5 शेडी बार, जो अँधेरी गलियों में परोसते हैं रंगीन जाम

Tripoto
Photo of 5 शेडी बार, जो अँधेरी गलियों में परोसते हैं रंगीन जाम by Mohit Gosain

अगर शराब और शबाब में आपकी रूचि है तो आप बिल्कुल सही जगह आएँ हैं। चाहे दिल्ली हो या मुंबई, कोलकाता या बैंगलुरु, हर शहर में ऐसे कई राज़ और अंधेरी गलियाँ छिपी होती हैं जो अक्सर लोगों की नज़रों से बच जाती है, वो गलियाँ जहाँ महंगी शराब और झूठी नवाबी तमीज़ तले रंगीन (कई बार अवैध) शामें परोसी जाती हैं। तो चलिए आपको बताते हैं 5 सबसे शेडी बार जहाँ होने वाली कई चीज़ें आपको हैरत में डाल देंगी।

1. बारकोड बार एंड लाउन्ज

कहाँ: पहाड़गंज

क्या है खास: पहाड़गंज की रातों का नया साथी, बारकोड एक बढ़िया हैंगऑउट प्लेस बन चुका है। शाम होते ही चमकीले साइनबोर्ड्स निकल आते हैं जहाँ सस्ती दारू, लाइव म्यूजिक और डांस परफॉर्मेंस के लिए भीड़ लग जाती है। जिस तरीके की जगह है, उस हिसाब से खूबसूरत माहौल और अच्छा खाना मिलता है।

2. पैरिस बार एंड रेस्टोरेंट

Photo of 5 शेडी बार, जो अँधेरी गलियों में परोसते हैं रंगीन जाम by Mohit Gosain

कहाँ: नई मार्किट, कोलकता

क्या है खास: कोलकाता के इस छिपे पहलू के बारे में कोई बात नहीं करता, पर जानते सब हैं। अगर आपको कोलकता की अंधेर नगरी का स्वाद चखना है तो पैरिस बार यहाँ की सबसे बढ़िया जगह है । ये छोटा-सा डांसकोलकाता की नई मार्किट में है और ज़ोरदार म्यूजिक, चमकीली रोशनी से भरा माहौल और ठीक ठाक खाने के लिए जाना जाता है। जो भी हो, अगर आप इस तरह का शौक रखते हैं, तो यहाँ एक बार जाना तो बनता है।

3. टोपैज़

श्रेय: इंडिया टूडे

Photo of 5 शेडी बार, जो अँधेरी गलियों में परोसते हैं रंगीन जाम by Mohit Gosain

कहाँ: ग्रांट रोड, मुंबई

क्या है खास: मुंबई और शेडी बार का नाता पुराना है। ये एक ऐसा रिश्ता है जिसमें प्यार और तकरार दोनों रही है। लेकिन टोपैज़ जैसे बार सालों से पियक्कड़ों को लुभाते आए हैं।

4. ब्लू हेवन बार एंड रेस्टोरेंट

श्रेय: ट्रैवल हॉट्स

Photo of 5 शेडी बार, जो अँधेरी गलियों में परोसते हैं रंगीन जाम by Mohit Gosain

कहाँ: गांधीनगर, बैंगलुरु

क्या है खास: अगर आप उनमें से है जिनको लगता है कि बंगलुरु में सिर्फ महंगी बीयर ब्रउरी हैं तो आप शायद कुछ बड़ा मिस कर रहे हैं। बंगलुरु की उँची इमारतों के बीच काफी सारे छोटे छिपे बार है और ब्लू हेवन उनमें से बेस्ट है। नशीली लाइट्स, सस्ती शराब और डीजे पर बजते मज़ेदार हिंदी गाने, और क्या ही चाहिए!

5. प्रिज़न

श्रेय: यूट्यूब

Photo of 5 शेडी बार, जो अँधेरी गलियों में परोसते हैं रंगीन जाम by Mohit Gosain

कहाँ: सहारा मॉल, मुंबई

शेडी बार्स की जन्नत है सहारा मॉल और प्रिज़न यहाँ सबका फेवरट है। मॉल के टॉप फ्लोर पर लाइन से कई सारे बार हैं जहाँ आपको सभी तरह की अवैध चीजें होती मिल जाएँगी। हैप्पी आवर और खूबसूरत लड़कियों का झांसा देकर मुशटंडे बाउंसर्स आपको अंदर ले जाने के लिए लुभाते हैं। एक बार प्रिज़न के अंदर जाइये, और वादा है आपको एक अलग दुनिया दिखेगी।

क्या आप भी ऐसी किसी जगह के बारे में जानते हैं जिसे इस लिस्ट का हिस्सा होना चाहिए? यहाँ क्लिक कीजिये और अपनी क्रेजी ट्रैवल कहानी Tripoto समुदाय के साथ बाँटिए।

बांग्ला और गुजराती में सफ़रनामे पढ़ने और साझा करने के लिए Tripoto বাংলা  और  Tripoto  ગુજરાતી फॉलो करें

Tripoto हिंदी के इंस्टाग्राम से जुड़ें और फ़ीचर होने का मौक़ा पाएँ। 

ये आर्टिकल अनुवादित है। ओरिजनल आर्टिकल पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।