प्रकृति और एडवेंचर प्रेमियों के लिए क्या है लक्षद्वीप में ख़ास ? जानें पूरी जानकारी !

Tripoto
Photo of प्रकृति और एडवेंचर प्रेमियों के लिए क्या है लक्षद्वीप में ख़ास ? जानें पूरी जानकारी ! by Rishabh Dev

भारत कई सारी बेहद सुंदर जगहों का ठिकाना है। भारत में कई सारी ऐसी जगहें हैं जहां पहुँचकर आपको लगेगा कि आप किसी और ही जगह पर पहुँच गए हों। ऐसा ही कुछ अनुभव आपको लक्षद्वीप में भी होगा। लक्षद्वीप भारत का एक केन्द्र शासित प्रदेश है। लक्षद्वीप में आपको चारों तरफ़ समुद्र ही समुद्र देखने को मिलेगा। लक्षद्वीप कुल 35 द्वीपों का एक समूह है। प्रकृति प्रेमियों और एडवेंचर प्रेमियों के लिए लक्षद्वीप किसी जन्नत से कम नहीं है। यहाँ पर कई सारे अलग-अलग अनुभवों को ले सकते हैं। ऐसी ही कुछ चीजें हैं जो आपको लक्षद्वीप की यात्रा के दौरान ज़रूर करने चाहिए।

1. स्नोर्केलिंग

यदि आप समुद्र के बाहर की नहीं अंदर की दुनिया देखना चाहते हैं तो आपको स्नोर्केलिंग का अनुभव ज़रूर लेना चाहिए। लक्षद्वीप में स्नोर्केलिंग एक एडवेंचर गतिविधि है। आप समुद्र के अंदर तैरते हुए समुद्री जीवन को अनुभव कर पाएँगे। लक्षद्वीप में कई सारे द्वीप हैं लेकिन स्नोर्केलिंग करने के लिए लक्षद्वीप के अगत्ती, कदमत और बांगरम द्वीपों को सबसे बढ़िया माना जाता है। अगर आप स्नोर्केलिंग करने में नौसिखिया हो तब भी आप लक्षद्वीप में इसे कर सकते हैं। लक्षद्वीप जाएँ तो स्नोर्केलिंग का अनुभव लेना बिल्कुल भी ना भूलें।

2. स्कूबा डाइविंग

लक्षद्वीप की यात्रा में स्कूबा डाइविंग एक रोमांच से भरी गतिविधि है। स्कूबा डाइविंग की मदद से आप समुद्र के नीचे छिपी एक खूबसूरत दुनिया को बेहद पास से महसूस कर सकते हैं। यदि आपको स्कूबा डाइविंग का अनुभव नहीं है तो इसे आप प्रशिक्षक की देखरेख में कर सकते हैं। लक्षद्वीप में स्कूबा डाइविंग सिर्फ़ एक अनुभव नहीं है बल्कि एक शैक्षिक यात्रा भी है। लक्षद्वीप में स्कूबा डाइविंग करने के लिए अगत्ती और कावरत्ती द्वीप सबसे अच्छे माने जाते हैं। लक्षद्वीप में स्कूबा डाइविंग के अनुभव को आप कभी भूल नहीं पाएँगे।

3. कायाकिंग

लक्षद्वीप की असीम सुंदरता को समुद्र के पानी से देखने के लिए आप कायाकिंग कर सकते हैं। कायाकिंग लक्षद्वीप की एक शानदार ऐक्टिविटी है। कायाकिंग के माध्यम से आप लक्षद्वीप की शांत और सुकून वाली जगहों पर जा सकते हैं। कायाकिंग से आप विविध समुद्री जीवन को देख सकते हैं। लक्षद्वीप में शुरूआती नौसिखए और अनुभवी कायाकिंग का लुत्फ़ उठा सकते हैं। लक्षद्वीप में कई सारे आइलैंड हैं जहां आप कायाकिंग गतिविधि को कर सकते हैं।

4. काइट सर्फिंग

Photo of प्रकृति और एडवेंचर प्रेमियों के लिए क्या है लक्षद्वीप में ख़ास ? जानें पूरी जानकारी ! by Rishabh Dev

काइट सर्फ़िंग एक बेहद शानदार रोमांचक वाटर स्पोर्ट्स है। इस ऐक्टिविटी में पानी के पार जाने के लिए पतंग और एक बोर्ड का उपयोग किया जाता है। काइट सर्फ़िंग में पानी की लहरों की आवश्यकता नहीं होती है, हवा के माध्यम से आप इस गतिविधि को करते हैं। लक्षद्वीप का कदमत आइलैंड पतंग सर्फ़िंग के लिए काफ़ी लोकप्रिय है। इस द्वीप पर कई सारे प्रशिक्षक हैं, यकीनन आपको यहाँ मज़ा आएगा। यदि आप लक्षद्वीप में एडवेंचर करना चाहते हैं तो काइट सर्फ़िंग आपके लिए एकदम परफ़ेक्ट रहेगा।

5. पैरासेलिंग

Photo of प्रकृति और एडवेंचर प्रेमियों के लिए क्या है लक्षद्वीप में ख़ास ? जानें पूरी जानकारी ! by Rishabh Dev

वैसे तो देश में कई जगहों पर पैरासेलिंग होती है लेकिन के साफ़ पानी में यह मज़ा दोगुना हो जाता है। पैरासेलिंग लक्षद्वीप की सबसे रोमांचक गतिविधियों में से एक है। सबसे रोमांचक गतिविधियों में से एक जिसका आप लक्षद्वीप में कई स्थानों पर आनंद ले सकते हैं, वह है पैरासेलिंग। आप भाप और जेट नौकाओं के माध्यम से हवा में पहुँच जाएँगे। ऊँचाई से आपको समुद्र का बेहद सुंदर नजारा देखने को मिलेगा। इस गतिविधि में आप लक्षद्वीप का विहंगम और अद्भुत दृश्य देख पाएँगे। आपको इस गतिविधि को ज़रूर करना चाहिए।

6. समुद्र तट

लक्षद्वीप के समुद्र तट अपने सफ़ेद रेत और क्रिस्टिल की तरह साफ़ पानी के लिए मशहूर है। लक्षद्वीप में कई सारे द्वीप हैं जहां पर बेहद सुंदर-सुंदर समुद्र तट हैं। पर्यटकों के आकर्षण का केन्द्र होने के बावजूद आपको यहाँ पर भीड़ कम मिलेगी। लक्षद्वीप के समुद्र तटों पर आप पैदल टहल सकते हैं, समुद्र के सुंदर नज़ारों को देख सकते हैं और खूबसूरत सूर्यास्त को देख सकते हैं। आपको लक्षद्वीप के सुंदर समुद्र तटों की यात्रा ज़रूर करनी चाहिए।

क्या आपने कभी लक्षद्वीप की यात्रा की है? अपने अनुभव को शेयर करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

बांग्ला और गुजराती में सफ़रनामे पढ़ने और साझा करने के लिए Tripoto বাংলা और Tripoto ગુજરાતી फॉलो करें।

रोज़ाना टेलीग्राम पर यात्रा की प्रेरणा के लिए यहाँ क्लिक करें।