दिल्ली/एनसीआर में टॉप 6 संदेहात्मक डांस बार जो आपको अनुराग कश्यप की फिल्म देव डी की याद दिलाते हैं

Tripoto

क्रेडिट: यूट्यूब (फिल्म Dev D का एक स्क्रीनशॉट)

Photo of दिल्ली/एनसीआर में टॉप 6 संदेहात्मक डांस बार जो आपको अनुराग कश्यप की फिल्म देव डी की याद दिलाते हैं by Nikhil Vidyarthi

दिल्ली यकीनन सभी मेट्रो सिटी में सबसे जीवंत महानगर में से एक है। वर्तमान युवाओं की बढ़ती डिस्पोजेबल आय के साथ वीकेंड के दौरान सोशलाइज़ होना कल्चर बन गया है। इस बात को ध्यान में रखते हुए, मुझे पूरा यकीन है कि अब तक आप में से अधिकांश लोगों ने दिल्ली के प्रमुख बार में पहले ही ड्रिंक का लुत्फ ले लिया होगा। इस साप्ताहिक छद्मिक-आडंबरपूर्ण सोशलाइजिंग से यह प्रश्न उठता है कि क्या आप सप्ताह दर सप्ताह इसी तरह के शहरी बार्स में जाकर खुश हैं? 

क्या आपको अपने खास दोस्तों के साथ कुछ अलग करने की कोशिश नहीं करनी चाहिए? इन सवालों को ध्यान में रखते हुए, मैं इस स्टोरी में ले कर आया हूं दिल्ली/एनसीआर की ऐसी 6 संदेहात्मक डांस बार की जानकारी। जिनके अंदर जाते ही आपको अभय देओल अभिनीत फिल्म देव डी में दिखाई गई बार और क्लब की याद बरबस ही आ जाएगी।

फोटो: 4एस चाइनीज रेस्टोरेंट

Photo of New Delhi, Delhi, India by Nikhil Vidyarthi

जानिए दिल्ली के 6 सच में शैडी (लेकिन सुरक्षित) डांस बार के बारे में

जानिए दिल्ली में 10 सच में शैडी (लेकिन सुरक्षित) डांस बार के बारे में, जो आपको तुरंत देव डी की याद दिलाएगा जैसे ही आप उनमें प्रवेश करते हैं।

1. माई बार एंड रेस्टोरेंट, पहाड़गंज

यह वह स्थान है जहाँ शायद आप में से अधिकांश का परिचय शहर के ग्रे-शेड बारों से हुआ हो। लेकिन इससे पहले कि आप कुछ और सोचें, हम बात करते हैं पहले माई बार के बारे में, जो पहाड़गंज में था। हालाँकि इस शाखा ने थोड़ा-बहुत व्यावसायीकरण भी दिया है, लेकिन यह अभी भी दिल्ली के शीर्ष शैडी डांस बार में से एक है।

कितना खर्च: Rs. 800 (दो व्यक्ति के लिए)

कहाँ: 5136, मेन बाज़ार, राम कृष्ण आश्रम मेट्रो स्टेशन के नजदीक, पहाड़गंज, न्यू दिल्ली।

फोन: 011-33105843

2. ठग्स, दरियागंज

सिनेमाई खलनायकों की एक अनूठी थीम पर निर्मित इस जगह पर गब्बर सिंह जैसे खतरनाक और मशहूर खलनायकों की छवियाँ दिखना आश्चर्य की बात नहीं है। यह जगह अधिकांश फिल्मों में अमरीश पुरी के चरित्र की तरह ही ठग प्रकृति के लगते हैं। ठग्स बार इस सूची के लिए एकदम सही है क्योंकि यह दरियागंज में स्थित है - अपने आप में कई शेड्स वाला दिल्ली का यह इलाका; लेकिन यह सभी के लिए काफी सुरक्षित भी है। यह एक ऐसा बार है जहां आप दोस्तों के साथ जा सकते हैं, घंटों पी सकते हैं और इसे थोड़ा भी पछतावा नहीं होगा। फूल ऑन मनोरंजन के लिए तैयार रहें।

कितना खर्च: Rs. 1,000 (दो व्यक्ति के लिए)

कहाँ: होटल ब्रॉडवे, 4/15/ए, दरियागंज, नई दिल्ली

फोन: 011-43663600

3. मधुशाला, गुड़गांव

इस जगह का नाम ही यहाँ के बारे में सोचने के लिए हमारे पास कुछ नहीं छोड़ता है। "मधुशाला" शब्द का शाब्दिक अर्थ एक ऐसी जगह से है जहाँ आप शराब पी सकते हैं। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के पिता प्रसिद्ध कवि श्री हरिवंश राय बच्चन साहब की एक पूरी कविता है इसी नाम “मधुशाला” पर। इस जगह की एक खास प्रकार की यूएसपी लाइन है - "BYOB", यानि ब्रिंग योर ओन बूज़ है। इसका मतलब है कि आप बाहर से शराब खरीद सकते हैं और बस यहाँ बैठकर पी सकते हैं। बहुत बढ़िया, है ना? रुकिए, "ऐसी लागी लगन, मीरा हो गई मगन" शैली का लाइव संगीत भी है, तो इंतजार किस बात की?

कितना खर्च: Rs. 1,000 (दो लोगों के लिए)

कहाँ: बी रेमफ्री हाउस ब्लॉक, गुड़गांव, 122002, भारत

फोन: +91-7503844178

4. जी लाउंज, रोहिणी

फोटो: यूट्यूब

Photo of G-Lounge, DC Chowk, Rohini Sector 9, Sector 9, Rohini, Delhi, India by Nikhil Vidyarthi

जब दिल्ली में शैडी और सस्ते डांस बार की बात आती है, तो उत्तरी दिल्ली का शूरवीर, जी-लाउंज को कैसे भूला जा सकता है? जो वहाँ के सभी व्यवसायियों के लिए उनके काम के बाद का फेवरेट ड्रिंक स्पॉट है। यहाँ तक कि यहाँ पारिवारिक पार्टियों के लिए आया जाता रहा है।

कितना खर्च: Rs. 1,200 (दो लोगों के लिए)

कहाँ: दूसरी मंजिल, क्रिसेंट मॉल, डीसी चौक, रोहिणी, नई दिल्ली

फोन: 011-3080657

फोटो क्रेडिट: 4एस चाइनीज रेस्टोरेंट

Photo of दिल्ली/एनसीआर में टॉप 6 संदेहात्मक डांस बार जो आपको अनुराग कश्यप की फिल्म देव डी की याद दिलाते हैं by Nikhil Vidyarthi

5. कैफे क्रूज, राजौरी गार्डन, नई दिल्ली

पश्चिमी दिल्ली में पंजाबियों की भरमार है, जो स्वभाव से आडंबरपूर्ण माने जाते हैं। और इसलिए, शहर का यह क्षेत्र अनावश्यक रूप से लाउड क्लबों और डिस्को के लिए जाना जाता है। जिनमें से अधिकांश ने इसे मौलिक रूप से अलग कर दिया है। परिणामस्वरूप इसे भी शैडी मान लिया गया है। कैफे क्रूज इस तरह के बार का एक सर्वोत्कृष्ट उदाहरण है।

कितना खर्च: Rs. 1,400 (दो लोगों के लिए)

कहाँ: यूजी 16-17, पहली मंजिल, सिटी स्क्वायर मॉल, राजौरी गार्डन, नई दिल्ली

फोन: +91-9810470163

6. माई लव रेस्टोरेंट एंड बार, पहाड़गंज

अच्छा, आप ऐसे नाम वाली जगह से क्या उम्मीद करेंगे? इस जगह की रक्षा के लिए, इस पहाड़गंज में भोजन का प्रबंध भी वास्तव में बहुत अच्छा है। आश्चर्यजनक रूप से प्रबंधन वास्तव में ऐसे बार के विपरीत आपकी शिकायतों को सुनता भी है।

कितना खर्च: Rs. 1,000 (दो लोगों के लिए)

कहाँ: 23-बी, पंचकुइयां रोड, आरके आश्रम मार्ग मेट्रो स्टेशन के पास, पहाड़गंज, नई दिल्ली

आप यहाँ जाएं, ये दिल्ली / एनसीआर में 6 सबसे शैदी डांस बार हैं। जिन्हें आप इस आने वाले सप्ताहांत में देख सकते हैं। आगे बढ़ें..सिर्फ ड्रिंक्स से ज्यादा कुछ और करें।

**रोमांच को कानों से नहीं, आंखों से देखें**

आपके पास भी अपनी सफर से जुड़ी कहानियां और यादें हैं यहां बांटें

यह ट्रैवल स्टोरी, प्रतीक धाम द्वारा इंग्लिश में लिखी गई इस आर्टिकल का हिंदी अनुवाद है।

मुझसे इंस्टाग्राम पर जुड़ें।

कैसा लगा आपको यह आर्टिकल, हमें कमेंट बॉक्स में बताएँ।

अपनी यात्राओं के अनुभव को Tripoto मुसाफिरों के साथ बाँटने के लिए यहाँ क्लिक करें

बांग्ला और गुजराती के सफ़रनामे पढ़ने के लिए Tripoto বাংলা  और  Tripoto  ગુજરાતી फॉलो करें।

रोज़ाना Telegram पर यात्रा की प्रेरणा के लिए यहाँ क्लिक करें।