घुमक्कड़ी के 5 शानदार अनुभव, जिसे आप मेघालय में ही ले सकते हैं

Tripoto
Photo of घुमक्कड़ी के 5 शानदार अनुभव, जिसे आप मेघालय में ही ले सकते हैं by Musafir Rishabh

पूर्वोत्तर अपनी सुंदरता के लिए काफी लोकप्रिय है। हर कोई इस सुंदरता को देखने के लिए बार-बार आना चाहता है। पूर्वोत्तर में ही जब आप बादलों की सैर पर होते हैं तो समझ जाइए कि आप मेघालय में हैं। इस धरती पर बादलों के ऊपर भी एक जहाँ है जिसे मेघालय के नाम से जाना जाता है। मेघालय की खूबसूरती देखकर आप दंग रह जाएं। आप अपने मन में सबसे खूबसूरत नजारा सोच लीजिए। यकीन मानिए असल में मेघालय आपकी कल्पना से खूबसूरत है। आपको मेघालय में ऐसे चीजें करने को मिलेंगे जो आप और कहीं नहीं कर सकते हैं।

1- हवा में तैरना

मेघालय के भारत-बंग्लादेश सीमा पर एक खूबसूरत कस्बा है, डॉवकी। डॉवकी कस्बे से भारत की सबसे साफ नदी उमनगोत बहती है। नदी का पानी शीशे की तरह साफ है। उमनगोत के पानी में आप साफ-साफ अपनी अक्श देख सकते हैं। इस नदी में जब आप नदी से सैर कर रहे होंगे तो आपको लगेगा कि आपकी नाव हवा में तैर रही है। इस नदी की सफाई यहाँ के स्थानीय लोग ही करते हैं। इतनी साफ नदी की सैर करना भारत में किसी और जगह पर मुमकिन नहीं है।

2- पेड़ों की जड़ से बना पुल

दुनिया में कई सारे पुल हैं जिनको इंसानों ने भौतिक चीजों से बनाया है लेकिन मेघालय में ऐसा भी पुल है जो पेड़ की जड़ों से बना हुआ है। मेघालय के 180 साल से पुराने इस पुल को लिविंग रूट ब्रिज भी कहते हैं। घने जंगलों और नदी के बीच में बने इस पुल को यहाँ की जनजातियों ने बनाया है। मेघालय में कई सारे डबल रूट रूट ब्रिज हैं लेकिन चेरांपूजी का पुल सबसे खास माना जाता है। इस पुल को यूनेस्को ने वर्ल्ड हेरीटेज साइट में भी शामिल किया है। मेघालय जाएं तो तो लिविंग रूट ब्रिज को देखना न भूलें।

3- एशिया का सबसे स्वच्छ गाँव

मेघालय में ही एशिया का सबसे स्वच्छ गाँव है। मेघालय की यात्रा में आप इस जगह की सैर कर सकते हैं। मेघालय के इस गाँव का नाम है, मॉलिननॉन्ग। ईस्ट खासी हिल्स में स्थित इस खूबसूरत गाँव को भगवान का बगीचा कहा जाता है। इस गाँव में पेड़ की जड़ से ब्रिज बनाये गये हैं। मॉलिननॉन्ग गाँव में प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं किया जाता है। यहाँ पर बांस से बने डस्टबिन का उपयोग होता है। इस गाँव में झरना, ट्रेक और लिविंग रूट ब्रिज भी है।

4- प्राकृतिक सौंदर्य

मेघालय प्राकृतिक सौंदर्य से भरा हुआ है। ऐसे खूबसूरती नजारे देखने के लिए आपको बार-बार यहाँ आना चाहिए। मेघालय में तिरशी फॉल जैसे कई खूबसूरत वाटरफॉल हैं तो वहीं दूसरी तरफ मॉफलांग जैसी हरियाली से भरी जगह भी है। मेघालय में देखने के लिए इतना कुछ है कि इसे एक बार में समेटना बेहद मुश्किल है। यहाँ हर कदम पर एक शानदार जगह देखने को मिल जाती है। मेघालय की खूबसूरती आपकी घुमक्कड़ी में एक नया आयाम जोड़ती है।

5- रंगों से भरा एक शहर

मेघालय की सबसे लोकप्रिय जगह है, शिलॉन्ग। मेघायल की राजधानी शिलॉन्ग को पूर्व का स्कॉटलैंड भी कहा जाता है। समुद्र तल से 1,499 मीटर पर स्थित शिलॉन्ग बादलों का घर है। यहाँ पर घूमने के लिए शिलांग गोल्फ कोर्स, खूबसूरत उमियाम लेक, शिलांग पीक और आसपास खूब सारे झरने भी है। ये सारी जगहें शिलॉन्ग को सैलानियों क लिए पसंदीदा बनाते हैं। जो एक बार यहाँ आता है, यहाँ की खूबसूरती उसे यहीं का बना लेती है।

क्या आपने हाल ही में मेघालय की यात्रा की है? अपने अनुभव को शेयर करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

बांग्ला और गुजराती में सफ़रनामे पढ़ने और साझा करने के लिए Tripoto বাংলা और Tripoto ગુજરાતી फॉलो करें।

रोज़ाना टेलीग्राम पर यात्रा की प्रेरणा के लिए यहाँ क्लिक करें।