। साथ ही यहाँ रहकर आप योग की शिक्षा भी ले सकते हैं।

दार्जिलिंग

Photo of जानिए भारत के सबसे खूबसूरत और सस्ते पर्यटन स्‍थल, जो अपनी खूबसूरती के लिए है प्रसिद्ध by Smita Yadav

अगर आपका बजट कम है तो आप छुट्टियों में दार्जिलिंग घूमने की योजना बना सकते हैं। दार्जिलिंग पश्चिम बंगाल का एक शहर है। एक बार ब्रिटिश राज में बसाया गया था। यहाँ कई फिल्मों की शूटिंग भी होती है ये बर्फीला रिसोर्ट अपनी खूबसूरती के लिए पूरे विश्व भर में प्रसिद्ध है दार्जीलिंग को भारत के पूर्वी हिस्से के सबसे खूबसूरत शहरों में से एक माना जाता है। यह सुंदर हिल स्टेशन एक रोमांटिक हनीमून के लिए एकदम सही जगह है और कोलकाता से लगभग 700 किलोमीटर दूर है। टॉय ट्रेन की सवारी, दार्जिलिंग हिमालय के भव्य दृश्यों को प्रस्तुत करती है। शहर को ‘हिमालय की रानी’ के रूप में जाना जाता है। दार्जिलिंग घूमने-फिरने,चाय के एस्टेट्स, गांवों और बाजारों में घूमने की एक शानदार जगह है। दार्जिलिंग के पैकेज कम से कम 8500 रूपए से शुरू होते हैं।

कोडैकानल

Photo of जानिए भारत के सबसे खूबसूरत और सस्ते पर्यटन स्‍थल, जो अपनी खूबसूरती के लिए है प्रसिद्ध by Smita Yadav

कम बजट में घूमने के लिए कोडैकानल बेस्ट प्लेस है। कर्नाटक में स्थित कोडैकानल देखने लायक जगह है। यहाँ का स्ट्रीट फूड काफी स्वादिष्ट और सस्ता है। इसके अलावा और भी खाने-पीने की चीजें यहाँ बहुत कम कीमत पर उपलब्ध हैं। यहाँ घूमने के लिए आपको महंगी कार या टैक्सी बुक करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। यहाँ आप बस और लोकल ट्रेन से भी दर्शनीय स्थलों की यात्रा कर सकते हैं।

ऋषिकेश

Photo of जानिए भारत के सबसे खूबसूरत और सस्ते पर्यटन स्‍थल, जो अपनी खूबसूरती के लिए है प्रसिद्ध by Smita Yadav

कम बजट में घूमने के लिए ऋषिकेश बेस्ट जगहों में से एक हैं। ऋषिकेश कई प्राचीन मंदिरों, लोकप्रिय कैफे, योग आश्रम और साहसिक खेलों का केंद्र है। ऋषिकेश, दुनिया में शीर्ष आध्यात्मिक गंतव्य के रूप में बेहद लोकप्रिय हो गया है। यह गंगा नदी के पवित्र तट पर स्थित है, इसलिए यह स्थान साधुओं का केंद्र रहा है और आध्यात्मिकता, योग, ध्यान और आयुर्वेद सिखाने वाले कई आश्रम भी यहाँ हैं। हालाँकि, पिछले कुछ वर्षों में, ऋषिकेश को भारत में एडवेंचर स्पोर्ट्स के केंद्र के रूप में भी विकसित किया गया है, क्योंकि यहाँ व्हाइट वाटर राफ्टिंग, बंजी जंपिंग, फ्लाइंग फॉक्स, माउंटेन बाइकिंग, जैसे कई एडवेंचर एक्टिविटीज का आनंद लिया जा सकता है। भारत आने वाले सभी लोगों को ऋषिकेश अवश्य जाना चाहिए। अच्छी बात ये है कि ऋषिकेश घूमना पूरी तरह से आपके बजट का पर्यटन स्थल है।

मुन्नार

Photo of जानिए भारत के सबसे खूबसूरत और सस्ते पर्यटन स्‍थल, जो अपनी खूबसूरती के लिए है प्रसिद्ध by Smita Yadav

दक्षिण भारत के सबसे बड़े चाय-बागान क्षेत्र में से एक, मुन्नार केरल के सबसे सुंदर और लोकप्रिय हिल-स्टेशनों में से एक है। भारत में लो बजट में घूमने की जगह देखें तो मुन्नार भी एक अच्छा विकल्प है। केरल में पश्चिमी घाट में स्थित हिल स्टेशन मुन्नार अपने चाय सम्पदा, हरे-भरे हरियाली के लिए प्रसिद्ध है। यदि आप भारत में लो बजट में छुट्टी मनाने के लिए मुन्नार जाएं, तो एराविकुलम राष्ट्रीय उद्यान, सलीम अली पक्षी अभयारण्य और चाय बागान देखना ना भूलें।

क्या आपने भी इन मशहूर जगहों में से किसी जगह की यात्रा की हैं। अपने अनुभव को हमारे साथ शेयर करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

बांग्ला और गुजराती में सफ़रनामे पढ़ने और साझा करने के लिए Tripoto বাংলা और Tripoto ગુજરાતી फॉलो करें।

Tripoto हिंदी के इंस्टाग्राम से जुड़ें और फ़ीचर होने का मौक़ा पाएँ।