मुंबई में मरीन ड्राइव ही नहीं बल्कि यहाँ स्थित हैं कई मनमोहक झीलें, जिनकी सैर करना बिल्कुल न भूलें।

Tripoto
12th Jul 2023
Photo of मुंबई में मरीन ड्राइव ही नहीं बल्कि यहाँ स्थित हैं कई मनमोहक झीलें, जिनकी सैर करना बिल्कुल न भूलें। by Smita Yadav
Day 1

महाराष्ट्र का शहर मुंबई सपनों का शहर है जो अपने ग्लैमर, आकर्षक जीवनशैली और आधुनिकता के लिए जाना जाता है। मुंबई शहर अपनी आधुनिकता के साथ साथ अपने पर्यटन के लिए भी विश्व प्रसिद्ध हैं। दोस्तों, मुंबई एक ऐसा शहर है जहाँ मानसून में घूमने के लिए काफी पर्यटक पहुंचते हैं। मानसून में खासकर मरीन ड्राइव का नजारा ही अलग होता है। यहाँ स्थित समुद्री तटों पर भी काफी भारी संख्या में सैलानी घूमने पहुंचते हैं। लेकिन आपको बता दूं दोस्तों कि सिर्फ मुंबई का मरीन ड्राइव या समुद्र तट ही नहीं, बल्कि यहाँ स्थित झीलें भी बहुत खूबसूरत दिखने लगती हैं। मुंबई के आसपास में स्थित इन झीलों के किनारे हजारों लोग मौज-मस्ती करने पहुंचते हैं। इसलिए आज इस आर्टिकल में हम आपको मुंबई और मुंबई के आसपास में स्थित कुछ ऐसी खूबसूरत झीलों के बारे में बताएंगे, जहाँ मानसून के महीने में घूमने के बाद आप समुद्री तट को बिल्कुल भी भूल जाएंगे। तो आइए जानते हैं कि वो प्रसिद्ध और खूबसूरत झीलें कौन सी हैं।

1. पवई झील

Photo of मुंबई में मरीन ड्राइव ही नहीं बल्कि यहाँ स्थित हैं कई मनमोहक झीलें, जिनकी सैर करना बिल्कुल न भूलें। by Smita Yadav

दोस्तों, यह झील आईआईटी मुंबई के परिसर के पास स्थित और इसका नाम फ्रमाजी कावसजी पवई एस्टेट के नाम पर रखा गया है, पवई झील मुंबई के उत्तरी उपनगर में एक कृत्रिम झील है। मुंबई की प्रसिद्ध झीलों में से एक मानी जाने वाली पवई झील का निर्माण 1890 में किया गया था और यह प्रकृति का सर्वोत्तम आनंद लेने के लिए एक बेहतरीन और आरामदायक जगह है। यह झील मुंबई के शोरगुल के रहते भी एक दम शांत है। मुंबई की इस झील से समस्त शहर का नजारा बहुत सुंदर दिखाई देता है। पर्यटक यहाँ पर आकर पवई की वादियों में खो जाते हैं। शाम के समय इस झील में पर्यटक बोटिंग भी करते हैं।

2. विहार झील

Photo of मुंबई में मरीन ड्राइव ही नहीं बल्कि यहाँ स्थित हैं कई मनमोहक झीलें, जिनकी सैर करना बिल्कुल न भूलें। by Smita Yadav

मुंबई की सबसे बड़ी झील मानी जाने वाली विहार झील का निर्माण 1860 में साल्सेट द्वीप समूह पर किया गया था। मुंबई के बोरीवली नेशनल पार्क में स्थित विहार झील एक बेहद ही खूबसूरत और मनमोहक स्थान है। इस झील को उसके बेहतरीन रूप में देखने के लिए आपको मानसून के महीने में जाना चाहिए। मानसून के समय में विहार झील की खूबसूरती देखने के लिए हर दिन हजारों पर्यटक पहुंचते हैं। झील के आसपास मौजूद पेड़-पौधे भी आपके मन में हरियाली भर देंगे। मानसून के समय यह झील पानी से भर जाती है। यह झील मुंबई के शोरगुल के रहते भी एक दम शांत है।

3. तुलसी झील

Photo of मुंबई में मरीन ड्राइव ही नहीं बल्कि यहाँ स्थित हैं कई मनमोहक झीलें, जिनकी सैर करना बिल्कुल न भूलें। by Smita Yadav

विहार झील के बाद तुलसी झील मुंबई शहर की दूसरी सबसे बड़ी झील है। मुंबई से लगभग 25 किमी की दूरी पर मौजूद तुलसी झील एक मनमोहक झील होने के साथ-साथ एक खूबसूरत जगह भी है। ताजे पानी की यह झील उत्तरी मुंबई में साल्सेट द्वीप पर, विहार झील के साथ, बोरीवली राष्ट्रीय उद्यान के परिसर में स्थित है। तुलसी झील एक छोटी झील है पर पेड़ों से घिरी पहाड़ियों के बीच अपने प्राकृतिक सौंदर्य में मुम्बई की अन्य झीलों को काफी पीछे छोड़ देती हैं। इस खूबसूरत झील को ताजे और मीठे पानी का झील भी कहा जाता हैं। बारिश के मौसम में इस झील की खूबसूरती और भी ज्यादा बढ़ जाती है। इस झील के आसपास छोटे-बड़े पहाड़ भी मौजूद हैं। जो इस जगह की खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करते हैं। तुलसी झील में आपको मगरमच्छ भी देखने को मिलेंगे, और कुछ पक्षी भी आपको यहाँ देखने को मिल जाएंगे। साथ ही यहाँ प्रवासी पक्षी भी आते हैं।

4. मोदक सागर झील

Photo of मुंबई में मरीन ड्राइव ही नहीं बल्कि यहाँ स्थित हैं कई मनमोहक झीलें, जिनकी सैर करना बिल्कुल न भूलें। by Smita Yadav

मुंबई के ठाणे में स्थित मोदक सागर झील बहुत ही लोकप्रिय झील है। यहाँ मानसून के समय इस झील की खूबसूरती देखने लायक होती है। मानसून में यह झील पानी के तेज बहाव की वजह से भर जाती है, और यहाँ की खूबसूरती देखने लायक होती हैं। मानसून में यहाँ आसपास के लोग घूमने के लिए पहुंचते हैं। यहाँ पर एक डैम का भी निर्माण किया गया है जो यहाँ घूमने आने वाले पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता हैं।

5. उपवन झील

Photo of मुंबई में मरीन ड्राइव ही नहीं बल्कि यहाँ स्थित हैं कई मनमोहक झीलें, जिनकी सैर करना बिल्कुल न भूलें। by Smita Yadav

उपवन झील भारत के महाराष्ट्र राज्य के ठाणे में स्थित हैं। जिसे पोखरण झील के नाम से भी जाना जाता हैं। यह झील संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान वन और येऊर पहाड़ियों का हिस्सा हैं। यहाँ सुबह के समय लोग ज्यादा आते हैं। क्योंकि यहाँ का शांत वातावरण सभी पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता हैं। यह झील देखने में काफी खूबसूरत हैं। यहाँ हमेशा पर्यटकों की भीड़ देखी जाती हैं। कुछ खूबसूरत पक्षी भी आपको यहाँ देखने को मिल जाएंगे। अक्सर लोग यहाँ पिकनिक मनाने के लिए आते हैं। यह जगह लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हैं।

तो देर किस बात की शहरी भीड़ भाड़ से दूर मुंबई की इन खूबसूरत झीलों के सैर ज़रूर करें और अपने वीकेंड को पार्टनर, दोस्तों या बच्चों के साथ एंजॉय करें।

क्या आप ने मुंबई के इन खूबसूरत झीलों की यात्रा की हैं अगर हाँ, तो अपनी यात्रा का अनुभव हमारे साथ शेयर करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

बांग्ला और गुजराती में सफ़रनामे पढ़ने और साझा करने के लिए Tripoto বাংলা और Tripoto ગુજરાતી फॉलो करें।

रोज़ाना टेलीग्राम पर यात्रा की प्रेरणा के लिए यहाँ क्लिक करें।