गुलमर्ग में बनाया गया दुनिया का सबसे ऊंचा इग्लू रेस्टोरेंट,नजारे देखकर आप भी हो उठेंगे रोमांचित

Tripoto
5th Feb 2022
Photo of गुलमर्ग में बनाया गया दुनिया का सबसे ऊंचा इग्लू रेस्टोरेंट,नजारे देखकर आप भी हो उठेंगे रोमांचित by Smita Yadav
Day 1

जन्नत' कहा जाने वाला जम्मू कश्मीर सर्दियों में बर्फबारी की वजह से बेहद खूबसूरत हो जाता है। यहाँ बर्फबारी देखने के लिए देशभर के हजारों लोग पहुंचते हैं। राज्य का सबसे पसंदीदा टूरिस्ट डेस्टिनेशन गुलमर्ग बेहद खूबसूरत लग रहा है। यहाँ की तस्वीरें देखकर आपका दिल भी खुश हो जाएगा। गुलमर्ग के स्की रिसॉर्ट में 'इग्लू रेस्टोरेंट' का निर्माण किया गया है। रेस्टोरेंट के मालिक वसीम शाह का दावा है कि यह दुनिया का सबसे ऊंचा और सबसे बड़ा इग्लू रेस्टोरेंट है। शाह ने गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के लिए भी आवेदन किया है। उनका कहना है कि जल्द ही गिनीज बुक की टीम आकर इसका निरीक्षण करेगी।

1. सर्दियों में वैसे भी गुलमर्ग सैलानियों से गुलजार रहता है, लेकिन इग्नू रेस्टोरेंट भी पर्यटकों को काफी लुभा रहा है। उनका कहना है कि इसकी ऊंचाई 37.5 फीट और व्यास 44.5 फीट है। बर्फ से ढके गुलमर्ग में आजकल यह रेस्टोरेंट पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बन गया है।

Photo of गुलमर्ग में बनाया गया दुनिया का सबसे ऊंचा इग्लू रेस्टोरेंट,नजारे देखकर आप भी हो उठेंगे रोमांचित by Smita Yadav

2. वसीम के मुताबिक इस रेस्टोरेंट को बनाने में कड़ी मेहनत करनी पड़ी है। 1700 लोगों ने दिन-रात दो शिफ्ट में काम करके इसे 64 दिनों में पूरा किया है। वसीम खुद स्नो आर्ट जानते हैं और उन्होंने अपनी देखरेख में इसे बनवाया है।

Photo of गुलमर्ग में बनाया गया दुनिया का सबसे ऊंचा इग्लू रेस्टोरेंट,नजारे देखकर आप भी हो उठेंगे रोमांचित by Smita Yadav

3. वसीम ने बताया कि दुनिया का सबसे बड़ा इग्लू 2016 में स्विट्ज़रलैंड में बनाया गया था। इसकी ऊंचाई 33.8 फीट और व्यास 42.4 फीट था, जबकि इस इग्लू की ऊंचाई और व्यास उससे कहीं अधिक बनाया है।

Photo of गुलमर्ग में बनाया गया दुनिया का सबसे ऊंचा इग्लू रेस्टोरेंट,नजारे देखकर आप भी हो उठेंगे रोमांचित by Smita Yadav

4. पिछले साल भी उन्होंने गुलमर्ग में एक इग्लू रेस्टोरेंट तैयार किया था, जो एशिया का सबसे बड़ा इग्लू रेस्टोरेंट था। इसकी ऊंचाई 16 फीट और व्यास 22 फीट था। उस समय इसमें 4 टेबल थे और लगभग 16 लोग बैठकर भोजन का आनंद ले सकते थे। इस साल उन्होंने इसका विस्तार किया और इग्लू को दो भागों में बांट दिया है।

Photo of गुलमर्ग में बनाया गया दुनिया का सबसे ऊंचा इग्लू रेस्टोरेंट,नजारे देखकर आप भी हो उठेंगे रोमांचित by Smita Yadav

5. पिछले साल भी उन्होंने गुलमर्ग में एक इग्लू रेस्टोरेंट तैयार किया था, जो एशिया का सबसे बड़ा इग्लू रेस्टोरेंट था। इसकी ऊंचाई 16 फीट और व्यास 22 फीट था। उस समय इसमें 4 टेबल थे और लगभग 16 लोग बैठकर भोजन का आनंद ले सकते थे। इस साल उन्होंने इसका विस्तार किया और इग्लू को दो भागों में बांट दिया है।

Photo of गुलमर्ग में बनाया गया दुनिया का सबसे ऊंचा इग्लू रेस्टोरेंट,नजारे देखकर आप भी हो उठेंगे रोमांचित by Smita Yadav

6. पहले हिस्से को सेल्फी पॉइंट के रूप में रखा गया है, जबकि इग्लू के दूसरे हिस्से में बर्फ से बनी 10 टेबल-कुर्सियां ​​रखी गई हैं, जिन पर करीब 40 लोग बैठकर खाने का आनंद ले सकते हैं।

Photo of गुलमर्ग में बनाया गया दुनिया का सबसे ऊंचा इग्लू रेस्टोरेंट,नजारे देखकर आप भी हो उठेंगे रोमांचित by Smita Yadav

7. गुलमर्ग आने वाले स्थानीय और पर्यटक इग्लू रेस्तरां में आते हैं। पर्यटकों का कहना है कि उन्होंने जीवन में पहली बार इतना बड़ा इग्लू रेस्टोरेंट देखा है। सभी पर्यटक यहाँ सेल्फी भी ले रहे हैं और खूब एंजॉय कर रहे हैं।

कैसा लगा आपको यह आर्टिकल, हमें कमेंट बॉक्स में बताएँ।

अपनी यात्राओं के अनुभव को Tripoto मुसाफिरों के साथ बाँटने के लिए यहाँ क्लिक करें।

बांग्ला और गुजराती के सफ़रनामे पढ़ने के लिए Tripoto বাংলা और Tripoto ગુજરાતી फॉलो करें

रोज़ाना Telegram पर यात्रा की प्रेरणा के लिए यहाँ क्लिक करें।