शहरी भीड़-भाड़ से दूर, सुकून पाने के लिए बैंगलौर की इन खूबसूरत झीलों की करें सैर, आनंद होगा दुगुना

Tripoto
24th Aug 2022
Photo of शहरी भीड़-भाड़ से दूर, सुकून पाने के लिए बैंगलौर की इन खूबसूरत झीलों की करें सैर, आनंद होगा दुगुना by Smita Yadav
Day 1

दोस्तों, आज भी हमारे देश में कई ऐसे प्राकृतिक कोने मौजूद हैं, जो शहर की भागदौड़ भरी राहों के बीच कहीं गुम से हो गए हैं, लेकिन इन खूबसूरत जगहों में बसी हुई खूबसूरती गुम नहीं हुई हैं। ऐसी ही खूबसूरत जगहों में से एक बैंगलोर भी हैं। जहाँ कई खूबसूरत झील मौजूद है जहाँ जाकर आप शहरी भाग दौड़ से दूर कुछ सुकून के पल बिता सकते हैं। यकीनन आपको एक बार बैंगलोर जरूर जाना चाहिए। बैंगलोर में एक दो या तीन नहीं, बल्कि कई खूबसूरत झीलें मौजूद हैं। यह झीलें परिवार या दोस्तों के साथ एक ताज़ा पिकनिक का आनंद लेने और उनके साथ एक अच्छा समय बिताने के लिए आदर्श स्थान हैं। तो चलिए आज इस आर्टिकल में हम आपको बैंगलोर की कुछ खूबसूरत झीलों के बारे में बताते हैं। जहाँ जाकर आप अपने परिवार के साथ कुछ सुकून के पल बिता सकें।

1. हेब्बल झील

Photo of शहरी भीड़-भाड़ से दूर, सुकून पाने के लिए बैंगलौर की इन खूबसूरत झीलों की करें सैर, आनंद होगा दुगुना by Smita Yadav

प्राकृतिक सुन्दरता और रोमांटिक माहौल से भरपूर हेब्बल झील बैंगलोर की उन सबसे रोमांटिक जगहें में से एक है जहाँ सबसे अधिक कपल्स आते हैं। वैसे तो आप यहाँ दिन के किसी भी समय आ सकते है लेकिन यदि आप हेब्बल झील की इस छोटी सी रोमांटिक ट्रिप को और भी रोमांटिक बनाना चाहते है तो आप शाम के समय यहाँ घूमने आयें। हेब्बल झील उन लोगों के लिए एक बेहतरी स्थान है जो प्रवासी पक्षियों की विभिन्न प्रजातियों को देखना पसंद करते हैं। साथ ही इस झील के किनारे काफी पेड़ लगाए गए हैं जिनपर पर बैठे विभिन्न रंग बिरंगे पक्षी और उनकी आवाज और साथ सनसेट के अद्भुत दृश्य इस झील में एक अलग ही रंग बिखेर देती है जिन्हें महसूस करने के बाद यक़ीनन आप इस पल को कभी भूल नही पाएंगे।

2. लाल बाग झील

Photo of शहरी भीड़-भाड़ से दूर, सुकून पाने के लिए बैंगलौर की इन खूबसूरत झीलों की करें सैर, आनंद होगा दुगुना by Smita Yadav

लाल बाग बोटैनिकल गार्डन के अंदर स्थित है। इसे बैंगलोर की सबसे अच्छी झील माना जाता है। लालबाग झील एक प्राकृतिक झील है जो बगीचे के साथ-साथ चलती है पर्यटक झील के किनारे बोटिंग और पिकनिक एन्जॉय कर सकते हैं, जिससे यह शहर के बीचों-बीच होने के बावजूद भी आराम करने के लिए आदर्श स्थान है। लाल बाग झील बर्ड वॉचर्स के लिए भी सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थल में से एक है, क्योंकि बहुत सारे प्रवासी पक्षी इस स्थान पर जाते हैं। यहाँ के हरे भरे पेड़ों और फूलों की उपस्थिति के कारण यह स्थान फोटोग्राफी के लिए भी बेहतरीन है।

3. अगारा झील

Photo of शहरी भीड़-भाड़ से दूर, सुकून पाने के लिए बैंगलौर की इन खूबसूरत झीलों की करें सैर, आनंद होगा दुगुना by Smita Yadav

बैंगलोर की सबसे खूबसूरत झीलों में से एक अगारा झील भी हैं। यह झील हरियाली और ठंडी हवाओं के बीच प्रकृति प्रेमियों को बहुत ज्यादा पसंद आती है। इस झील का नज़ारा देखने में बेहद ही खूबसूरत है। बैंगलोर की इस खूबसूरत झील के पास सुबह और शाम के समय आपको बहुत से जॉगर्स और वॉकर्स भी मिल जाएंगे। इस बेहतरीन झील के नजरें बहुत ही खूबसूरत होने के साथ ही साथ यहाँ आकर आपको एक अलग ही शांति का अनुभव मिलेगा। इस जगह की प्राकृतिक सुंदरता मंत्रमुग्ध कर देने वाली है और पर्यटक यहाँ आकर मनमोहक दृश्य का आनंद लेते हैं मानसून इस झील के पास घूमने का सबसे सही समय है। क्योंकि इस समय यहाँ काफी ज्यादा हरियाली देखने को मिलती हैं।

4. उल्सूर झील

Photo of शहरी भीड़-भाड़ से दूर, सुकून पाने के लिए बैंगलौर की इन खूबसूरत झीलों की करें सैर, आनंद होगा दुगुना by Smita Yadav

उल्सूर झील बैंगलोर की सबसे बड़ी झीलों में से एक शहर के पूर्वी हिस्से में स्थित है। इसका नाम उस इलाके के नाम से पड़ा है जो एमजी रोड के नजदीक उल्सूर स्थित है। इसे हलासुरू झील के नाम से भी जाना जाता है। अपनी प्राकृतिक सुंदरता और शांत वातावरण के कारण, उल्सूर झील पिकनिक और प्रकृति प्रेमियों के लिए समय बिताने के लिए अच्छी जगह है। अगर आप प्रकृति को करीब से देखना चाहते हैं और उसका आनंद लेना चाहती हैं तो आपको उल्सूर झील को जरूर देखना चाहिए। इस क्षेत्र में सबसे बड़ी और सबसे पुरानी झीलों में से एक के रूप में, बैंगलोर में उल्सूर झील हरे-भरे वातावरण के साथ एक खूबसूरत नजारा पेश करती है। यहाँ पर आप आराम करने के अलावा, नौका विहार का आनंद ले सकती हैं, क्योंकि उल्सूर झील में सबसे लोकप्रिय गतिविधियों में से एक नौका विहार हैं। साथ ही आप यहाँ आकर चर्च स्ट्रीट, कमर्शियल स्ट्रीट और इंदिरानगर जैसी कई जगहों पर भी घूम सकते हैं।

कैसा लगा आपको यह आर्टिकल, हमें कमेंट बॉक्स में बताएँ।

अपनी यात्राओं के अनुभव को Tripoto मुसाफिरों के साथ बाँटने के लिए यहाँ क्लिक करें।

बांग्ला और गुजराती के सफ़रनामे पढ़ने के लिए Tripoto বাংলা और Tripoto ગુજરાતી फॉलो करें।

रोज़ाना Telegram पर यात्रा की प्रेरणा के लिए यहाँ क्लिक करें।