नए साल के लिए 9 रोमांचक अनुभव जिनका मज़ा आपको ज़रूर उठाना चाहिए!

Tripoto

क्या रोमांच का नाम सुनते ही आपके कान खड़े हो जाते हैं ? क्या आप पूरे दिन कुछ जोशीले कारनामे करने के सपने देखते हैं ? क्या आप हमेशा अपनी अगले सफर की तैयारी में लगे रहते हैं?

अगर आपने इनमें से किसी भी सवाल का जवाब हाँ में दिया है तो आपको रोमांच का नशा है! रोमांच के दिवानों की तरह आपने भी दुनिया की अलग-अलग जगहों पर करने वाली रोमांचक गतिविधियों की लिस्ट बना रखी होगी, जैसे न्यूजीलैंड में स्काइडाइविंग, अंडमान में स्कूबा डाइविंग, नेपाल में ट्रेकिंग या फिर कुछ और।

लेकिन अगर मैं आपसे कहूं कि आप ये सारी चीजें बिना कई देशों के चक्कर लगाए एक ही जगह कर सकते हैं, तो आपको कैसा लगेगा?

पुर्तगाल

दक्षिणी यूरोप में बसा पुर्तगाल अपनी अनोखी संस्कृति, बढ़िया मौसम, झिलमिलाता समुद्र तट और रंगीन शहरों के लिए जाना जाता है। चट्टानों वाले पर्वतों से लेकर साफ सुथरे समुद्रतटों तक पुर्तगाल में ज़मीन के इतने रूप हैं कि रामोंच को पसंद करने वालों के लिए बहुत सी गतिविधियाँ मिल जाएँगी | पेश हैं कुछ ऐसी मजेदार गतिविधियाँ जो आप पुर्तगाल में अनुभव कर सकते हैं और अपनी इच्छाओं की अधूरी लिस्ट को पूरा कर सकते हैं |

1. सर्फिंग

पुर्तगाल का मौसम और तटरेखा इतनी सुंदर और अनुकूल है कि साल भर यहाँ सर्फिंग और सर्फिंग पर आधारित गतिविधियों जैसे बॉडीबोर्डिंग, विंडसर्फिंग, किटसर्फिंग और पैडल-बोर्डिंग का मज़ा लिया जा सकता है | शुरुआती सर्फर हो या अनुभवी खिलाड़ी, पुर्तगाल में समुद्र का शांत सतही भाग भी मिलता है और लहरों का घमासान युद्ध भी |

कहाँ: एल्गरवे और मदीरा

2. कैन्यनिंग

कैन्यनिंग एक बेहद रोमांचक खेल है जिसमें ट्रेकिंग, रॉक-क्लाइम्बिंग, क्लिफ जंपिंग, एब्सीलिंग, तैराकी और अन्य साहसी तकनीकों के सहारे संकरी घाटी में रास्ता बनाया जाता है |

कहाँ: पनेडा-गेरेस राष्ट्रीय उद्यान और अज़ोरेस द्वीपसमूह

3. माउंटेन बाइकिंग

अब चूँकि पुर्तगाल में ज़मीन बहुत तरह की है, इसलिए आप साइकिल पर सवार होकर समुद्रतट से होते हुए पहाड़ों पर चढ़ सकते हैं, फिर भीड़ भाड़ भरे शहर की सड़कों से होते हुए गाँव की शांत गलियों की सैर भी कर सकते हो | पुर्तगाल में साइकिल चलाने के लिए ऐसे बहुत से रास्ते बने हैं जो रोमांचक तो हैं ही, साथ ही सुंदर भी हैं |

कहाँ: मेडिरा, लिस्बोआ क्षेत्र और पुर्तगाल का केंद्र

4. स्कूबा डाइविंग

ऊपर से देखने से तो पुर्तगाल का समुद्रतट बेहद खूबसूरत दिखता ही है, मगर समुद्र की सतह के भीतर छुपी दुनिया कुछ ज़्यादा ही अनोखी है | अगर समुद्रतल पर उतरकर अनोखे जीव-जंतु देखने है तो पुर्तगाल के अटलांटिक महासागर से बेहतर शायद ही कहीं कुछ मिले | समुद्री जीवों की विभिन्न प्रजातियों के साथ ही पुराने डूबे हुए जहाज़ के टुकड़े आदि पुर्तगाल के समंदर में ना जाने क्या दिख जाए!xX

कहाँ: अज़ोरेस और मदीरा

5. पैराग्लाइडिंग

आसमान सेआस पास के इलाक़ों का नज़ारा देखने के लिए पैराग्लाइडिंग एक लोकप्रिय, मजेदार और सुरक्षित तरीका है | पुर्तगाल का बेहतरीन मौसम और शानदार नज़ारे इसे पैराग्लाइडिंग के लिए दुनिया की सबसे अच्छी जगहों में से एक की पहचान दिलाते है |

कहाँ: अज़ोरेस, अल्गार्वे और पोर्टो सैंटो (मदीरा)

6. कनूइंग

कनूइंग एक रोमांचक खेल है जिसमें एक छोटी नाव को एक ब्लेड वाले चप्पू से झीलों, नदियों और शांत सतह वाले पानी पर चलाया जाता है | हालाँकि पुर्तगाल में बहुत सी नदियाँ और झीलें हैं मगर इस देश को समुद्र में की जाने वाली कनूइंग के कारण जाना जाता है। इसका मजा लेने के लिए दुनिया भर रोमांच के दीवाने यहाँ पहुँचते हैं |

कहाँ: एल्गरवे और मदीरा

7. ट्रेकिंग

अगर किसी देश की आबोहवा को अच्छे से जीना है तो पैदल घूमने से बेहतर और कोई तरीका नहीं है | इस मामले में पुर्तगाल कोई अलग नहीं है | चाहें तो पहाड़ी पर चढ़ जाएँ, मैदानों को पार करें या समुद्रतट पर चहल कदमी, पुर्तगाल में चलने के लिए सुंदर रास्तों की कोई कमी नहीं है |

कहाँ: अज़ोरेस, मदीरा, अलेंटेज़ो कोस्ट, पेन्डना-गेरैस नेशनल पार्क और एल्गरवे

8. राफ्टिंग

हवा भरी हुई नाव पर सवार होकर धूआँधार धारा से टक्कर लेना रोमांच के दीवानों के लिए सबसे रोमांचक गतिविधियों मे से है | पर्वतों के खुबसूरत नज़ारों और उनमें से होकर बहती नदी की धाराओं के कारण पुर्तगाल राफ्टिंग करने की काफ़ी बढ़िया जगह है |

कहाँ: पोर्टो और उत्तरी पुर्तगाल

9. स्कीइंग

वैसे तो पुर्तगाल का मौसम गर्म है मगर सर्दियों में पुर्तगाल की सबसे ऊँची पर्वत शृंखला सेरा दा एस्ट्रेला बर्फ से लदी रहती है | तो सर्दियों के मौसम में साहस के शौकीन लोग न केवल स्की कर सकते हैं, बल्कि स्लेज, स्नोबोर्ड या स्नोमोबील की सवारी कर सकते हैं!

कहाँ: सेरा दा एस्ट्रेला (पुर्तगाल का केंद्र)

क्या आप कभी इस सुंदर देश में घूमें हैं? अगर हाँ, तो अपने अनुभव ट्रिपोटो पर बाँटें |

विज़िट पोर्चुगल के सहयोग से

यह आर्टिकल अनुवादित है | ओरिजिनल आर्टिकल पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें |