मेघालय की 7 अनछुई जगहें, मुसाफिरों के लिए उपहार से कम नहीं

Tripoto
Photo of मेघालय की 7 अनछुई जगहें, मुसाफिरों के लिए उपहार से कम नहीं by Musafir Rishabh

मेघालय पूर्वोत्तर के सबसे खूबसूरत राज्यों में से एक है जो अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के लिए जाना जाता है। इसके बावजूद मेघालय की बहुत सारी जगहें अभी भी घुमक्कड़ों की नजरों से दूर हैं। यहाँ के घने जंगल, पहाड़ और झरने देखकर कोई भी मंत्रमुग्ध हो जाएगा। मेघालय के खूबसूरत नजारे आपको इस जगह को देखने का नजरिया ही बदल देंगे। मेघालय का शाब्दिक अर्थ है, मेघों का घर। यहाँ पर कई जगहें ऐसी हैं जहाँ से बादल बिल्कुल पास लगते हैं। मेघालय की ये जगह अनछुई जरूर है लेकिन बेहद खूबसूरत हैं। हम आपको ऐसी ही कुछ जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं।

1. कांगथांग

कांगथांग मेघालय की उन जगहों में से एक है जहाँ आपको घूमने वाले कम ही दिखाई देंगे। शिलॉन्ग से 56 किमी. दूरी पर स्थित मेघालय के इस गाँव को विशलिंग विलेज भी कहा जाता है। इस गाँव में लोग एक-दूसरे से बात करने के लिए सीटी का प्रयोग करते है। इस वजह से भी ये जगह काफी फेमस है। लोगों को सीटी बजाकर बात करना हर कोई देखना चाहेगा। इस गाँव के चारों तरफ हरियाली ही हरियाली है। कांगथांग गाँव में ऐसी ही कई कहानियां हैं जिनको आप जान सकते हैं।

2. तिरशी फॉल

मेघालय जैसी खूबसूरत जगह पर वाटरफॉल का होना सोने पे सुहागा जैसा है। तिरशी वाटरफॉल मेघालय की ऑफबीट जगहों में से एक है। यहाँ तक पहुँचने के लिए आपको एक घास का मैदान और एक ब्रिज पार करना होगा। ये पुल आपको झरने तक ले जाएगा। इस झरने के पास जाकर आप पानी की बौछार का मजा ले सकते हैं। जंगल और पहाड़ के बीच स्थित ये वाटरफॉल वाकई खूबसूरत है। मेघालय जाएं तो इस जगह पर जाना न भूलें।

3. मॉफलांग

मेघालय में कई जगहें तो ऐसी भी हैं जो शिलान्ग के पास में होने के बावजूद अनछुई की लिस्ट में आती हैं। ऐसी ही खूबसूरत जगह है, मॉफलांग। शिलान्ग से लगभग 25 किमी. की दूरी पर स्थित माफलांग की हरियाली देखकर आप मोहित हो जाएंगे। चारों तरफ पहाड़, हरे-भरे पहाड़ और जंगल हैं। वीकेंड पर घूमने के लिए मेघायल के लिए ये जगह बेहतरीन है। यहाँ आप मेघालय की खूबसूरती से तो रूबरू होंगे ही इसके अलावा यहाँ के कल्चर के बारे में भी जान सकेंगे।

4. मावलेनगोट

मेघालय की अनछुई जगहों में एक खूबसूरत जगह है, मावलेनगोट। अगर आप मेघालय के नहीं है तो शायद ही आपको इस जगह के बारे में पता होगा। शिलान्ग से लगभग 42 किमी. दूरी पर स्थित मेघालय को ये गाँव बेहद खूबसूरत है। मावलेनगोट गाँव हरी-भरी पहाड़ियों और चाय के बागानों के लिए जाना जाता है। ऐसी खूबसूरती देखकर आपका मन खुश हो जाएगा। भागदौड़ से दूर आप किसी शांत जगह पर जाना चाहते हैं तो मेघालय का ये गाँव परफेक्ट है। मावलेनगोट में एक बार तो हर किसी को आना चाहिए।

5. उमदेन

जहाँ आपको सुकून मिले और नजारे देखकर दिल खुश हो जाए। मेघालय की ऐसी ही खूबसूरत जगह है, उमदेन। शिलान्ग से 65 किमी. की दूरी पर स्थित उमदेन हरी-भरी पहाड़ियों से घिरा हुआ है। इस जगह को रेशम बुनकरों का गाँव भी कहा जाता है। उमदेन में भोई जनताति के लोग रहते हैं। ये लोग पारंपरिक तरीके से बुनाई का काम करते हैं। आप इस जगह पर रेशम को बुनते हुए देख सकते है। इसके अलावा यहाँ के कल्चर के बारे में काफी कुछ जान सकते हैं। यही असली घुमक्कड़ी होती है। अगर आपको एडवेंचर पसंद है तो आप यहाँ हाइकिंग और कैंपिंग भी कर सकते हैं।

6. वेइनिआ वाटरफॉल

मेघालय में खूबसूरती वाटरफॉल्स की कमी नहीं है। उन्हीं में से एक है, वेइनिआ वाटरफॉल। ऐसा खूबसूरत झरने में शायद ही आपने कहीं देखा होगा। इस फॉल्स को एक बार देखोगे तो नजर हटाने का मन नहीं करेगा। मानसून के मौसम में तो ये जगह और भी खूबसूरत हो जाती है। क्यंशी नदी से बना ये झरना वाकई देखने लायक है। मेघायल जाएं तो इस खूबसूरत वाटरफॉल को देखना न भूलें।

7. नोंगखनुम आईलैंड

नोंगखनुम मेघालय का सबसे बड़ा और भारत का दूसरा सबसे बड़ा नदी द्वीप है। अगर आप सोचते हैं कि ये जगह माजुली की तरह है तो आप बिल्कुल गलत है। माजुली की तरह यहाँ लोगों का बसेरा नहीं है। इसके अलावा यहाँ पहुँचना भी आसान नहीं है। इतना पक्का है कि इस शानदार जगह पर आने के बाद आपको कोई पछतावा नहीं होगा। इस आईलैंड की खूबसूरती आपका मन मोह लेगी। इन जगहों के अलावा भी मेघालय में कई जगह हैं जिनको अभी तक एक्सप्लोर नहीं किया गया है।

क्या आपने मेघालय की इन जगहों की यात्रा की है? अपने अनुभव को शेयर करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

बांग्ला और गुजराती में सफ़रनामे पढ़ने और साझा करने के लिए Tripoto বাংলা और Tripoto ગુજરાતી फॉलो करें।

रोज़ाना Telegram पर यात्रा की प्रेरणा के लिए यहाँ क्लिक करें।